View technorati.com
Wana Masti Fun, Fun Masti, Masti, Enjoy Masti

अपनी भाषा मे देखे!!

This is Me Your Best Friend Wana Be My Best Friend Just Give Me Your Comments Here And I will Reply Sure
Showing posts with label मजेदार चुटकुले. Show all posts
Showing posts with label मजेदार चुटकुले. Show all posts

Thursday, April 3, 2008

कैटरीना की चांदी ही चांदी

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने फिल्म ‘वेलकम’ में अक्षय कुमार का खूब साथ निभाया। दूसरी ओर असल जिंदगी में उनका नाम सल्लू मियां यानी सलमान खान से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में भला वे कामयाब अभिनेत्री क्यों न मानी जाएं। यही वजह है कि हाल ही में उन्हें एक फिल्म में आइटम सांग करने के लिए ही उतने पैसे मिल गए, जितने कि एक संपूर्ण फिल्म करने के लिए मिलते हैं।

सूत्रों के मुताबिक अष्टविनायक फिल्म्स ने अपनी नई फिल्म ‘ब्ल्यू’ में आइटम सांग करने के लिए कैटरीना को सवा करोड़ रुपए दिए हैं। हैरत की बात है कि सामान्यत: उन्हें इतनी बड़ी रकम एक पूरी फिल्म करने पर मिलती है। माना जा रहा है कि अष्टविनायक फिल्म्स ने कैटरीना को अपने बैनर के लिए लकी मानते हुए यह कदम उठाया है। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय कुमार और लारा दत्ता मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बैनर का मानना है कि कैटरीना ने आज तक उसकी जितनी भी फिल्मों में काम किया है, सभी हिट हुई हैं।

इससे निर्माता को अच्छा खासा फायदा हुआ है। यही वजह है कि कई निर्माता कैटरीना को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। कैटरीना को पूर्व में भी आइटम सांग के लिए प्रस्ताव आए थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था क्योंकि वे आइटम गर्ल बनकर नहीं रहना चाहतीं। बावजूद इसके अष्टविनायक ने जब उनसे आइटम सांग के लिए पूछा तो कैटरीना ने काम टालने के लिए बड़ी रकम मांगी।

जब उनकी यह मांग अष्टविनायक ने तुरंत स्वीकार कर ली, तो कैटरीना को आश्चर्य हुआ। पिछले हफ्ते ही कैटरीना ने यह फिल्म साइन कर ली है। फिल्म में वह गाने के साथ कुछ दृश्यों में भी नजर आएंगी। कैटरीना ने हालांकि इसे आइटम सांग मानने से इनकार किया है और कहा है कि इस फिल्म में वे कुछ अलग हटकर करने जा रही हैं। खैर जो भी हो कैट के लिए यह रकम कुछ छोटी नहीं है।

Monday, March 17, 2008

आदाब !! :)

तेरे दुवार पर सनम हज़ार बार आयेंगे,
तेरे द्वार पर सनम हज़ार बार आयेंगे ,
गनती बजायेंगे और भाग जायेंगे.,

हर समुन्दर मे साहिल नही होता,
हेर ज़हाज़ मे मिसाल नही होते,
अगर धीरुभाई का सपना नही होता तो,
हेर लुक्खे के पास मोबाइल नही होता.

लोग कहते है प्यार में नींद नही आती
अरे कोई हमसे भी प्यार कर लो हमे नींद बहुत आती है

कल जब रास्ते पे जा रहा था तो तुमको देका
कल जब रास्ते पे जा रहा था तो तुमको देका
और सोचा तुम गरसे मत निकलो, तुम घर से मत निकलो,
अगर निकल गई तो ये बेदर्द ज़माना कहेगी
व्हो लेट थे दोग्स ऑउट ...व्हो व्हो व्हो

Wednesday, March 5, 2008

ईनाम 10 करोड़ का

मुंबई: लगता है बीसीसीआई की झोली टीमों को बेहतर खेल पर ईनाम देते-देते खाली हो जाएगी। अंडर-19 टीम को विश्वकप जीतने में बेंगलूरु में खास ट्रीट देते समय बोर्ड को सीनियरों के कारनामे की खबर मिली। नतीजतन खुशी से दोहरे हो रहे बोर्ड ने उनके लिए 10 करोड़ के ईनाम का ऐलान कर दिया।

बीसीसीआई के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ब्रिसबेन से बताया कि बोर्ड ने टीम को 10 करोड़ के ईनाम का ऐलान किया है। साथ ही 6 मार्च को दिल्ली में टीम के स्वागत के लिए एक विशाल समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

सचिन हैं क्रिकेट के जादूगर : रीबोक

मेलबोर्न: प्रसिद्ध क्रिकेट लेखक पीटर रिबोक ने सचिन तेंडुलकर के दोनों फाइनलों में किए गए यादगार प्रदर्शन पर उनकी दिल खोलकर तारीफ करते हुए कहा कि मास्टर ब्लॉस्टर क्रिकेट इतिहास के सबसे जादुई और सम्मोहक बल्लेबाजों हैं।

सिडनी मानिर्ंग हेराल्ड में अपने कॉलम में रीबोक ने लिखा पिछले 15 सालों में क्रिकेट के प्रंशसकों ने कई शानदार खिलाड़ियों को देखा, लेकिन सचिन तेंडुलकर और शेन वार्ने का क्रिकेट कैरियर सबसे विलक्षण रहा है।

ये दोनों खिलाड़ियों ने अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया, लेकिन साथ ही वे असाधारण प्रतिभा के धनी क्रिकेट के कलाकार भी थे।

वार्न की ताकत उनकी जोरदार प्रतिस्पर्धी भावना थी। तो सचिन एक बल् लेबाजी के शास्त्री थे, लेकिन वे अहम से कोशों दूर एक परिपूर्ण स्ट्रोक प्लेयर हैं।

रिबोक ने भारतीय नवजवान खिलाड़ियों की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रिकी पोंटिंग की टीम का टेस्ट और वन डे सिरीज दोनोंे में निडर होकर सामना किया।

नग्न को किया चित

ब्रिसबेन:symonds ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज कॉमनवेल्थ बैंक क्रिकेट सीरीज के दूसरे फाइनल मैच के दौरान मैदान में घुस आए एक नग्न व्यक्ति को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउण्डर एंड्रयू सायमंड्स ने धराशायी कर दिया। इस वाकये के दौरान मैदान पर पुलिस के आ जाने से अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए जिसकी वजह से मैच थोड़ी देर के लिए रुक गया।

हुआ यूं कि मैच की दूसरी पारी में जब सायमंड्स बल्लेबाजी कर रहे थे तभी एक नग्न व्यक्ति सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए सबको आश्चर्यचकित कर मैदान में आ घुसा मगर सायमंड्स ने उसे रग्बी के मंझे हुए खिलाड़ी की तरह कंधे से धक्का मारकर धराशायी कर दिया।

बाद में मैदान पर पहुंची पुलिस ने पिच पर पहुंचे नग्न व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसे जुर्माना या फिर गाबा मैदान में प्रवेश पर आजीवन पाबंदी की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

Monday, January 7, 2008

ओह! हा! हा ! बर्थ डे पार्टी

लगता है वे दिन बीत गए। बर्थ डे पार्टी में बहुत ही निकट के जिन्हें आप क्लोज फ्रंेड्स कह सकते हैं, उनके बगो और बर्थडे बॉय या गर्ल के पांच-छह फेंड्र्स ही बुलाए जाते थे। मम्मी लोग बगाों को पार्टी में भेजने से पहले कई समझाइश देकर भेजती थीं।

इधर-उधर भागना नहीं, आंटी प्लेट में जो भी खाने को दें, थैंक्यू बोलना। सबसे ज्यादा जरूरी निर्देश तो यह होता था कि कपड़ों पर कुछ भी नहीं गिराना। एक तो यह बैड मैनर्स है। सब लोग देखेंगे तो बोलेंगे कि तुम्हें मम्मी ने ठीक से खाना भी नहीं सिखाया और दूसरी तुम्हारी पार्टी ड्रेस खराब हो जाएगी। ऐसी ड्रेसेस भी ज्यादा नहीं होती थी।

मतलब यह कि बर्थ डे पार्टी में जाना भी एक डिसिप्लंड प्रोग्राम होता था। बहुत सारे कायदे-कानूनों का पालन करना होता था। बर्थडे गेम्स भी शालीनता से खेली जाती थी। अब क्या ऐसी बर्थ-डे पार्टी होती हैं? एक पार्टी की दृश्यावली हॉरर थीम पर थी। बगो काले कपड़े पहने, हड्डियां लटकाए, कहीं गालों पर डरावनी मूंछे और दाढ़ी पेंट किए हुए हा-हू-हू की आवाजें निकाल रहे थे।

घर की दीवारों पर डरावना चित्र लगे हुए थे। हड्डियां भी (बोंस) भी लटकी थी। बर्थ डे केक में एक विच (डायन) बनी हुई थी। जिसे काटकर खुशी में बगाों ने बहुत भयानक आवाजें निकालीं, चीखें मारीं। एक और बर्थ डे पार्टी रेड इंडियन थीम पर था। बगाों के चेहरे लाल, नीले, हरे रंगों के पेंटेड थे। वे ऊपर भी कुछ नहीं पहने थे। नीचे कुछ ने पत्तों की और कुछ ने अलग-अलग रंगों की पहियों वाली ड्रेस बनवाई गई थी।

सिर पर तरह-तरह के बैंडस लगे थे जिन पर पंख लगे थे। किसी तेज म्यूजिक पर बच्चों ने रेड इंडियन डांस किया। जो बहुत सारी चीखों , चिल्लाहटों से भरा था। शोर शराबे का यह आलम था कि पता ही नहीं चल रहा था कि यह पार्टी है या कोई रेड इंडियन गांव। शायद वहां भी कायदे की ही आवाजें होती होंगी। कुछ समय बाद एक-दो प्लेटे गिरीं-फूट गईं।

कोक और पेप्सी के गिलास भी कार्पेट पर लूड़के। केक काटने के बाद छीना झपटी का जबरदस्त माहौल बना। किसी को उसका पिंक फ्लॉवर और किसी को ग्रीन लील चाहिए था। पार्टी के बाद र्टिन गिफ्ट लेने की भी जबरदस्त उतावली थी। थैंक यू पता नहीं कहां गया। गिफ्ट लेने की होड़ थी। क्या हम इस पर मुंह फुलाएं, नाराज हों, नहीं-नहीं। क्या खुश हों- यह भी नहीं-नहीं, बस इतना करें कि कुछ शालीनता, शिष्टता के साथ और अच्छी थीम के साथ भी बर्थ डे मनाएं।

Tuesday, December 25, 2007

मजेदार चुटकुले

* एक डॉक्टर, वकील और गणितज्ञ के बीच प्रेमिका और पत्नी को लेकर बहस हो रही थी। वकील ने कहा- मेरे हिसाब से प्रेमिका बेहतर है, क्योंकि पत्नी के साथ तलाक़ लेना बहुत लंबी और ख़र्चीली प्रक्रिया होती है। डॉक्टर बोला- पत्नी का साथ अच्छा है, क्योंकि इससे आपके जीवन में सुकून आता है। गणितज्ञ बोला- तुम दोनों ही ग़लत हो। पत्नी और प्रेमिका, दोनों का होना फ़ायदेमंद है। आप नज़र न आएं, तो पत्नी सोचती है की प्रेमिका के पास होंगे और प्रेमिका सोचती है कि पत्नी के साथ होंगे। इस बीच आपको जो व़क्त मिलता है, उसमें आप गणित के सवाल हल कर सकते हैं।

santa and banta* संता सोढ़ी की वाइफ बड़ी जलनखोर और शक्की मिज़ाज़ की थी। एक दिन वह पति के कोट पर लंबे बाल ढूंढ़ने लगी। जब उसे बाल नहीं मिले, तो कहने लगी- अच्छा,तो तुम आजकल किसी गंजी औरत से इश्क़ फरमा रहे हो। अगले दिन वह पति के कपड़ों में महिलाओं के परफ्यूम की ख़ुशबू सूंघने लगी, पर ऐसी कोई ख़ुशबू उसे मिली नहीं। उसने हाथ नचाते हुए कहा-‍
अच्छा, तो वह गंजी औरत इतनी कंजूस है कि एक परफ्यूम भी नहीं ख़रीद सकती!

* एक मर्तबा संता सभ्रवाल पीसीओ पर फोन करने गए। वहां जाते ही उन्होंने आव देखा न ताव, पीसीओ संचालक बंता निगवाल को दो थप्पड़ जड़ दिए। बंता ने रुआंसे होते हुए पूछा- आख़िर मैंने कौन-सी ग़लती कर दी? संता सभ्रवाल ने मासूमियत से जवाब दिया- भाई, इसमें मेरी भी कोई ़लती नहीं। आपने ही यह सूचना लगा रखी है, ‘डायल करने से पहले 2 लगाएं’।

* संता को सड़क पर कोई वस्तु पड़ी दिखी। चूंकि वह विज्ञान का विद्यार्थी था, इसलिए उसने विज्ञान के सिद्धांत के अनुसार पहले देखकर, फिर छूकर, फिर सूंघकर यह पता लगाने की कोशिश की कि आख़िर वह क्या है। जब समझ में नहीं आया, तो उसने चखकर देखा। चखने पर उसे मालूम पड़ा कि यह तो गोबर है। संता ने राहत की सांस लेते हुए कहा- अच्छा हुआ कि इस पर मेरा पैर नहीं पड़ा।

Tuesday, December 18, 2007

संता रोमी जब घर आया...

santa and banta joke* संता रोमी जब घर आया, तो उसकी नवविवाहिता पत्नी बंतानी मीतू ने बड़े प्यार से बताया कि वे जल्दी ही दो से तीन होने वाले हैं। यह खबर सुनते ही संता रोमी की खुशियों का कोई ठिकाना न रहा। उसने कहा कि तुमने मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर सुनाई है। उसकी बातें सुनकर बंतानी मीतू चहकती हुई बोली- ओह तुम कितने अच्छे हो। मुझे नहीं मालूम था कि मेरी मां के आने की खबर से तुम इतने खुश हो जाओगे।

* संता बावरा बार में बैठकर बीयर पी रहा था कि उसे जोर का ‘प्राकृतिक बुलावा’ आया। वह न तो बीयर का मग लेकर जा सकता था, न छोड़कर, क्योंकि हो सकता है कि उसके आने तक कोई और नशेड़ी पी जाए। इसलिए उसने बीयर के मग के साथ एक पर्ची लगा दी- ‘इस बीयर को कोई न पिए। मैंने इसमें थूक दिया है।’ थोड़ी देर बाद जब वह वापस आया, तो उसने देखा कि साथ में एक और पर्ची लगी है- ‘मैंने भी थूक दिया है : बंता बेवड़ा।’

* संता दयाल काफी देर से माइक पर बोले जा रहे थे। आखिर घंटा भर बाद उन्होंने माइक छोड़ा। सामने की कुर्सी पर बैठा एक विदेशी अपनी बगल में बैठे बंता कुमार से बोला- आपके यहां के नेता तो बहुत लंबा भाषण देते हैं। बंता कुमार ने जवाब दिया- नेता? अरे ये तो साउंड सर्विस का कर्मचारी संता था, माइक चेक कर रहा था!

* डॉ. बंता भट्ट मरीज संता वर्मा को दिलासा दे रहे थे। चेक-वैक करने के बाद कुछ दवाएं देते हुए उससे बोले- ये दवाएं लेते रहें और हर हफ्ते बाद आकर मुझे दिखा दिया करें। पैर का दर्द धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा। चिंता की कोई बात नहीं।
संता वर्मा- डॉक्टर साहब, अगर दर्द आपकी टांग में होता, तो मेरे लिए भी चिंता की कोई बात न होती।

* इंस्पेक्टर संता चौधरी के घर में एक मरियल-खस्सू कुत्ता बंधा हुआ था। उनके मित्र बंता गोयल ने पूछा- अरे यह आवारा कुत्ता कहां से ले आए?
इंस्पेक्टर संता बोले- आवारा नहीं पुलिस का कुत्ता है।
बंता गोयल- पुलिस का? पर लगता तो नहीं है।
इंस्पेक्टर संता- कैसे लगेगा, यह गुप्तचर विभाग में जो है।

Saturday, December 8, 2007

संता चौधरी का दीमाग??

* संता चौधरी अपनी बीवी की बकबक से बहुत परेशान रहते थे। एक दिन वह आधी रात को उन्हें उठाकर कहने लगी- अजी सुनते हो, मोहल्ले में बहुत चोरियां हो रही हैं। तुमने पिछवाड़े का दरवाजा तो खुला नहीं छोड़ दिया है? खिड़की ठीक से बंद की है कि नहीं? छत का कमरा खुला तो नहीं रह गया है? अलमारी में ताला लगा है कि नहीं? मजेदार चुटकुले  आधी रात को ऊटपटांग सवालों से झल्लाए संता चौधरी बोले- हां-हां, सब बंद है, सिर्फ तुम्हारे इस खुले मुंह को छोड़कर!

* कोर्ट में जिरह करते वकील संता राघव गवाह बंता बंधु की हरकतों से परेशान हो गए थे। बंता सवालों के जवाब देने की बजाय कभी नाक-भौं चढ़ाता, तो कभी उछल-कूद करने लगता। आखिर परेशान वकील संता राघव ने उससे कहा- देखो, बहुत हो गया, अब सारे सवालों के जवाब मुंह से ही देना। अच्छा यह बताओ कि तुम्हारी शादी कब हुई थी?
गवाह बंता बंधु- जी, मुंह से..!

* ता साहू- तुम मुझे गुस्सा मत दिलाओ, वरना मेरे अंदर का जानवर जाग जाएगा।
बंता वर्मा- जागने दो, भला चूहे से भी कोई डरता है।

* सुबह जागते ही बंता टंडन ने अपनी पत्नी संतानी टंडन से कहा- जानती हो, कल हमारे क्लब में शराब पीने का कांपिटीशन हुआ था।
संतानी- हां, वह तो कल रात तुम्हारी हालत देखकर ही पता चल गया था। अब यह बताओ कि दूसरे नंबर पर कौन रहा?

* सेल्समैनों से परेशान संता चौधरी ने घर के बाहर एक बोर्ड टांग रखा है- सेल्समैन ध्यान दें! हमें मांगकर उपयोग करने की आदत है। आप जो कुछ बेचने लाए हैं, वह हमारे पड़ोसियों को बेचें। ज़रूरत पड़ने पर हम उनसे मांग लेंगे।

मजेदार चुटकुले

* टीचर संता दुबे ने छात्र बंता विक्की से पूछा- बताओ, वेस्टइंडीज का कौन-सा प्रमुख उत्पाद है?
छात्र बंता विक्की- सर,
मुझे नहीं पता।

jokeटीचर संता दुबे- अच्छा बताओ, तुम्हें शुगर कहां से प्राप्त होती है? बंता विक्की- सर, अपने पड़ोसी से उधार लेते हैं।
टीचर संता दुबे- अच्छा बताओ, क्या तुम्हारे पिताजी होमवर्क कराने में तुम्हारी मदद करते हैं? छात्र बंता विक्की- नहीं, वह पूरी तरह खुद ही करते हैं।

तीज-त्योहार के मौके पर बतिया रहे संता सिंह ने मित्र बंता कुमार से पूछा- तुम्हारे घर रेडियो है?
बंता कुमार बोला- नहीं।
संता सिंह- टीवी?
बंता कुमार- नहीं, टीवी भी नहीं है।
संता सिंह- फिर खाली समय में घर पर क्या मजा आता होगा तुम्हें? बंता कुमार- बीवी है न! न खाली समय मिलता और न ही रेडियो टीवी की Êारूरत महसूस होती।

* संता ने बंता को बताया- मैं तो उसी से शादी करूंगा, जो मेहनती हो, सादगी से रहे, घर को संवारकर रखे और जो मेरे इशारों पर चले।
बंता ने कहा- यार, घर आकर मेरी नौकरानी से मिल लेना। उसमें ये सभी गुण हैं।

* मिसेज संता वागले जली-भुनी बैठी थी। मिस्टर संता आफिस से आए तो उन्होंने नाराज़गी का कारण पूछा।
मिसेज संता- तुम्हारी मां ने मेरी इंसल्ट की है।
मिस्टर संता- कैसे! वह बेचारी तो 500 किमी दूर मेरे छोटे भाई के साथ रह रही हैं।
मिसेज संता- उन्होंने आपके नाम एक चिट्ठी भेजी थी, जिसे मैंने दोपहर में खोलकर पढ़ लिया।
मिस्टर संता- तो?
मिसेज संता- तुम्हारी मां ने चिट्ठी के आखिर में लिखा था- तुमने तो चिट्ठी पढ़ ली, अब इसे मेरे बेटे को दिखाना मत भूलना!

* विज्ञान शिक्षिका संता श्रुति ने कक्षा पांच की छात्रा बंता विदुषी से प्रश्न किया- बताओ दाल में कितना प्रोटीन होता है?
छात्रा बंता विदुषी- मैडम एक मुर्गी के बराबर।
शिक्षिका संता श्रुति ने हैरानी जताते हुए पूछा- मुर्गी बराबर!
क्या मतलब?
छात्रा बंता विदुषी बोली- मैडम, वह कहावत भी तो है न, घर की मुर्गी दाल बराबर।

Tuesday, December 4, 2007

santa_banta

सबके साथ

पुत्र बंता बंटी के अंग्रेजी में जीरो आने पर संता राय ने उससे पूछा, बेटा ऐसा कैसे हो गया, बाकी विषयों में इतने अच्छे नंबर, पर अंग्रेजी में जीरो। बहुत शर्म की बात है। क्या कुछ भी नहीं लिखा तुमने? पुत्र बंता बंटी, लिखा तो था, पर पापा पेपर में एक सवाल था, जिसका एक उदाहरण देना था। मैंने दिया। लेकिन लगता है कॉपी निरीक्षक को मेरा उत्तर जंचा नहीं होगा।
संता राय ने पूछा, बेटा ऐसा कौन सा सवाल था वह? बंता बंटी ने बताया, पापा, उन्होंने चुनौती का एक उदाहरण पूछा था। मैंने पूरी कॉपी खाली छोड़कर, अंत में लिख दिया था- यदि दम हो, तो पास करके दिखाएं।

**************************************
संता सिंह कैदी साथी बंता भाई कैदी से कह रहा था, शक्लें भी खूब धोखा देती हैं। एक बार तो कुछ लोग मुझे डैनी समझ बैठे।
बंता भाई ने कहा, सही कह रहे हो। बहुत पहले की बात है, मेरे साथ भी ऐसा हुआ। एक बार मैं दूर-दराज के गांव गया, तो गांव वाले मुझे चौधरी चरण सिंह समझ बैठे थे।
संता सिंह बोला, अरे ये तो कुछ भी नहीं। जब मैं चौथी बार जेल पहुंचा, तो जेलर बोला, हे भगवान! तू फिर आ गया।

**************************************
दो अधेड़ महिलाएं बिगड़ती जा रही संस्कृति पर बात कर रही थीं। संता रीता बोली, अरे जमाना बहुत खराब हो गया है। लड़कियों का तो छोड़ो, लोग हम-तुम जैसी महिलाओं को भी छेड़ने से बाÊा नहीं आते। कल रात ही मैं छत पर खड़ी थी, तो एक रस्ते चलते ने मुझे चांद कह कर कमेंट किया।
बंता लिली, ओफ्फो! वाकई यह तो हद हो गई। कैसे कहा उसने?संता रीता, कल रात मेरी बेटी किटी कोचिंग से आ रही थी। उसे देख कर वह कहता है, वो देखो चांद का टुकड़ा आ रहा है।

**************************************
-बॉय फ्रेंड संता विक्की और गर्लफ्रेंड बंता निनी की कुछ दिन बाद ही इंगेजमेंट होनी थी। दोनों फोन पर बतिया रहे थे।
बंता- निनी ने संता विक्की से पूछा, तुम इंगेजमेंट पर मुझे रिंग दोगे न?
संता विक्की बोला, हां-हां, क्यों नहीं। पर यह तो बताओ तुम उस समय कहां रहोगी घर या बाहर?
बंता -निनी ने आश्चर्य से पूछा, क्या मतलब? मैं कुछ समझी नहीं। संता विक्की, अरे भाई, इसलिए कि पता तो रहे कि तुम्हें रिंग लैंडलाइन पर दूं या मोबाइल पर?

अब Hindi का जवाना है

Name:
Email:
Comment: