View technorati.com
Wana Masti Fun, Fun Masti, Masti, Enjoy Masti

अपनी भाषा मे देखे!!

This is Me Your Best Friend Wana Be My Best Friend Just Give Me Your Comments Here And I will Reply Sure
Showing posts with label art or humanity. Show all posts
Showing posts with label art or humanity. Show all posts

Sunday, June 15, 2008

लोहान कहीं समलैंगिक तो!

लास एंजलिस.Lindsay Lohan महिला डीजे मित्र सामंथा रॉनसन के साथ सार्वजनिक तौर पर संदिग्ध स्थिति में देखे जाने के कुछ ही दिनों के बाद विवादों में रहने वाली अभिनेत्री लिंडसे लोहान को सगाई की नई अंगूठी में देखा गया है।

वेबसाइट 'पेरीज हिल्टन डॉट कॉम' के अनुसार 'कान्स फिल्म महोत्सव' के डोलसी और गैबाना पार्टियों में लोहान सगाई की नई अंगूठी में दिखीं। लोगों को शक है कि वे समलंगिक तो नहीं हैं?

इस मामले में लोहान का कहना है कि वे दोनों सिर्फ अच्छी सहेलियां हैं। पिछले साल भी लोहान के सुधार गृह जाते वक्त रॉनसन हमेशा उनके साथ नजर आती थीं।

लोहान की मां दिना के अनुसार दोनों सिर्फ अच्छी दोस्त हैं।

पाकिस्तान ने फाइनल मैच जीता

ढाका. पाकिस्तान ने भारत को 25 रन से हराकर तीन देशों के बीच खेली गई त्रिकोणिय सीरिज का फाइनल मैच में जीत लिया है। पाकिस्तान की जीत में उमरगुल 4 विकेट , यूनिस खान 108 और सलमान बट्ट 127 का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पाकिस्तान के बल्लेबॉज यूनिस खान को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया है।

315 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की पूरी टीम 290 रन बनाकर आउट हो गई । भारत की तरफ से युवराज सिंह 59 और धोनी 64 रन का स्कोर किया।

मैन ऑफ द सीरिज : सलमान बट़ट सलमान बट्ट को इस त्रिकोणिय सीरिज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है ।

माही- युवी की दोस्ती में दरार!

मुंबई.यूरो कप फुटबॉल के कारण वनडे टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उपकप्तान युवराज सिंह की दोस्ती में दरार पड़ गई है। माना जा रहा है कि यूरो कप के एक मैच में युवराज के बतौर चीफ गेस्ट जाने को लेकर धोनी उनसे नाराज हैं।

धोनी का कहना है कि युवराज को 15 जून को स्विटजरलैंड जाना है और इसी दिन किट प्लाई सीरीज के फाइनल मैच का रिजर्व डे है। ऐसे में युवराज टीम इंडिया को छोड़कर कैसे जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार धोनी को यूरो कप फुटबॉल के एक मैच में मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार देने के लिए 15 जून को आमंत्रित किया गया था। धोनी ने आमंत्रण यह कह कर ठुकरा दिया कि 14 जून को त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज का फाइनल मैच है और 15 जून को रिजर्व डे। यदि 14 जून को बारिश के कारण मैच नहीं हुआ तो रिजर्व डे को मैच संभव है। ऐसे में वे टीम को छोड़ कर कैसे जा सकते हैं। जब धोनी नहीं माने तो आयोजकों ने युवराज से संपर्क साधा। युवी ने कप्तान धोनी से सलाह मशविरा किए बिना ही इस ऑफर को स्वीकृति दे दी। बस धोनी इसी बात पर युवराज से खफा हैं।

उनका कहना है, ‘युवी टीम के उपकप्तान हैं अत: जब टीम हित में मैं मना कर सकता हूं तो युवी क्यों नहीं’। बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह ने स्पष्ट किया है कि युवी ने स्विटजरलैंड जाने के लिए बीसीसीआई से अनुमति ली थी। उन्हें बीसीसीआई की ओर से कहा गया कि यदि रिजर्व डे में मैच की जरूरत नहीं पड़े तो वे जा सकते हैं।

कप्तानी की इच्छा तो नहीं

युवी टीम के उपकप्तान हैं और कई बार वे कप्तानी की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। वैसे उन्होंने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि महेंद्र सिंह धोनी को हटाकर कप्तान बनना वे कतई नहीं चाहेंगे। युवराज सिंह और धोनी में यदि जल्दी विवादों का अंत नहीं होता है तो टीम पर इसका विपरीत असर पड़ेगा जबकि टीम के सीनियर्स सौरव, राहुल व सचिन तेंडुलकर के रहते ऐसा कभी नहीं होता था।

Monday, May 19, 2008

कॉफी घटाती व शराब बढ़ाती है स्तन कैंसर का खतरा

स्टॉकहोम. स्तन कैंसर जो महिलाएं दिन में कम से कम तीन कप कॉफी पीती हैं उनमें स्तन कैंसर की संभावना कम होती है, लेकिन शराब का अधिक सेवन इसकी संभावना बढ़ा सकती है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।

स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय और माल्मो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में पाया है कि कॉफी महिलाओं में स्तन कैंसर को बढ़ावा देने वाले उपापचयी उत्पादों (मेटाबोलिक प्रोडक्ट्स) के रिसाव की गति को धीमा करती है।

शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि कॉफी में पाई जाने वाली कैफीन भी महिलाओं में कैंसर की कोशिकाओं के विकास में बाधक होती है।

शोधकर्ताओं ने स्तन कैंसर से पीड़ित 450 महिलाओं के कॉफी और शराब पीने की आदतों का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि कॉफी पीने से उनके कुछ खास जीन में सकारात्मक प्रभाव देखे गए। शोधकर्ताओं ने बताया कि जो महिलाएं कॉफी पीती हैं उन्हें कैंसर होने की संभावना औरों से कम होता है।

वहीं जो महिलाएं दिन में दो बार से अधिक शराब पीती हैं उनमें स्तन कैंसर होने की संभावना 30 फीसदी ज्यादा होती है।

गौरतलब है विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार हर साल स्तन कैंसर से विश्वभर में पांच लाख से अधिक महिलाओं की मौत होती है।

हैट्रिक की हैट्रिक

कोलकाता. चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी ने रविवार को हैट्रिक ली और यह आईपीएल टूर्नामेंट की तीसरी हैट्रिक बन गई।

एंटिनी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ तूफानी गेंदबाजी करते हुए अपने तीसरे और पारी के पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर सौरव गांगुली को आउट किया फिर उसके बाद उन्होंने अपने चौथे और पारी के 17वें ओवर की पहली दो गेंदों पर देबव्रत दास और डेविस हसी को बोल्ड किया। इस तरह एंटिनी ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली।

एंटिनी से पहले उनके ही टीम के एक और तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने भी टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक बनाई थी। बालाजी ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी। टूर्नामेंट की दूसरी हैट्रिक दिल्ली डेयरडेविल्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने डक्कन चार्जर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाई थी। एंटिनी ने नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में महज 21 रन देकर चार विकेट झटके।

हैट्रिक की हैट्रिक बनने से एक बात तो साप्ऊ हो गई है कि ट्वेंटी 20 मैचों में गेंदबाजों के लिए भी खासा स्कोप है और क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेना काफी मुश्किल होता है लेकिन इस तरह के फटाफट टूर्नामेंट में गेंदबाजों के लिए यह मौका आसानी से बना रहता है

Monday, May 12, 2008

लव शायरी

कैसे कहूं मैं तुम से, अपने इस दिल की बात,
हिम्म्म्मत तो की इतनी, लबों ने पर न दिया साथ.
अपनी यह चाहत ले कर, करूं मैं अब तुझसे क्या इजहार,
दिन तो कट जाते हैं कट ती नही यह रात.
***********
किया पता तुम्हे इस दिल की हालत,
जिस की सागर सी गहराई तक सिर्फ़ तुम हो.
किया जानो मेरी दीवानगी और जूनून,
के तुम इतनी दूर होते हुए भी,
दिल के बोहोत करीब हो.
***********
कुछ गुस्सा, कुछ नखरा, कुछ इल्तिजा भी है आप की,
हम से रूठना, हमें सताना,
तरपाने की अदा भी है आप की.
हर बात पे हँसना, हर पल मुस्कुराना,
हर बातों से दिल धर्काना.
***********
अपनी शर्मीली नज़रों से, सुर्ख होंठों से,
हर साँसों को चू लेना.
क्या क्या करे यह दिल अफ़साने बयान आप के,
आप मसीहा-ऐ-इश्क हैं,
यह बन्दा खादिम है सिर्फ़ आप का.

Thursday, May 1, 2008

Valentine Sms

हर मुलाक़ात पे निगाहें मेरी फ़र्याद करती यही
एक पलट नज़र से देखलें वह कभी
और वह बिन देखे ही अनदेखा कर जाती हैं
रह जाती हैं मेरी तमन्नाएं दिल में दबी….

क्या समझेंगी वह इस दिल की दर्द को
खोयी जो हैं वह अपने ही जहाँ में
क्या महसूस होगी उनको मेरी तड़प
शामिल जो हैं वह इस दुनिया की महफिल में…..

न ख़ुद समझे न समझा सके हम उन्हें
न पाए कभी न कभी खो सके उन्हें
यह बेखुदी तोह रब भी न जाने
इस दिल का नजराना न दिला सके हम उन्हें….

अपना प्यार को छुपा न सके,
दीवाना दिल पे काबू पा न सके,
आज इतने करीब सा गुज़र गए वो
फिर बी उनके हाथ हम थम न सके!!

शायरी

खुदा ने जब तुम्हे बनाया होगा
तू उससके दिल पे एक सरूर चाय होगा
सोचा होगा की तुझको जानत में रखूँ
फ़िर उस्सको मेरा ख्याल आया होगा

खुशबू की तरह आपके पास बिखर जायेंगे,
सकूं बन कर दिल में उतर जायेंगे,
महसूस करने की कोशिश तो कीजिये,
दूर होते हुए भी पास नज़र आयेंगे

वफ़ा के रंग में डूबी हर शाम तेरे लिए ,
यह डगर, यह नगर,मेरा नाम बस तेरे लिए,
तू महेक्ति रहे चांदनी रातों की तरह,
इस नए साल का पैगाम तेरे लिए

Thursday, April 3, 2008

भारत का सातवां सबसे न्यूनतम स्कोर

अहमदाबाद: पिछले काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मोंटेरा वाटरलू साबित हुआ। अफ्रीकी तेज गेंदबाज स्टेइन और नतीनी की आंधी के आगे बड़े नामों वाली टीम ताश के पत्तों की तरह 76 रन पर ही ढह गई। यह भारत का टेस्ट क्रिकेट में सातवां सबसे न्यूनतम एक पारी का योग है।

सचिन तेंडुलकर की जगह टीम में शामिल किए गए इरफान पठान ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। उप कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(14) उनके अतिरिक्त दहाई के योग तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज रहे। विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल रहे किसी भी खिलाड़ी का स्कोर दो अंकों तक नहीं पहुंचा।

हालांकि भारत का सबसे न्यूनतम टेस्ट पारी स्कोर 42 रन है, जो उसने लार्ड्स में जून 1974 में बनाया था। जब ज्योफ्री अर्नाल्ड, क्रिस ओल्ड और माइक हैंड्रिक की तिकड़ी के सामने पूरी भारतीय टीम अपने क्रिकेट इतिहास के इस सबसे न्यूनतम योग में आउट हो गई थी।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे न्यूनतम योग:
42 वि. इंग्लैंड, लार्डस, जून 1974
58 वि. ऑस्ट्रेलिया, ब्रिसबेन नव.1947
58 वि. इंग्लैंड मैनचेस्टर जुलाई,1952
66 वि. दक्षिण अफ्रीका, डरबन दिस.1996
67 वि. ऑस्ट्रेलिया, मेलबोर्न फर.1948
75 वि. दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद अप्रै.2008

अली लोहान पर चढ़ा खूबसूरत दिखने का शौक

लंदन. लोहान की बहन पर चढ़ा खूबसूरत दिखने का शौक लिंडसे लोहान की छोटी बहन अली पर भी खूबसूरत दिखने की ललक सवार हुई है। खबर है कि उसने अपने होठों, बालों और आंखों की कास्मेटिक सर्जरी करवाई है।

वेबसाइट ‘द सन डॅाट को डॅाट यूके’ के अनुसार 14 वर्षीय अली एक रिएल्टी शो में काम करने जा रही हैं। यह शो लोकप्रिय होने के लिए उसके द्वारा की जा रही कोशिशों पर आधारित है।

शो के दौरान की तस्वीरों के आधार पर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्होंने अपने होंठों की कास्मेटिक सर्जरी करवाई है।

इस शो में अली की मां भी उनके साथ होंगी। खबरों के अनुसार अली ने शायद अपने बालों और आंखों को भी संवारने की कोशिश की है। उनके बाल पहले से काफी अलग दिख रहे थे और अब वह कान्टेक्ट लैंस पहनती हैं।

कैटरीना की चांदी ही चांदी

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने फिल्म ‘वेलकम’ में अक्षय कुमार का खूब साथ निभाया। दूसरी ओर असल जिंदगी में उनका नाम सल्लू मियां यानी सलमान खान से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में भला वे कामयाब अभिनेत्री क्यों न मानी जाएं। यही वजह है कि हाल ही में उन्हें एक फिल्म में आइटम सांग करने के लिए ही उतने पैसे मिल गए, जितने कि एक संपूर्ण फिल्म करने के लिए मिलते हैं।

सूत्रों के मुताबिक अष्टविनायक फिल्म्स ने अपनी नई फिल्म ‘ब्ल्यू’ में आइटम सांग करने के लिए कैटरीना को सवा करोड़ रुपए दिए हैं। हैरत की बात है कि सामान्यत: उन्हें इतनी बड़ी रकम एक पूरी फिल्म करने पर मिलती है। माना जा रहा है कि अष्टविनायक फिल्म्स ने कैटरीना को अपने बैनर के लिए लकी मानते हुए यह कदम उठाया है। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय कुमार और लारा दत्ता मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बैनर का मानना है कि कैटरीना ने आज तक उसकी जितनी भी फिल्मों में काम किया है, सभी हिट हुई हैं।

इससे निर्माता को अच्छा खासा फायदा हुआ है। यही वजह है कि कई निर्माता कैटरीना को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। कैटरीना को पूर्व में भी आइटम सांग के लिए प्रस्ताव आए थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था क्योंकि वे आइटम गर्ल बनकर नहीं रहना चाहतीं। बावजूद इसके अष्टविनायक ने जब उनसे आइटम सांग के लिए पूछा तो कैटरीना ने काम टालने के लिए बड़ी रकम मांगी।

जब उनकी यह मांग अष्टविनायक ने तुरंत स्वीकार कर ली, तो कैटरीना को आश्चर्य हुआ। पिछले हफ्ते ही कैटरीना ने यह फिल्म साइन कर ली है। फिल्म में वह गाने के साथ कुछ दृश्यों में भी नजर आएंगी। कैटरीना ने हालांकि इसे आइटम सांग मानने से इनकार किया है और कहा है कि इस फिल्म में वे कुछ अलग हटकर करने जा रही हैं। खैर जो भी हो कैट के लिए यह रकम कुछ छोटी नहीं है।

Monday, March 17, 2008

आई लव यू


मोहब्बत का मतलब इंतज़ार नही होता,
हर किसी को देखना प्यार नही होता,
यू तो मिलता है रोज़ मोहब्बत-ऐ-पैगाम,
प्यार है जिंदगी जो हर बार नही होता…….! !!

खामोश रात की पहलु में सितारे ना होते,
इन रूखी आंखों में रंगीन नज़ारे ना होते ,
हम भी न करते परवाह
अगर आप इतने प्यारे न होते……

एक अजनबी से मुझे इतना प्यार क्यों है,
इंकार करने पर चाहत का इकरार क्यों है…
उसे पाना नही मेरी तकदीर में शायद,
फिर हर मोड़ पे उसी का इंतज़ार क्यों है…

उस अजनबी का यौन न इंतज़ार करो
इस आशिक दिल का न ऐतबार करो
रोज़ निकला करें किसी के याद में आंसू
इतना कभी न किसी से प्यार करो

हर आहात एहसास हमारा दिलाएगी.,
हर हवा खुशबु हमारी लाएगी.;
हम दोस्ती ऐसी निभाएंगे यारा!
की हम न होंगे और हुम्हारी याद तुम्हे सताएगी..! !!

तम्मना-ऐ-इश्क तो हम भी रखते हैं,
किसी के दिल मे हम भी धड़कते हैं,
न जाने वह कब मिलेंगे
जिन के लिए हम रोज़ तड़पते हैं.

मैं लफ्जों से कुछ भी इजहार नही करता,
इसका मतलब ये नहीं के मैं तुझे प्यार नही करता
छठा हूँ tumhe आज भी पर तेरी सोच में अपना वक्त बेकार नही
करता,
तमाशा न बन जाए कहीं मोहोबत में मेरा इस्ल्ये अपने दर्द को बयां
नही करता

आदाब !! :)

तेरे दुवार पर सनम हज़ार बार आयेंगे,
तेरे द्वार पर सनम हज़ार बार आयेंगे ,
गनती बजायेंगे और भाग जायेंगे.,

हर समुन्दर मे साहिल नही होता,
हेर ज़हाज़ मे मिसाल नही होते,
अगर धीरुभाई का सपना नही होता तो,
हेर लुक्खे के पास मोबाइल नही होता.

लोग कहते है प्यार में नींद नही आती
अरे कोई हमसे भी प्यार कर लो हमे नींद बहुत आती है

कल जब रास्ते पे जा रहा था तो तुमको देका
कल जब रास्ते पे जा रहा था तो तुमको देका
और सोचा तुम गरसे मत निकलो, तुम घर से मत निकलो,
अगर निकल गई तो ये बेदर्द ज़माना कहेगी
व्हो लेट थे दोग्स ऑउट ...व्हो व्हो व्हो

Wednesday, March 5, 2008

ईनाम 10 करोड़ का

मुंबई: लगता है बीसीसीआई की झोली टीमों को बेहतर खेल पर ईनाम देते-देते खाली हो जाएगी। अंडर-19 टीम को विश्वकप जीतने में बेंगलूरु में खास ट्रीट देते समय बोर्ड को सीनियरों के कारनामे की खबर मिली। नतीजतन खुशी से दोहरे हो रहे बोर्ड ने उनके लिए 10 करोड़ के ईनाम का ऐलान कर दिया।

बीसीसीआई के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ब्रिसबेन से बताया कि बोर्ड ने टीम को 10 करोड़ के ईनाम का ऐलान किया है। साथ ही 6 मार्च को दिल्ली में टीम के स्वागत के लिए एक विशाल समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

शादी के लिए तैयार जैसिका सिंपसन

लॉस एंजिलस. शादी के लिए तैयार जैसिका सिंपसन पॉप सिंगर एवं अभिनेत्री जैसिका सिंपसन, टोनी रोमो को लेकर खासी गंभीर नजर आ रही है। वह अब इस रिश्ते को आगे बढ़ाने पर आमादा लग रही है। दोनों कुछ दिनों से साथ हैं और उन्होंने एक-दूसरे को अच्छे से जान भी लिया है।

जैसिका के करीबी लोगों का कहना है कि वह किसी भी पल शादी कर सकती है। कहा जा रहा है कि जैसिका व रोमो के विचार काफी मिलते हैं, मानो दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।

सचिन हैं क्रिकेट के जादूगर : रीबोक

मेलबोर्न: प्रसिद्ध क्रिकेट लेखक पीटर रिबोक ने सचिन तेंडुलकर के दोनों फाइनलों में किए गए यादगार प्रदर्शन पर उनकी दिल खोलकर तारीफ करते हुए कहा कि मास्टर ब्लॉस्टर क्रिकेट इतिहास के सबसे जादुई और सम्मोहक बल्लेबाजों हैं।

सिडनी मानिर्ंग हेराल्ड में अपने कॉलम में रीबोक ने लिखा पिछले 15 सालों में क्रिकेट के प्रंशसकों ने कई शानदार खिलाड़ियों को देखा, लेकिन सचिन तेंडुलकर और शेन वार्ने का क्रिकेट कैरियर सबसे विलक्षण रहा है।

ये दोनों खिलाड़ियों ने अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया, लेकिन साथ ही वे असाधारण प्रतिभा के धनी क्रिकेट के कलाकार भी थे।

वार्न की ताकत उनकी जोरदार प्रतिस्पर्धी भावना थी। तो सचिन एक बल् लेबाजी के शास्त्री थे, लेकिन वे अहम से कोशों दूर एक परिपूर्ण स्ट्रोक प्लेयर हैं।

रिबोक ने भारतीय नवजवान खिलाड़ियों की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रिकी पोंटिंग की टीम का टेस्ट और वन डे सिरीज दोनोंे में निडर होकर सामना किया।

Friday, February 22, 2008

वैलेंटाइन के लिए शायरी

तबियत अपनी घबराती है जब सुनसान रातों में, हम ऐसे में तेरी यादों की चादर तान लेते हैं

अजब आरजू अनोखी तलब है, तुझी से तुझ को माँगना चाहता हूँ

मैंने माशूक बहारों में तुझे देखा है, चांदनी रात के सितारों में तुझे देखा है

दूरी के घाम कुछ और सिवा हो के रह गए, हम उनसे क्या मिले की जुदा होके रह गए

हम पाला मुद्दतों पहलू में, हम कुछ भी नहीं, तुमने देखा इक नज़र और दिल तुम्हारा हो गया

भूली बिसरी चाँद उम्मीदे, चाँद फसाने याद आए, तुम याद आए और तुम्हारे साथ ज़माने याद आए

दिल धड़कने का सबब याद आया, वह तेरी याद थी अब याद आया

मौसम आयेंगे जायेंगे, हम तुमको भूल न पायेंगे

न जी भर के देखा न कुछ बात की, बहुत आरजू थी मुलाकात की

हजूर आप का ही एहतराम करता चलूँ, इधर से गुजरा था, सोचा सलाम करता चलूँ

एक कमी थी ताज महल में, हम ने तेरी तस्वीर लगा दी

कासिद के आते आते ख़त इक और लिख चलूँ, मैं जानता हूँ जो व्हो लिखेंगे जवाब में

दिल का वीराना हो गया लेकिन, अब भी है तेरी आरजू इस में

और तो कौन है जो मुझ को तस्सल्ली देता, हाथ रख देती है दिल पेय तेरी बातें अक्सर

Saturday, January 19, 2008

कहर का जवाब कूची

साहित्य, कला और आतंक: बहस

चित्रकार मंजीत बावा इन दिनों कोमा में हैं। उनकी कुछ कृतियां ऐसी भी हैं जिनके विषय मनुष्य-मनुष्य और पशु-पशु के बीच शांतिपूर्ण तथा सह-अस्तित्व से सरोकार रखने वाले हैं।

बावा ही क्यों, जिंदगी और उससे जुड़े सर्जनात्मक सरोकारों के समर्थन में ऐसे अनेक मुद्दे हैं, जिन्हें चित्रकारों ने अपने विषय में शामिल किया है। निश्चित रूप से इनमें आतंकवाद और उससे जुड़ी घटनाएं शामिल हैं।

अफगानिस्तान में आतंक के हिमायतियों ने बुद्ध की अद्भुत और विशालकाय प्रतिमाओं को जब तोपों से उड़ाया तब सैकड़ों चित्रकारों ने बुद्ध की इमेज और उनके विचारों को कैनवास पर उतारा। सृजनधर्मियों का विरोध दर्ज करने का यही ढंग होता है। हालांकि यह प्रतिकार आंदोलन की शक्ल में नहीं था। बल्कि अपने-अपने स्टूडियों में खामोशी से चित्रकारों ने यह काम किया। उस घटना के बाद अगले कई महीनों में लगने वाली चित्र कृतियों की अनेक प्रदशर्नियों में बुद्ध की छवि का लगातार मौजूद रहना इस तथ्य का प्रमाण है।

यही क्यों, पंजाब में जब आतंकवाद पंजे पसार चुका था तब रघु राय, दयानिता सिंह और अर्पणा कौर जैसे चित्रकारों ने अपने भीतर के भाववेगों को कैनवास के जरिए व्यक्त किया। अतुल देहिया के बहुत सारे कामों में आतंकवाद जैसा विषय प्रबलता से मौजूद है।

उन्होंने हवाई अड्डे, सिनेमाघरों और बाजारों में हुई आतंकी घटनाओं को कैनवास पर उतारा। चित्रकारों की यह फेहरिस्त खासी लम्बी है। आतंक की तमाम घटनाएं संवेदनशील चित्रकारों को लगातार विषय बनाने को आतुर करती रही हैं। फिर दहशत किसी भी शक्ल में क्यों न हो।

Friday, January 11, 2008

फिल्मों में आतंक

साहित्य, कला और आतंक: बहस फिल्मकार आतंकवाद को एक फामरूले की तरह इस्तेमाल करते हैं और इसकी जड़ों में पहुंचने का प्रयास नहीं करते। सरकार और समाज की इस मामले में फामरूला सोच में पीड़ित है।मानव बम पर संतोष शिवन नेएक गंभीर फिल्म बनाई थी।

शेखर कपूर ने अपनी अंग्रेजी फिल्म ‘फोर फीदर्स’ में आधुनिक आतंकवाद की जड़ को ब्रिटिश साम्राज्यवाद में छुपा होने का संकेत किया था। इस अंतरराष्ट्रीय समस्या का गहन अध्ययन अभी तक किया नहीं गया है। सारे प्रयास सतही है। ‘असासीनस सांग’ नाम उपन्यास गंभीर प्रयास है।

करण जौहर आतंकवाद की पृष्ठभूमि पर दो फिल्मों की योजना बना रहे हैं। एक फिल्म लंदन में बसे भारतीय मुसलमान की कहानी है जिसकी हिंदुस्तानी बीबी को मालूम पड़ता है कि उसका शौहर आतंकवादी है और लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे से एक प्लेन को हाइजैक करने की योजना बना रहा है। वह अपने शौहर के खिलाफ बगावत करती है और उसका घर छोड़कर चली जाती है। इस जुदाई की वजह से शौहर की आंखें खुलती है।

करण जौहर स्वयं जिस फिल्म को निर्देशित करने वाले हैं उस फिल्म के नायक शाहरूख खान है। अमेरिका में बसे इस भारतीय मुसलमान को 9/11 के बाद शक की निगाह से देखा जाता है। मणिरत्नम ने ‘रोजा’ भारतीय इंजीनियर को कश्मीर में अपहरण के शिकार होते हुए दिखाया था और उसकी नवविवाहिता सरकार से सहायता की दुहाई करती है।

मणिरत्नम की शाहरूख-मनीषा-प्रिटी जिंटा अभिनीत ‘दिल से’ में मनीषा उत्तरपूर्व के किसी प्रदेश की मानवीय बम है जो दिल्ली में 26 जनवरी के समारोह को ध्वस्त करना चाहती है इस फिल्म के नायक नायिका की पहली मुलाकात लद्दाख में हुई थीं। विनोद चौपड़ा की ‘मिशन कश्मीर’ में आतंकवादी के पुत्र को भारतीय पुलिस अफसर पाल पोसकर युवा करता है, परंतु वह भी गुमराह हो जाता है। आमिर खान अभिनीत ‘सरफरोश’ इस विषय पर बहुत ही सार्थक फिल्म थी।

Wednesday, January 2, 2008

क्या कहते हैं टैरो कार्ड

2008 क्या कहते हैं टैरो कार्ड मुंबई की मशहूर इंटरनैशनल टैरो कार्ड रीडर डॉ. रूपा पटेल नए साल में बता रही हैं कि कार्डस आपके कितने फेवर में हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि 2008 आपके लिए क्या नया लेकर आया है और इसे बेहतर बनाने के लिए आपको क्या सावधानियां बरतनी होंगी। वुमन भास्कर के माध्यम से आगे भी हम बताते रहेंगे कि आप किस तरह टैरो कार्डस को मेडीटेशन और क्रिस्टल को सेल्फ हीलिंग के लिए उपयोग में लाकर ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकती हैं।

एरिस द फूल- 21 मार्च से 20 अप्रैल

इस साल फोकस फायनेंस पर है। वैसे आप अच्छा कमा रहीं है लेकिन फिर भी कुछ है जिससे संतुष्ट नहीं है। कार्डस आपसे कह रहा है कि अपने भीतर झांके और पता लगाएं कि आखिर ये खालीपन क्यों है। इस भ्रम को दूर करते ही आप पाएंगी कि यह साल आपके लिए बहुत संतुष्टि लेकर आया है। एक खास लाईफ स्टाइल से बंधकर आपको ऐसा लगेगा कि आपको अब इसी तरह जिंदगी बीताना है। रोमांस के मामले में आप आगे बढ़ने का सोच सकती है। परिवार में सुरक्षित और खुश रहेंगी।

टॉरस द जजमेंट- 24 अक्टूबर से 22 नवंबर

इस साल आप स्थिर रहेंगी और किसी बड़ी समस्या से छुटकारा पाएंगी, जो आपको बहुत समय से परेशान कर रहीं है। रोमांस के क्षेत्र में आप बातचीत करें चीजों को संभालेंगी, जो कि बहुत जरूरी है। इस साल आपको फोकस पैसा कमाना रहेगा, और आप यह पूरा भी कर पाएंगी। पैसो की वजह से संबंधों में गड़बड़ी न आने दें। बहुत समय बाद परिवार में खुशहाली का माहोल बनेगा। थोड़ा अपनी नकारात्मक भावनाओं पर कंट्रोल करें, सब ठीक होगा।

जेमिनि द लवर्स- 21 मई से 22 जून

गलत दिशा में तो नहीं पर इस साल आप बेचैन रह सकती है। कई स्थितियां आपके सामने है और आप किसी निर्णय पर पहुंचना चाहती है। रोमांस तो फूलेगा-फलेगा, बढ़ेगा। इसे विवाह में बदलने की कोशिश दिख रहीं है पर शायद अभी ऐसा न हो पाए। फायनेंस में आपको सही दिशा मिलने की जरूरत तो है पर आप सुरक्षित है। धीरे-धीरे स्थिति सुधरेगी। आपके पारिवारिक संबंधों की बेहरती के लिए प्रयास करने होंगे। इस साल आपको मजबूत और सही रिलेशन बनाने के लिए कोशिशों में जुटना होगा।

लियो द स्ट्रैंथ- 22 जुलाई से 23 अगस्त

यह साल आपके लिए अच्छा है। भले ही यह फाइनेंशियल प्रॉब्लम्स से शुरू हुआ हो लेकिन यह खत्म उपायों और जीतों से होगा। आप बहुत कठिन परिस्थितियों से गुजरी है लेकिन अब ये खत्म हो गई है। रोमांस के क्षेत्र में आप सपनों के व्यक्ति से मिल सकती है, हो सकता है कि आप शादी का भी निर्णय लें। फाइनेंशियली एक नया और बढ़िया मौका आपकी नई शुरूआत के इंतजार में है। आप स्वयं इससे चौंक जाएंगी। भाग्य आपके साथ है। परिवार में बस संबंधियों से दूसरी बनाकर रखें। भावनात्मक रूप से ज्यादा न जुड़े।

वर्गो द हरमिट- 24 अगस्त से 23 सितंबर

एक नई शुरुआत शुरू हो गई है लेकिन इसे प्रत्यक्ष होने में और जो आप चाहती है उसे पाने में थोड़ा समय लगेगा। यह साल अध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने का है। यह आपके उज्वल भविष्य को यथार्थ में लगाएगा, जिसका आप बहुत समय से इंतजार कर रहीं है। रोमांस के क्षेत्र में ध्यान रखें कि कोई मिस अंडरस्टैंडिंग न हो, कोई अपरिपक्व (बचकानी) रिएक्शन न लें। यह आपकी रिलेशनशीप को बर्बाद कर सकता है।

लिब्रा द जस्टिस-24 सितंबर से 23 अक्टूबर

यह साल बदलावों का साल होगा। इसका मतलब यह नहीं कि कुछ नेगेटिव होने वाला है। चीजें बहुत ही पॉजीटीव होगी लेकिन उसके फायदों को महसूस करने के लिए आपको उनका सामना करना होगा। रोमांस के मामले में थोड़ी अनिश्चितता रहेगी, जो कि आने वाले साल को बेहतर बनाएगा। फाइनेंशियली रूकावटें है जो आपको हैंडल करनी होगी। आपको आत्मनिर्भर होने की जरूरत है।

सैजिटेरियस द मैजिशियन- 23 नवंबर से 22 दिसंबर

दृढ़ निश्चय के साथ सफलता पाना ही इस साल आपकी मुख्य सोच है। सही काम और उसके लिए सही सोच, इन दोनों को मिलाकर ही आप कुछ ऊंचाई पा सकती हैं। इसलिए बेकार की बातों में न उलझंे। रोमांस में नए अवसर तो मिलेंगे लेकिन आपको ही सही व्यक्ति का चुनाव करना होगा। पूरा ध्यान लगाने और भरपूर कोशिशों के बाद आपको फाइनेंस के क्षेत्र में कुछ मिलने की संभावना है। परिवार में जायदाद के हक और इसके बंटवारे को लेकर समस्या आ सकती है।

कैप्रिकॉन द हैरोफेन- 23 दिसंबर से 20 जनवरी

अपने बचकाने व अपरिपक्व इमोशंस को एक ओर कर दें और इस साल केवल सफल होने के बारे में सोचें। रोमांस के क्षेत्र में आपको न्याय मिलेगा। यदि आपके प्यार ने आपके साथ कुछ बुरा किया तो वह अपना स्वभाव बदलेगा और अपनी गलती मानेगा।

फाइनेंशियली यदि आप कम आवेगशील रहीं और दूसरों की मददगार रहीं तो यह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक मामले में आपकी नई कोशिश, अच्छे रिजल्ट देगीं। इस साल जायदाद के मामलों में भी सफलता मिलेगी।

एक्वेरियस द स्टार- 21 जनवरी से 19 फरवरी

सफलता के लिए आपको उन विकल्पों पर गौर करना होगा जिनकी मदद से आप डिसीजन लेना चाहती है। स्वभाव में बदलाव और समझौता आपको अच्छी चीजों की ओर बढ़ाएगा। रोमांस के क्षेत्र में आपको बहुत सावधानी से चलना होगा।

कैंसर द मून- 23 जून से 22 जुलाई

इस साल आपको दैवीय न्याय का अनुभव होगा। यह साल कई चीजें सीखने और आगे बढ़ने का है। रोमांस के मामले में सही रास्ता पकड़ने और उस पर चलने की हिम्मत जुटाने की जरूरत है, तभी आप संबध गहरे कर पाएंगी।

स्कॉरपियो द एम्परर - 21 अप्रैल से 20 मई

इस साल किसी भी भ्रम के परे हटकर देखें। किसी भी बेकार की कल्पना से न जुड़े और जो आप पाना चाहती है, उसके लिए कड़ी मेहनत करें। भाग्य में रोमांस की स्थिति अच्छी है। यह और बेहतर होगी। साथी से अंडरस्टैडिंग बढ़ेगी, सहमति बनेगी।

पाइसेस द हाई प्रिस्टर्स-20 फरवरी से 20 मार्च

इस साल रोमांस आपके लिए मुख्य रहेगा। आप एक बहुत ही उत्साह से भरें टॉल, डार्क और हैंडसम आदमी से मिल सकती है। वह थोड़ा शॉर्ट टेम्पर्ड लेकिन साफ दिल का होगा। वह आपकी जिंदगी में खुशियां लाएगा।

अब Hindi का जवाना है

Name:
Email:
Comment: