View technorati.com
Wana Masti Fun, Fun Masti, Masti, Enjoy Masti

अपनी भाषा मे देखे!!

This is Me Your Best Friend Wana Be My Best Friend Just Give Me Your Comments Here And I will Reply Sure
Showing posts with label हाल मे हुआ पोस्ट. Show all posts
Showing posts with label हाल मे हुआ पोस्ट. Show all posts

Sunday, June 15, 2008

लोहान कहीं समलैंगिक तो!

लास एंजलिस.Lindsay Lohan महिला डीजे मित्र सामंथा रॉनसन के साथ सार्वजनिक तौर पर संदिग्ध स्थिति में देखे जाने के कुछ ही दिनों के बाद विवादों में रहने वाली अभिनेत्री लिंडसे लोहान को सगाई की नई अंगूठी में देखा गया है।

वेबसाइट 'पेरीज हिल्टन डॉट कॉम' के अनुसार 'कान्स फिल्म महोत्सव' के डोलसी और गैबाना पार्टियों में लोहान सगाई की नई अंगूठी में दिखीं। लोगों को शक है कि वे समलंगिक तो नहीं हैं?

इस मामले में लोहान का कहना है कि वे दोनों सिर्फ अच्छी सहेलियां हैं। पिछले साल भी लोहान के सुधार गृह जाते वक्त रॉनसन हमेशा उनके साथ नजर आती थीं।

लोहान की मां दिना के अनुसार दोनों सिर्फ अच्छी दोस्त हैं।

पाकिस्तान ने फाइनल मैच जीता

ढाका. पाकिस्तान ने भारत को 25 रन से हराकर तीन देशों के बीच खेली गई त्रिकोणिय सीरिज का फाइनल मैच में जीत लिया है। पाकिस्तान की जीत में उमरगुल 4 विकेट , यूनिस खान 108 और सलमान बट्ट 127 का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पाकिस्तान के बल्लेबॉज यूनिस खान को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया है।

315 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की पूरी टीम 290 रन बनाकर आउट हो गई । भारत की तरफ से युवराज सिंह 59 और धोनी 64 रन का स्कोर किया।

मैन ऑफ द सीरिज : सलमान बट़ट सलमान बट्ट को इस त्रिकोणिय सीरिज का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है ।

माही- युवी की दोस्ती में दरार!

मुंबई.यूरो कप फुटबॉल के कारण वनडे टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उपकप्तान युवराज सिंह की दोस्ती में दरार पड़ गई है। माना जा रहा है कि यूरो कप के एक मैच में युवराज के बतौर चीफ गेस्ट जाने को लेकर धोनी उनसे नाराज हैं।

धोनी का कहना है कि युवराज को 15 जून को स्विटजरलैंड जाना है और इसी दिन किट प्लाई सीरीज के फाइनल मैच का रिजर्व डे है। ऐसे में युवराज टीम इंडिया को छोड़कर कैसे जा सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार धोनी को यूरो कप फुटबॉल के एक मैच में मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार देने के लिए 15 जून को आमंत्रित किया गया था। धोनी ने आमंत्रण यह कह कर ठुकरा दिया कि 14 जून को त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज का फाइनल मैच है और 15 जून को रिजर्व डे। यदि 14 जून को बारिश के कारण मैच नहीं हुआ तो रिजर्व डे को मैच संभव है। ऐसे में वे टीम को छोड़ कर कैसे जा सकते हैं। जब धोनी नहीं माने तो आयोजकों ने युवराज से संपर्क साधा। युवी ने कप्तान धोनी से सलाह मशविरा किए बिना ही इस ऑफर को स्वीकृति दे दी। बस धोनी इसी बात पर युवराज से खफा हैं।

उनका कहना है, ‘युवी टीम के उपकप्तान हैं अत: जब टीम हित में मैं मना कर सकता हूं तो युवी क्यों नहीं’। बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह ने स्पष्ट किया है कि युवी ने स्विटजरलैंड जाने के लिए बीसीसीआई से अनुमति ली थी। उन्हें बीसीसीआई की ओर से कहा गया कि यदि रिजर्व डे में मैच की जरूरत नहीं पड़े तो वे जा सकते हैं।

कप्तानी की इच्छा तो नहीं

युवी टीम के उपकप्तान हैं और कई बार वे कप्तानी की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। वैसे उन्होंने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि महेंद्र सिंह धोनी को हटाकर कप्तान बनना वे कतई नहीं चाहेंगे। युवराज सिंह और धोनी में यदि जल्दी विवादों का अंत नहीं होता है तो टीम पर इसका विपरीत असर पड़ेगा जबकि टीम के सीनियर्स सौरव, राहुल व सचिन तेंडुलकर के रहते ऐसा कभी नहीं होता था।

Monday, May 19, 2008

कॉफी घटाती व शराब बढ़ाती है स्तन कैंसर का खतरा

स्टॉकहोम. स्तन कैंसर जो महिलाएं दिन में कम से कम तीन कप कॉफी पीती हैं उनमें स्तन कैंसर की संभावना कम होती है, लेकिन शराब का अधिक सेवन इसकी संभावना बढ़ा सकती है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।

स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय और माल्मो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में पाया है कि कॉफी महिलाओं में स्तन कैंसर को बढ़ावा देने वाले उपापचयी उत्पादों (मेटाबोलिक प्रोडक्ट्स) के रिसाव की गति को धीमा करती है।

शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि कॉफी में पाई जाने वाली कैफीन भी महिलाओं में कैंसर की कोशिकाओं के विकास में बाधक होती है।

शोधकर्ताओं ने स्तन कैंसर से पीड़ित 450 महिलाओं के कॉफी और शराब पीने की आदतों का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि कॉफी पीने से उनके कुछ खास जीन में सकारात्मक प्रभाव देखे गए। शोधकर्ताओं ने बताया कि जो महिलाएं कॉफी पीती हैं उन्हें कैंसर होने की संभावना औरों से कम होता है।

वहीं जो महिलाएं दिन में दो बार से अधिक शराब पीती हैं उनमें स्तन कैंसर होने की संभावना 30 फीसदी ज्यादा होती है।

गौरतलब है विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार हर साल स्तन कैंसर से विश्वभर में पांच लाख से अधिक महिलाओं की मौत होती है।

राखी से बेहतर डांसर हूं

मुंबई. संभावना सेठ बालीवुड आइटम गर्ल संभावना सेठ का कहना है कि वह राखी सावंत से बेहतर डांसर है।

फिल्म ‘36 चाइना टाउन’, ‘सौदा’, ‘पागलपन’ और ‘काफिला’ जसी फिल्मों में जबरदस्त डांस करके चर्चा में आईं संभावना कहती हैं कि वह राखी सावंत से कहीं बेहतर डांस करती हैं।

वह कहती हैं कि राखी किस्मत की धनी हैं। डांस करने के लिए उन्हें हमेशा अच्छे गाने मिले हैं। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि वह एक बेहतर डांसर हैं।

स्टांप पेपर घोटाले में लिप्त रहे अब्दुल करीम तेलगी पर बनी फिल्म ‘मुद्रांक’ में दोनों ने एक-एक गाने पर डांस किया है। वह कहती हैं कि उन्हें ज्यादा प्रशंसा मिल रही है।

फिल्म के निर्देशक शाकिर शेख ने उनकी बात को सही ठहराते हुए कहा कि उन्होंने राखी सावंत से बेहतर परफॉर्म किया है। जेल में फिल्म देखने के बाद तेलगी ने भी संभावना के डांस को बेहतर बताया है।

हैट्रिक की हैट्रिक

कोलकाता. चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मखाया एंटिनी ने रविवार को हैट्रिक ली और यह आईपीएल टूर्नामेंट की तीसरी हैट्रिक बन गई।

एंटिनी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ तूफानी गेंदबाजी करते हुए अपने तीसरे और पारी के पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर सौरव गांगुली को आउट किया फिर उसके बाद उन्होंने अपने चौथे और पारी के 17वें ओवर की पहली दो गेंदों पर देबव्रत दास और डेविस हसी को बोल्ड किया। इस तरह एंटिनी ने अपनी हैट्रिक पूरी कर ली।

एंटिनी से पहले उनके ही टीम के एक और तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी ने भी टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक बनाई थी। बालाजी ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी। टूर्नामेंट की दूसरी हैट्रिक दिल्ली डेयरडेविल्स के लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने डक्कन चार्जर्स हैदराबाद के खिलाफ बनाई थी। एंटिनी ने नाइट राइडर्स के खिलाफ तूफानी गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में महज 21 रन देकर चार विकेट झटके।

हैट्रिक की हैट्रिक बनने से एक बात तो साप्ऊ हो गई है कि ट्वेंटी 20 मैचों में गेंदबाजों के लिए भी खासा स्कोप है और क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेना काफी मुश्किल होता है लेकिन इस तरह के फटाफट टूर्नामेंट में गेंदबाजों के लिए यह मौका आसानी से बना रहता है

Monday, May 12, 2008

लव शायरी

कैसे कहूं मैं तुम से, अपने इस दिल की बात,
हिम्म्म्मत तो की इतनी, लबों ने पर न दिया साथ.
अपनी यह चाहत ले कर, करूं मैं अब तुझसे क्या इजहार,
दिन तो कट जाते हैं कट ती नही यह रात.
***********
किया पता तुम्हे इस दिल की हालत,
जिस की सागर सी गहराई तक सिर्फ़ तुम हो.
किया जानो मेरी दीवानगी और जूनून,
के तुम इतनी दूर होते हुए भी,
दिल के बोहोत करीब हो.
***********
कुछ गुस्सा, कुछ नखरा, कुछ इल्तिजा भी है आप की,
हम से रूठना, हमें सताना,
तरपाने की अदा भी है आप की.
हर बात पे हँसना, हर पल मुस्कुराना,
हर बातों से दिल धर्काना.
***********
अपनी शर्मीली नज़रों से, सुर्ख होंठों से,
हर साँसों को चू लेना.
क्या क्या करे यह दिल अफ़साने बयान आप के,
आप मसीहा-ऐ-इश्क हैं,
यह बन्दा खादिम है सिर्फ़ आप का.

Thursday, May 1, 2008

Valentine Sms

हर मुलाक़ात पे निगाहें मेरी फ़र्याद करती यही
एक पलट नज़र से देखलें वह कभी
और वह बिन देखे ही अनदेखा कर जाती हैं
रह जाती हैं मेरी तमन्नाएं दिल में दबी….

क्या समझेंगी वह इस दिल की दर्द को
खोयी जो हैं वह अपने ही जहाँ में
क्या महसूस होगी उनको मेरी तड़प
शामिल जो हैं वह इस दुनिया की महफिल में…..

न ख़ुद समझे न समझा सके हम उन्हें
न पाए कभी न कभी खो सके उन्हें
यह बेखुदी तोह रब भी न जाने
इस दिल का नजराना न दिला सके हम उन्हें….

अपना प्यार को छुपा न सके,
दीवाना दिल पे काबू पा न सके,
आज इतने करीब सा गुज़र गए वो
फिर बी उनके हाथ हम थम न सके!!

शायरी

खुदा ने जब तुम्हे बनाया होगा
तू उससके दिल पे एक सरूर चाय होगा
सोचा होगा की तुझको जानत में रखूँ
फ़िर उस्सको मेरा ख्याल आया होगा

खुशबू की तरह आपके पास बिखर जायेंगे,
सकूं बन कर दिल में उतर जायेंगे,
महसूस करने की कोशिश तो कीजिये,
दूर होते हुए भी पास नज़र आयेंगे

वफ़ा के रंग में डूबी हर शाम तेरे लिए ,
यह डगर, यह नगर,मेरा नाम बस तेरे लिए,
तू महेक्ति रहे चांदनी रातों की तरह,
इस नए साल का पैगाम तेरे लिए

Thursday, April 3, 2008

भारत का सातवां सबसे न्यूनतम स्कोर

अहमदाबाद: पिछले काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मोंटेरा वाटरलू साबित हुआ। अफ्रीकी तेज गेंदबाज स्टेइन और नतीनी की आंधी के आगे बड़े नामों वाली टीम ताश के पत्तों की तरह 76 रन पर ही ढह गई। यह भारत का टेस्ट क्रिकेट में सातवां सबसे न्यूनतम एक पारी का योग है।

सचिन तेंडुलकर की जगह टीम में शामिल किए गए इरफान पठान ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। उप कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(14) उनके अतिरिक्त दहाई के योग तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज रहे। विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल रहे किसी भी खिलाड़ी का स्कोर दो अंकों तक नहीं पहुंचा।

हालांकि भारत का सबसे न्यूनतम टेस्ट पारी स्कोर 42 रन है, जो उसने लार्ड्स में जून 1974 में बनाया था। जब ज्योफ्री अर्नाल्ड, क्रिस ओल्ड और माइक हैंड्रिक की तिकड़ी के सामने पूरी भारतीय टीम अपने क्रिकेट इतिहास के इस सबसे न्यूनतम योग में आउट हो गई थी।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे न्यूनतम योग:
42 वि. इंग्लैंड, लार्डस, जून 1974
58 वि. ऑस्ट्रेलिया, ब्रिसबेन नव.1947
58 वि. इंग्लैंड मैनचेस्टर जुलाई,1952
66 वि. दक्षिण अफ्रीका, डरबन दिस.1996
67 वि. ऑस्ट्रेलिया, मेलबोर्न फर.1948
75 वि. दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद अप्रै.2008

अली लोहान पर चढ़ा खूबसूरत दिखने का शौक

लंदन. लोहान की बहन पर चढ़ा खूबसूरत दिखने का शौक लिंडसे लोहान की छोटी बहन अली पर भी खूबसूरत दिखने की ललक सवार हुई है। खबर है कि उसने अपने होठों, बालों और आंखों की कास्मेटिक सर्जरी करवाई है।

वेबसाइट ‘द सन डॅाट को डॅाट यूके’ के अनुसार 14 वर्षीय अली एक रिएल्टी शो में काम करने जा रही हैं। यह शो लोकप्रिय होने के लिए उसके द्वारा की जा रही कोशिशों पर आधारित है।

शो के दौरान की तस्वीरों के आधार पर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्होंने अपने होंठों की कास्मेटिक सर्जरी करवाई है।

इस शो में अली की मां भी उनके साथ होंगी। खबरों के अनुसार अली ने शायद अपने बालों और आंखों को भी संवारने की कोशिश की है। उनके बाल पहले से काफी अलग दिख रहे थे और अब वह कान्टेक्ट लैंस पहनती हैं।

Monday, March 17, 2008

आई लव यू


मोहब्बत का मतलब इंतज़ार नही होता,
हर किसी को देखना प्यार नही होता,
यू तो मिलता है रोज़ मोहब्बत-ऐ-पैगाम,
प्यार है जिंदगी जो हर बार नही होता…….! !!

खामोश रात की पहलु में सितारे ना होते,
इन रूखी आंखों में रंगीन नज़ारे ना होते ,
हम भी न करते परवाह
अगर आप इतने प्यारे न होते……

एक अजनबी से मुझे इतना प्यार क्यों है,
इंकार करने पर चाहत का इकरार क्यों है…
उसे पाना नही मेरी तकदीर में शायद,
फिर हर मोड़ पे उसी का इंतज़ार क्यों है…

उस अजनबी का यौन न इंतज़ार करो
इस आशिक दिल का न ऐतबार करो
रोज़ निकला करें किसी के याद में आंसू
इतना कभी न किसी से प्यार करो

हर आहात एहसास हमारा दिलाएगी.,
हर हवा खुशबु हमारी लाएगी.;
हम दोस्ती ऐसी निभाएंगे यारा!
की हम न होंगे और हुम्हारी याद तुम्हे सताएगी..! !!

तम्मना-ऐ-इश्क तो हम भी रखते हैं,
किसी के दिल मे हम भी धड़कते हैं,
न जाने वह कब मिलेंगे
जिन के लिए हम रोज़ तड़पते हैं.

मैं लफ्जों से कुछ भी इजहार नही करता,
इसका मतलब ये नहीं के मैं तुझे प्यार नही करता
छठा हूँ tumhe आज भी पर तेरी सोच में अपना वक्त बेकार नही
करता,
तमाशा न बन जाए कहीं मोहोबत में मेरा इस्ल्ये अपने दर्द को बयां
नही करता

आदाब !! :)

तेरे दुवार पर सनम हज़ार बार आयेंगे,
तेरे द्वार पर सनम हज़ार बार आयेंगे ,
गनती बजायेंगे और भाग जायेंगे.,

हर समुन्दर मे साहिल नही होता,
हेर ज़हाज़ मे मिसाल नही होते,
अगर धीरुभाई का सपना नही होता तो,
हेर लुक्खे के पास मोबाइल नही होता.

लोग कहते है प्यार में नींद नही आती
अरे कोई हमसे भी प्यार कर लो हमे नींद बहुत आती है

कल जब रास्ते पे जा रहा था तो तुमको देका
कल जब रास्ते पे जा रहा था तो तुमको देका
और सोचा तुम गरसे मत निकलो, तुम घर से मत निकलो,
अगर निकल गई तो ये बेदर्द ज़माना कहेगी
व्हो लेट थे दोग्स ऑउट ...व्हो व्हो व्हो

Wednesday, March 5, 2008

ईनाम 10 करोड़ का

मुंबई: लगता है बीसीसीआई की झोली टीमों को बेहतर खेल पर ईनाम देते-देते खाली हो जाएगी। अंडर-19 टीम को विश्वकप जीतने में बेंगलूरु में खास ट्रीट देते समय बोर्ड को सीनियरों के कारनामे की खबर मिली। नतीजतन खुशी से दोहरे हो रहे बोर्ड ने उनके लिए 10 करोड़ के ईनाम का ऐलान कर दिया।

बीसीसीआई के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ब्रिसबेन से बताया कि बोर्ड ने टीम को 10 करोड़ के ईनाम का ऐलान किया है। साथ ही 6 मार्च को दिल्ली में टीम के स्वागत के लिए एक विशाल समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

शादी के लिए तैयार जैसिका सिंपसन

लॉस एंजिलस. शादी के लिए तैयार जैसिका सिंपसन पॉप सिंगर एवं अभिनेत्री जैसिका सिंपसन, टोनी रोमो को लेकर खासी गंभीर नजर आ रही है। वह अब इस रिश्ते को आगे बढ़ाने पर आमादा लग रही है। दोनों कुछ दिनों से साथ हैं और उन्होंने एक-दूसरे को अच्छे से जान भी लिया है।

जैसिका के करीबी लोगों का कहना है कि वह किसी भी पल शादी कर सकती है। कहा जा रहा है कि जैसिका व रोमो के विचार काफी मिलते हैं, मानो दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।

सचिन हैं क्रिकेट के जादूगर : रीबोक

मेलबोर्न: प्रसिद्ध क्रिकेट लेखक पीटर रिबोक ने सचिन तेंडुलकर के दोनों फाइनलों में किए गए यादगार प्रदर्शन पर उनकी दिल खोलकर तारीफ करते हुए कहा कि मास्टर ब्लॉस्टर क्रिकेट इतिहास के सबसे जादुई और सम्मोहक बल्लेबाजों हैं।

सिडनी मानिर्ंग हेराल्ड में अपने कॉलम में रीबोक ने लिखा पिछले 15 सालों में क्रिकेट के प्रंशसकों ने कई शानदार खिलाड़ियों को देखा, लेकिन सचिन तेंडुलकर और शेन वार्ने का क्रिकेट कैरियर सबसे विलक्षण रहा है।

ये दोनों खिलाड़ियों ने अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया, लेकिन साथ ही वे असाधारण प्रतिभा के धनी क्रिकेट के कलाकार भी थे।

वार्न की ताकत उनकी जोरदार प्रतिस्पर्धी भावना थी। तो सचिन एक बल् लेबाजी के शास्त्री थे, लेकिन वे अहम से कोशों दूर एक परिपूर्ण स्ट्रोक प्लेयर हैं।

रिबोक ने भारतीय नवजवान खिलाड़ियों की भी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने रिकी पोंटिंग की टीम का टेस्ट और वन डे सिरीज दोनोंे में निडर होकर सामना किया।

नग्न को किया चित

ब्रिसबेन:symonds ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आज कॉमनवेल्थ बैंक क्रिकेट सीरीज के दूसरे फाइनल मैच के दौरान मैदान में घुस आए एक नग्न व्यक्ति को ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउण्डर एंड्रयू सायमंड्स ने धराशायी कर दिया। इस वाकये के दौरान मैदान पर पुलिस के आ जाने से अजीबोगरीब हालात पैदा हो गए जिसकी वजह से मैच थोड़ी देर के लिए रुक गया।

हुआ यूं कि मैच की दूसरी पारी में जब सायमंड्स बल्लेबाजी कर रहे थे तभी एक नग्न व्यक्ति सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए सबको आश्चर्यचकित कर मैदान में आ घुसा मगर सायमंड्स ने उसे रग्बी के मंझे हुए खिलाड़ी की तरह कंधे से धक्का मारकर धराशायी कर दिया।

बाद में मैदान पर पहुंची पुलिस ने पिच पर पहुंचे नग्न व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसे जुर्माना या फिर गाबा मैदान में प्रवेश पर आजीवन पाबंदी की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

Friday, February 22, 2008

वैलेंटाइन के लिए शायरी

तबियत अपनी घबराती है जब सुनसान रातों में, हम ऐसे में तेरी यादों की चादर तान लेते हैं

अजब आरजू अनोखी तलब है, तुझी से तुझ को माँगना चाहता हूँ

मैंने माशूक बहारों में तुझे देखा है, चांदनी रात के सितारों में तुझे देखा है

दूरी के घाम कुछ और सिवा हो के रह गए, हम उनसे क्या मिले की जुदा होके रह गए

हम पाला मुद्दतों पहलू में, हम कुछ भी नहीं, तुमने देखा इक नज़र और दिल तुम्हारा हो गया

भूली बिसरी चाँद उम्मीदे, चाँद फसाने याद आए, तुम याद आए और तुम्हारे साथ ज़माने याद आए

दिल धड़कने का सबब याद आया, वह तेरी याद थी अब याद आया

मौसम आयेंगे जायेंगे, हम तुमको भूल न पायेंगे

न जी भर के देखा न कुछ बात की, बहुत आरजू थी मुलाकात की

हजूर आप का ही एहतराम करता चलूँ, इधर से गुजरा था, सोचा सलाम करता चलूँ

एक कमी थी ताज महल में, हम ने तेरी तस्वीर लगा दी

कासिद के आते आते ख़त इक और लिख चलूँ, मैं जानता हूँ जो व्हो लिखेंगे जवाब में

दिल का वीराना हो गया लेकिन, अब भी है तेरी आरजू इस में

और तो कौन है जो मुझ को तस्सल्ली देता, हाथ रख देती है दिल पेय तेरी बातें अक्सर

Sunday, February 17, 2008

कंट्रोवर्सी क्वीन ब्रिटनी स्पीयर्स

ब्रिटनी स्पीयर्स की पैदाइश लुइसियाना प्रांत में एक बेप्टिस्ट घर में हुई। वो अच्छी जिमनास्ट रहीं और 9 साल की उम्र तक स्टेट लेवल की प्रतियोगिताओं में हिस्सा भी लेती रहीं। महज 13 साल की उम्र में द न्यू मिकी माउस क्लब, फ्लोरिडा के लिए चुनाव हुआ, अजीब इत्तेफाक है कि इस शो के लिए उनके साथ फ्यूचर सेलिब्रिटीज क्रिस्टीना एग्यूलेरा, जस्टिन टिंबरलेक और रयान गॉसलिंग भी चयनित हुए थे। आगे चलकर वो इन्हीं फैलो पॉप स्टार्स के साथ कैरियर की ऊंचाइयां चढ़ती गईं।

लहराया परचम

ब्रिटनी की सफलता का परचम 1999 के डेब्यू एलबम ‘बेबी वन मोर टाइम’ से लहराया। ये बिलबोर्ड का टॉपिंग सिंगल रहा, इसे 100 गेट्रेस्ट सांग ऑफ ऑल टाइम का दर्जा प्राप्त है। दूसरे एलबम ‘ऊप्स..आई डिड इट अगेन’ ने भी काफी नाम कमाया। इसकी पूरी दुनिया में 2 करोड़ 50 लाख कॉपियां बिकीं। ‘टॉक्सिक ’ ने ब्रिटनी को ग्रेमी अवार्ड दिलवाया। उनका अब तक का आखिरी एलबम ‘ब्लैकआउट’ 2007 में आया।

पुरस्कारों की बौछार

म्यूजिक वर्ल्ड की शोहरत के कारण ब्रिटनी कोकई हाई प्रोफाइल एडवरटाइजमेंट डील और एंडोर्स्मेंट्स भी मिले। अवार्ड्स के मामले में वर्ष 1999 उनके लिए काफी लकी रहा। इस साल उन्हें बिलबोर्ड के चार म्यूजिक अवार्ड्स और फीमेल आर्ट्स्टि ऑफ द ईयर से नवाजा गया। उन्हें अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड से भी नवाजा गया। 2000 में उन्हें ग्रेमी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया लेकिन क्रिस्टीना एग्युलेरा और सारा मैकलैचलन ने पछाड़ दिया। वैसे ब्रिटनी का दिल बहुत बड़ा है, उन्होंने अपने पर्सनल इस्तेमाल की कई चीजें ई-बे पर नीलाम कीं, इसका पूरा पैसा हरीकेन ‘कैटरीना’ के पीड़ितों को गया। इस सामान में ज्वेल स्टडेड अंडर गारमेंट्स और मशहूर कंपनी जे.क्रू के फिल्प फ्लॉप्स शामिल थे।

विवादों की शुरुआत

सितंबर 2001 में एमटीवी अवार्ड्स के दौरान ब्रिटनी ने एक बड़ा सा पायथन स्नेक गले में डालकर परफॉर्म किया। उनके नंबर ‘आय एम यौर स्लेव’ ने काफी वाहवाही बटोरी। इसने ब्रिटनी को कई पुरस्कार दिलाने के साथ-साथ उन्हें पावरफुल सेलिब्रिटीज की जमात में शामिल करवाया। हालांकि शो में पायथन के इस्तेमाल पर एनिमल एक्टिविस्ट्स ने खूब होहल्ला भी मचाया। अगस्त 2003 में ब्रिटनी का नाम फिर विवादों से जुड़ा।

इसकी वजह उनका और मडोना का ऑन स्टेज लिप लॉक किस था। नवंबर 2003 में टीवी इंटरव्यू के दौरान वो जस्टिन टिंबरलेक से अपना रोमांस खत्म होने की बात पर फफक पड़ीं। जूनियर आर्टिस्ट केविन फेडरलिन से उनके विवाह ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। दो साल के अंदर उनके दो बच्चे हुए और जल्द ही नौबत तलाक तक पहुंच गई। यहीं से ब्रिटनी की मानसिक स्थिति में उथल-पुथल का दौर शुरू हुआ।

खली ही बनेगा महाबली

जालंधरवर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन में आज एज और रे मेस्टीरियो के बीच जो जीतेगा वो एलिमिनेशन चैंबर के 6 योद्धाओं खली, बतिस्ता, अंडरटेकर, एमवीपी, फिनले व बिग डैडी वी में से जीते योद्धा के साथ भिड़ेगा। इनमें से जो जीता वो वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन ।

‘द ग्रेट अमेरिकन बैश’ के ट्रिपल थ्रैट मैच में साथी महान पहलवानों बतिस्ता और केन को हराने के बाद खली ने 20-मैन बैटल रॉयल प्रतियोगिता में शिरकत की और सभी को धूल चटाते हुए वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियन बना। अब खली की रविवार को होने वाली नो वे आउट जंग को लेकर उसके हिमाचल स्थित पैतृक गांव और देश में भारी उत्साह है। सभी ओर खली के लिए दुआएं की जा रही हैं कि हमारा खली ही वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। शहर में भी खली की जीत के लिए हवन यज्ञ किए जा रहे हैं।

खली और खली के प्रतिद्वंद्वियों के बीच इस जंग को देखने के लिए लोग बेकरार हैं। यहां दिग्गज आपस में भिड़ेंगे। खली आने वाले दिनों में फिल्मों में भी नजर आएंगे। एक फिल्म तो वे कर भी चुके हैं। उन्हें 3 अमरीकी फिल्मों के ऑफर भी मिले हैं। एक शीघ्र ही रिलीज होने वाली है।

खली

कद 7 फुट 3 इंच ,भार 420 पौंड

बतिस्ता कद 6 फुट 6 इंच भार 290 पौंड

अंडरटेकर कद 6 फुट 10 इंच भार 295 पौंड

एमवीपी कद 6 फुट 3 इंच भार252 पौंड

फिनले कद 6 फुट 2 इंच भार 235 पौंड

अब Hindi का जवाना है

Name:
Email:
Comment: