View technorati.com
Wana Masti Fun, Fun Masti, Masti, Enjoy Masti

अपनी भाषा मे देखे!!

This is Me Your Best Friend Wana Be My Best Friend Just Give Me Your Comments Here And I will Reply Sure
Showing posts with label कारोबार. Show all posts
Showing posts with label कारोबार. Show all posts

Monday, May 19, 2008

राखी से बेहतर डांसर हूं

मुंबई. संभावना सेठ बालीवुड आइटम गर्ल संभावना सेठ का कहना है कि वह राखी सावंत से बेहतर डांसर है।

फिल्म ‘36 चाइना टाउन’, ‘सौदा’, ‘पागलपन’ और ‘काफिला’ जसी फिल्मों में जबरदस्त डांस करके चर्चा में आईं संभावना कहती हैं कि वह राखी सावंत से कहीं बेहतर डांस करती हैं।

वह कहती हैं कि राखी किस्मत की धनी हैं। डांस करने के लिए उन्हें हमेशा अच्छे गाने मिले हैं। लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि वह एक बेहतर डांसर हैं।

स्टांप पेपर घोटाले में लिप्त रहे अब्दुल करीम तेलगी पर बनी फिल्म ‘मुद्रांक’ में दोनों ने एक-एक गाने पर डांस किया है। वह कहती हैं कि उन्हें ज्यादा प्रशंसा मिल रही है।

फिल्म के निर्देशक शाकिर शेख ने उनकी बात को सही ठहराते हुए कहा कि उन्होंने राखी सावंत से बेहतर परफॉर्म किया है। जेल में फिल्म देखने के बाद तेलगी ने भी संभावना के डांस को बेहतर बताया है।

Wednesday, January 2, 2008

मामूली गिरावट के बाद शेयर बाजार बंद

मुंबई.Sensexबांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज मामूली गिरावट के बाद 9.77 अंक नीचे गिरकर 20206.95 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.80 अंक की गिरावट के बाद 6079.70 अंकों पर बंद हुआ। बेनजीर भुट्टो की हत्या और उसके बाद पाकिस्तान के बड़े शहरों में हुई हिंसा से दक्षिण एशिया में हालात बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई थी जिसके बाद कल अमेरिकी शेयर बाजार और आज ज्यादातर एशियाई बाजार लुढ़क गए।

शुरुआती कारोबार
बांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 144 अंक नीचे खुलने के बाद संभल गया। दिन के 10.15पर सेंसेक्स 18 अंकों की बढ़त के साथ 20234.72 अंकों पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 58 अंकों की गिरावट पर खुलने के बाद २.८५ अंक ऊपर 6084.35 अंकों के स्तर तक पहुंच गया था।

वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण सेंसेक्स में यह गिरावट देखी गई। हालांकि बाद में निचले स्तर पर हुई खरीदारी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में सुधार आया।

Tuesday, December 18, 2007

सेंसेक्स 181 अंकों की गिरावट पर बंद

मुंबई.Sensexबांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज पूरे दीं उतार-चढ़ाव के बाद 181.71 अंकों की गीरावट के बाद 19, 079.64 अंकोंे पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी भी 34.70 अंकों की गिरावट के साथ 5742.30 पर बंद हुआ।

इससे पहले कल की भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार कारोबार की शुरुआत हल्की बढ़त पर जरुर हुई लेकिन यहां कमजोरी का माहौल बना ही रहा। बाजार ने कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन बिकवाली का दबाव ज्यादा होने की वजह से वे नाकाम ही रहे।

सेंसेक्स में शामिल तीस शेयर में से सिप्ला, आईटीसी, एनटीपीसी, रैनबैक्सी, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, एसीसी, डीएलएफ, टाटा मोटर्स और टीसीएस के शेयर बढ़त पर रुके।

दूसरी ओर सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, भेल, रिलायंस एनर्जी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा गीरावत पर हैं।

Saturday, December 8, 2007

एटीएम से लोन देगा एलआईसी

भोपाल. भारतीय जीवन बीमा नीगम अपने बीमाधारकों को एटीएम कार्ड से लोन देगा। यह सुवीधा आगामी वित्तीय वर्ष से मिलने लगेगी। इससे वे चौबीस घंटे में जब एटीएम से लोन देगा एलआईसी चाहें एटीएम से लोन की राशि का आहरण कर सकेंगे। एलआईसी देशभर में अपने 20 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को ये सुविधा मुहैया कराने जा रहा है। निगम की यह सुविधा फिलहाल यूटीआई और कापरेरेशन बैंक में खाता धारक ही ले सकेंगे। इसके लिए वह भारतीय स्टेट बैंक समेत अन्य सहयोगी बैंकों से भी चर्चा कर रहा है, जीससे उन्हें सीधे एटीएम से लोन मील सके।

बहुउद्देश्यीय होगा क्रेडिट कार्ड: एटीएम से लोन देने की सुविधा के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड जारी करेगा, जो बहुउद्देशीय होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार क्रेडिट कार्ड में बीमा धारक का पॉलिसी नंबर, नाम, पता, कितने की पॉलिसी है, पॉलिसी की अवधि संबंधी जानकारी होगी। क्रेडिट कार्ड/एटीएम पर जाकर अपना कार्ड डालेंगे, उनसे स्क्रीन पर पॉलिसी नंबर और सीक्रेट नंबर पूछा जाएगा और चंद सेकंड में लोन की राशि हाथों में आ जाएगी। इस दौरान एटीएम से कितनी राशि निकाली जा सकेगी, इसके लिए नीयम बनाए जा रहे हैं।

दो करोड़ बीमाधारकों के बनेंगे कार्ड: भारतीय जीवन बीमा निगम के देशभर में 20 करोड़ से ज्यादा पॉलिसी धारक हैं, जिनमें मध्यप्रदेश में इनकी संख्या दो करोड़ के लगभग है। इन ग्राहकों के चरणबद्ध तरीके में एटीएम बनाए जाना है।

यहां बनेंगे क्रेडिट कार्ड: भारतीय जीवन बीमा निगम मध्य क्षेत्र के तहत मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में सात संभाग हैं। इनके क्षेत्रीय कार्यालय क्रमश: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रायपुर, जबलपुर, सतना और शहडोल में हैं। इन कार्यालयों में बीमा धारकों के क्रेडिट कार्ड बनाए जाने का काम शुरु कीया जाना है।

तीन साल बाद निकाल पाएंगे लोन
पॉलिसी धारक पॉलिसी लेने के तीन साल बाद ही लोन निकाल पाएंगे, उन्हें बीच में यह सुविधा नहीं मिलेगी। पॉलिसी धारक के लिए जो क्रेडिट कार्ड जारी होगा, उसमें मिलने वाली लोन और अन्य लाभांश जो समय-समय पर मिलते हैं, वे सभी जुड़ जाएंगे। जिसे बीमा धारक नीकाल सकेंगे।

* भारतीय जीवन बीमा निगम पॉलिसी धारकों को आगामी वित्तीय वर्ष में क्रेडिट कार्ड कम एटीएम से लोन देने की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए बैंकों से चर्चा की जा रही है।
एसएस नाडकर्णी, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, भोपाल

फिलहाल यूटीआई और कापरेरेशन बैंक में खाता धारक ही ले सकेंगे लाभ , स्टेट बैंक समेत अन्य सहयोगी बैंकों के साथ अभी चल रही है चर्चा।

Friday, December 7, 2007

शार्ट टर्म गेन ज्यादा फायदेमंद

मुंबई. कोई आपसे कहे की 33.66% का आंकड़ा 14.025% से भी कम है, तो आप क्या कहेंगे? इसमें 33.66% नान-इक्विटी शार्ट टर्म कैपिटल गेन है। वहीं शार्ट टर्म गेन ज्यादा फायदेमंद14.025% का आंकड़ा नान-इक्विटी म्यूचुअल फंडों पर शार्ट टर्म कैपिटल गेन है।

स्वाभाविक है की आप कम टैक्स वाला आंकड़ा चुनेंगे। संदीप शानबाग ने अपनी किताब एवरीथिंग यू वांटेड टू नो अबाउट इनवेस्टिंग में लिखा है कि शार्ट टर्म कैपिटल गेन कमाना डिविडेंड इनकम से बेहतर है। कीताब में निवेश विशेषज्ञों के कई आलेख शामील हैं।

मनसुखभाई और हीरालाल 33.66% के टैक्स ब्रैकेट में आते हैं। दोनों ने बांडों में 10 लाख रुपए लगाए हैं। एक साल बाद योजना में 12% रिटर्न मिलता है। यह डिविडेंड की तरह देने का फैसला होता है। मनसुखभाई ने डिविडेंड का विकल्प चुना। उन्हें 1.2 लाख रुपए का डिविडेंड मीलना चाहीये

दूसरी तरफ हीरालाल ने स्कीम का ग्रोथ आप्शन चुना। सालभर पूरा होने के एक दिन पहले उन्होंने स्कीम में से 1.2 लाख रुपए निकाल लिए। वह 1.2 लाख रुपए के यूनिट बेच देते हैं। इसलिए मनसुखभाई को पूरी राशि 1.2 लाख रुपए डिविडेंड की तरह नहीं मिलते। उन्हें केवल 1,05,420 रुपए का डिविडेंड मीलता है।

शानबाग ने किताब में लिखा है कि मनसुखभाई को 1,05,420 रुपए का डिविडेंड मिलता है, क्योंकि म्यूचुअल फंड को 14,760 रुपए का डिस्ट्रिीब्यूशन टैक्स देना पड़ता है। यह 1,05,240 रु.का 14.025% है। दोनों मिलाकर 1.20 लाख रु. होते हैं।

हीरालाल के मामले में क्या हुआ, देखते हैं। उसे 12% रिटर्न का मतलब है कि नेट असेट वैल्यू (नेव) 11.20 रु. तक चला जाएगा। शानबाग लिखते हैं कि 1,20,000 रु. निकालने के लिए उसे 10,714 यूनिट बेचने होंगे। हीरालाल 1.20 लाख रुपए मूल्य की यूनिट बेचता है, इस पर टैक्स नहीं लगता। उस पर केवल कैपिटल गेन टैक्स लगेगा।

हीरालाल ने 10 रुपए में यूनिट खरीदे थे, इसलिए 10,714 यूनिट का खरीदी मूल्य 107140 रुपए था। इसलिए कैपिटल गेन 12,680 रुपए हो जाएगा। इस पर 33.66% की दर से टैक्स लगाया जाए तो 4330 रुपए बनता है। हीरालाल को 1,15,760 रुपए मिलेंगे। यह मनसुखभाई के मुकाबले करीब 10000 रुपए ज्यादा है।

अगर हीरालाल दो दिन और इंतजार करता और यूनिट सालभर पूरा होने के एक दिन बाद बेचता तो तब उसे 10% कैपिटल गेन टैक्स या 20% कैपिटल गेन टैक्स इंडेक्सेशन (जो भी कम हो) देना पड़ता। शानबाग लिखते हैं, एक गलत धारणा यह है कि शार्ट टर्म गेन में कोई फायदा नहीं है क्योंकि इस पर सामान्य दर से टैक्स लगता है।

नए वर्ष में महंगी हो सकती है मारुती

नई दील्ली.Marutiभारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपने सभी मॉडलों की कीमतों में अगले साल से 12 हजार तक की वृद्धि कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक निर्माण लागत और माल भाड़े में वृद्धि के मददेनजर कंपनी कारों की कीमतें बढ़ा सकती हैं।

बताया जाता है की मारुती ने अपने सभी डीलरों को लिखा है कि वर्ष 2008 के जनवरी माह से कंपनी दामों में बढ़ोतरी करगी। इसके साथ ही मेनटेनेंस के कामों के लए निर्माण ईकाइयां 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगी।

इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी डीलर अपनी बुकिंग की योजना बना लें। हालांकी मारुती कंपनी के अधिकारियों ने मूल्य वृद्धि की योजना के बारे में पूछे जान पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने डीलरों से कहा है कि नए मूल्य घोषणा की तारीख से डिस्पैच हाने वाले मॉडल पर ही लागू होंगे।

Monday, December 3, 2007

दीसंबर में ठंडे रहेंगे बाजार?

मुंबई. शेयर बाजार में कारोबारियों के लिए दिसंबर ज्यादा उत्साहजनक नहीं रहा है। पिछले साल दिसंबर में 90 अंक की बढ़त लेने वाले विदेशी निवेशकों ने 3600 दिसंबर में ठंडे रहेंगे बाजार?करोड़ रुपए की भारी बिकवाली की थी।

नजरिया यह है कि हेज फंड अपने खाते कैलेंडर वर्ष के हिसाब से चलाते हैं। लिहाजा वे अब मुनाफा वसूली कर सकते हैं। हेज फंडों ने इस साल तो पी-नोट्स के बारे में सेबी के प्रावधानों के बाद मुनाफा वसूली शुरू कर दी थी। सितंबर और अक्टूबर में 6077 करोड़ रुपए लगाने के बाद विदेशी निवेशकों ने 6077 करोड़ रुपए के शेयर नवंबर में बेचे। गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में 1100 करोड़ रुपए लगाए थे, जिससे सेंसेक्स 360 अंक उछलकर 19,363 पर जा पहुंचा था।

जियोजित सिक्यूरिटीज के चीफ मैनेजर गौरांग शाह का कहना है कि जीडीपी के आंकड़ों को देखते हुए लोग बाजार में ज्यादा धन लगाने में हिचकेंगे। 30 सितंबर, 2007 को खत्म तिमाही में विकास दर 8.9 फीसदी रही है। पहली तिमाही में 9.3 फीसदी की विकास दर दर्ज हुई थी। मीरा असेट ग्लोबल के फंड मैनेजर गोपाल अग्रवाल का कहना है कि बाजार अमेरिका में मंदी के अनुमान लगा रहा है और अमेरिकी अर्थव्यवस्था उसी दिशा में है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की पूरी संभावना लग रही है। शाह की राय है कि एफआईआई की गतिविधियां बहुत उत्साहजनक नहीं हैं। बाजार पहले ही 0.25 फीसदी रेट कटौती का नोटिस ले चुका है, इसलिए आश्चर्य की कोई बात नहीं है।

सीमेंट की कीमतें बढ़ने से शेयर उछलेंगे : सीमेंट कंपनियों ने महाराष्ट्र में जिस तरह से सीमेंट की कीमतें बढ़ाई हैं, उससे सीमेंट शेयरों में तेजी आने की उम्मीद है। जनवरी में सीमेंट की कीमतों में एक और वृद्धि हो सकती है। महाराष्ट्र के सीमेंट निर्माताओं ने 50 किग्रा की हर बोरी पर 5 रुपए का इजाफा कर दिया है।

आईटी शेयर : आईटी शेयरों में रुपए की मजबूती के कारण चली गिरावट के बाद इस सप्ताह कुछ मजबूती नजर आई। चूंकि दूसरे सभी सेक्टर तेजी में दिख रहे हैं, बल्कि शेयर अपनी सबसे बड़ी ऊंचाइयों पर हैं, निवेशक आईटी शेयरों का रुख कर सकते हैं। आईटी शेयरों में बहुत गिरावट दिखाई नहीं देती। बल्कि विश्लेषकों की राय तो यह है कि इंफोसिस जैसे शेयर की कीमत अगले दो सप्ताह में 1800 रुपए तक जा सकती है। कंपनी 7 दिसंबर से निवेशकों से बात करेगी। कई एजेंसियां इंफोसिस में खरीदी की सिफारिश करती दिखाई दे सकती हैं।

फार्मा शेयर उछलेंगे:
पिछले सप्ताह डॉ. रेड्डीज लैब, रेनबैक्सी और सन फार्मा में इजाफा दिखा था। जब बाजार में तेजी चल रही थी, फार्मा शेयर समान स्तर पर चल रहे थे। अब उम्मीद की जा रही है कि डॉ. रेड्डीज लैब का शेयर 680 रुपए के पार एक महीने में जा सकता है। रेनबैक्सी लैब का शेयर भी निचले स्तर से ऊपर आ रहा है।

बिक्री के कारण
* हेज फंड मुनाफावसूली कर सकते हैं।
* दूसरी तिमाही में विकास दर 8.9 फीसदी रही है, यह पहली तिमाही में 9.3 फीसदी थी।
* एफआईआई ने नवंबर में 6077 करोड़ रुपए की बिक्री की थी।
* राजनीतिक अनिश्चितता बड़े पैमाने पर व्याप्त है।

मुनाफावसूली से शेयर बाजार टूटे

मुंबई. देश के शेयर बाजारों में मुनाफावसूली का जोर रहने से आज गिरावट का रुख रहा। बैंकिग और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव sensexअधिक रहने से बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 144 अंक और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 26 अंक नीचे आए।

गत दिवस एक दिन की सर्वाधिक तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजारों का रुख कारोबार के प्रारंभ में सकारात्मक था, किंतु बाद में इसमें गिरावट आ गई। एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के असर ने भी यहां प्रभावित किया। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन के महासचिव गुरिया के मुताबिक अमरीका के जोखिम वाले आवास ऋण का प्रभाव अभी खत्म नहीं हुआ है। इसका कुल कितना असर पड़ेगा इस बारे में और जानकारी की जरुरत है।

सत्र के प्रारंभ में सेंसेक्स कल के 19929.06 अंक की तुलना में 19947.72 अंक करीब २क् अंक ऊंचा खुला। इतना ही और सरककर सेंसेक्स ऊंचे में 19967.08 अंक जाने के बाद बिकवाली दबाव में आया और 240 अंक से अधिक गिरकर नीचे में 19723.20 अंक तक घटने के बाद समाप्ति पर 144.17 अंक अर्थात 0.72 प्रतिशत के नुकसान से 19784.89 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में कल एक दिन की सर्वाधिक 894 अंक की तेजी आई थी। सेंसेक्स में गिरावट के बावजूद बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप ने तेजी के शतक लगाए। यह क्रमश: 128.46 तथा 188.28 अंक ऊंचे रहे। सब प्राईम की चिंता में बैंकेक्स 172.08 अंक टूट गया। रुपए की मजबूती से सूचना प्रौद्योगिकी में 83.83 अंक निकल गए। आयल एंड गैस, रियलटी और कैपीटल गुड्स में अच्छी बढ़त दिखी। निफ्टी 25.80 अंक अर्थात 0.43 प्रतिशत के नुकसान से 5912.10 अंक रह गया। सेंसेक्स में गिरावट के बावजूद मझोली और लघु क्षेत्र की कंपनियों को मिले समर्थन से बीएसई का रुख सकारात्मक दिखा।

सत्र में 2848 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ और इसमें 1804 में बढ़त रही। नौ सौ नब्बे कंपनियों के शेयर नीचे और 54 टिके रहे। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में लाभ, हानि का आंकड़ा सात और 23 का था। घाटे वाले शेयरों में सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात करने वाली कंपनियों के शेयरों प्रमुख रहे।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में नुकसान वाली श्रेणी के पहले दस में विप्रो का शेयर 3.13 प्रतिशत अर्थात 14.75 रुपए गिरकर 456.75 रुपए रह गया। सर्वाधिक नुकसान रिलायंस एनर्जी में 3.45 प्रतिशत का रहा। इसके शेयर में 1854.15 रुपए पर 66.20 रुपए निकल गए। आईटी वर्ग की दूसरी बडी इन्फोसिस टेकनोलोजीस में 1653.05 रुपए पर 3.12 प्रतिशत अर्थात 53.30 रुपए का घाटा रहा।

बैंकिग वर्ग में एचडीएफसी बैंक 49.90 रुपए अर्थात 2.85 प्रतिशत की गिरावट से 1699.20 रुपए रह गया। एसबीआई का शेयर 2308.10 रुपए पर 1.62 प्रतिशत अर्थात 38.05 रुपए टूट गया। एनटीपीसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के शेयर सेंसेक्स के घाटे वाले पहले दस शेयरों में शामिल थे।

लाभ वाले शेयरों में भारती एयरटेल 4.71 प्रतिशत अर्थात 40.45 रुपए की बढ़त से 40.45 रुपए पर पहुंच गया। बहुउपयोगी वाहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा का शेयर 719.40 रुपए पर 3.95 प्रतिशत बढ़ गया। आईटीसी लिमिटेड 189.65 रुपए पर 6.45 रुपए ऊंचा रहा। ओएनजीसी, टाटा स्टील, अम्बुजा सीमेंट और एलएंडटी के सेंसेक्स के फायदे अन्य वाले शेयर थे।

मुंबई. धातु, आटोमोबाइल और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्न की कंपनियों को मिले समर्थन से देश के शेयर बाजारों में गत सप्ताहांत आई जोरदार तेजी का सिलसिला शेयर सेंसेक्स में तेजी जारी आज जारी रहा।

बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 240 अंक और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 102 अंक ऊंचा बंद हुआ। सत्र के दौरान बहुत अधिक उठापटक नहीं देखी गई। कारोबारियों का कहना है कि घरेलू निवेशक बाजार में सक्रिय हैं। हालांकि विदेशों में मिलाजुल रुख था, किंतु इसका बाजार पर कोई असर नहीं दिखा। शुक्रवार के 19363.19 अंक की तुलना में 19547.09 अंक पर ऊंचा खुला सेंसेक्सऔर बढ़ता हुआ 19619.44 अंक तक जाने के बाद नीचे में 19446.68 अंक तक गिरा।

इसके बाद मिले समर्थन से समाप्ति पर यह कुल 240.22 अंक अर्थात 1.24 प्रतिशत की छलांग से 19603.41 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 1.77 प्रतिशत अर्थात 102.25 अंक बढ़कर 5865 अंक पर पहुंच गया। बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप में जोरदार गतिविधियों को देखते हुए इनके सूचकांकों में क्रमश: 210.70 तथा 260.18 अंक की बढ़त रही।

आटोमोबाइल 77.08, धातु 550.71, आयल एंड गैस 426.46, रियलटी 129.44 और सूचना प्रौद्योगिकी में 56.43 अंक क बढ़ोतरी हुई। बैंकेक्स में 5.60 अंक की मामूली गिरावट दर्ज की गई। सत्र के दौरान बीएसई में 2854 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ।

लघु और मध्यम कंपनियों को मिले जोरदार समर्थन से इसमें से 2086 कंपनियों के शेयर बढ़े। सात सौ नौ में नुकसान और 59 में स्थिरता थी। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 24 ऊपर छह नीचे आए। रिलायंस एनर्जी का शेयर कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा 80 अरब रुपए जुटाने की मंजूरी के समाचारों से इसका शेयर सेंसेक्स का आज सर्वाकि लाभ पाने वाला शेयर रहा। इसने 1900.15 रुपए पर 9.32 प्रतिशत अर्थात 162.05 रुपए की छलांग लगाई।

सेंसेक्स के फायदे वाले पहले दस शेयरों में सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग की तीसरी बड़ी विप्रो लिमिटेड ने 7.19 प्रतिशत की बढ़त पाई। कंपनी का शेयर 33.10 रुपए बढ़कर 493.30 रुपए पर बंद हुआ। इसी वर्ग की अग्रणी टीसीएस के शेयर में 1052.95 रुपए पर 3.85 प्रतिशत अर्थात 39 रुपए बढ़े। रिलायंस कम्युनिकेशंस, ¨हडाल्को, भेल, रिलायंस एनर्जी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, बजाज आटो और मारुति सजुकी के शेयर सेंसेक्स के फायदे वाले पहले दस शेयरों में थे।

नुकसान वाले वर्ग में आईसीआईसीआई बैंक 1.64 प्रतिशत अर्थात 19.40 रुपए के नुकसान से 1965.25 रुपए रह गया। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटैल में 924.30 रुपए पर 1.61 प्रतिशत अथवा 15.15 रुपए निकल गए। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड और इन्फोसिस टैकनोलोजीस सेंसेक्स के नुकसान वाले अन्य शेयर थे।

Thursday, November 29, 2007

सेंसेक्स 67 अंकों की बढ़त पर बंद

मुंबई.आज कारोबार के शुरुआत से ही तेजी पर रहा सेंसेक्स 67.39 अंकों की बढ़त के साथ 19003.26 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 17.05 अंकों बढ़त के साथ 5634.60 पर बंद हुआ।
दोपहर
एशियाई बाजारों में तेजी का असर बांबे स्टॉक एक्सचेंज पर भी पड़ा। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स में आज कारोबार के शुरुआत से ही उछाल जारी है। दिन 12 बजे तक सेंसेक्स 279 अंकों की बढ़त के साथ 19218 अंकों के स्तर तक पहुंचा गया।

निफ्टी भी 66 अंकों की बढ़त के साथ 5684 के स्तर तक पहुंचा। बैंक, अचल सम्पत्ति, तकनीकी, इंजीनियरिंग और एफएमसीजी क्षेत्रों में अच्छी तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स के बढ़ने वाले दस शेयर में एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, इंफोसिस, ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, टीसीएस, एचडीएफसी कम्पनियों के शेयर शामिल थे।

सुबह
इससे पहले फंड्स द्वारा हुई जबर्दस्त लिवाली के चलते शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 358 अंकों का उछाल दर्ज किया गया। सेंसेक्स दो दिनों से कमजोर पड़ा हुआ था जो आज 358 अंक चढ़कर 19297 पर पहुंच गया।


अब Hindi का जवाना है

Name:
Email:
Comment: