View technorati.com
Wana Masti Fun, Fun Masti, Masti, Enjoy Masti

अपनी भाषा मे देखे!!

This is Me Your Best Friend Wana Be My Best Friend Just Give Me Your Comments Here And I will Reply Sure

Wednesday, December 19, 2007

विवाह मुहूर्त में आवश्यक त्रिबल शुद्धि

नक्षत्र स्थिति. विवाह मुहूर्त के लिए मुहूर्त शास्त्रों में शुभ नक्षत्रों और तिथियों का विस्तार से विवेचन किया गया है। उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़, उत्तराभाद्रपद, विवाह मुहूर्त में आवश्यक त्रिबल शुद्धिरोहिणी, मघा, मृगशिरा, मूल, हस्त, अनुराधा, स्वाति और रेवती नक्षत्र में, 2, 3, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 15 तिथि तथा शुभ वार में तथा मिथुन, मेष, वृष, मकर, कुंभ और वृश्चिक के सूर्य में विवाह शुभ होते हैं। मिथुन का सूर्य होने पर आषाढ़ के तृतीयांश में, मकर का सूर्य होने पर चंद्र पौष माह में, वृश्चिक का सूर्य होने पर कार्तिक में और मेष का सूर्य होने पर चंद्र चैत्र में भी विवाह शुभ होते हैं। जन्म लग्न से अथवा जन्म राशि से अष्टम लग्न तथा अष्टम राशि में विवाह शुभ नहीं होते हैं। विवाह लग्न से द्वितीय स्थान पर वक्री पाप ग्रह तथा द्वादश भाव में मार्गी पाप ग्रह हो तो कर्तरी दोष होता है, जो विवाह के लिए निषिद्ध है। इन शास्त्रीय निर्देशों का सभी पालन करते हैं, लेकिन विवाह मुहूर्त में वर और वधु की त्रिबल शुद्धि का विचार करके ही दिन एवं लग्न निश्चित किया जाता है। कहा भी गया है—
स्त्रीणां गुरुबलं श्रेष्ठं पुरुषाणां रवेर्बलम्।
तयोश्चन्द्रबलं श्रेष्ठमिति गर्गेण निश्चितम्।।

अत: स्त्री को गुरु एवं चंद्रबल तथा पुरुष को सूर्य एवं चंद्रबल का विचार करके ही विवाह संपन्न कराने चाहिए। सूर्य, चंद्र एवं गुरु के प्राय: जन्मराशि से चतुर्थ, अष्टम एवं द्वादश होने पर विवाह श्रेष्ठ नहीं माना जाता। सूर्य जन्मराशि में द्वितीय, पंचम, सप्तम एवं नवम राशि में होने पर पूजा विधान से शुभफल प्रदाता होता है। गुरु द्वितीय, पंचम, सप्तम, नवम एवं एकादश शुभ होता है तथा जन्म का तृतीय, षष्ठ व दशम पूजा से शुभ हो जाता है।

विवाह के बाद गृहस्थ जीवन के संचालन के लिए तीन बल जरूरी हैं— देह, धन और बुद्धि बल। देह तथा धन बल का संबंध पुरुष से होता है, लेकिन इन बलों को बुद्धि ही नियंत्रित करती है। बुद्धि बल का स्थान सर्वोपरि है, क्योंकि इसके संवर्धन में गुरु की भूमिका खास होती है। यदि गृहलक्ष्मी का बुद्धि बल श्रेष्ठ है तो गृहस्थी सुखद होती है, इसलिए कन्या के गुरु बल पर विचार किया जाता है। चंद्रमा मन का स्वामी है और पति-पत्नी की मन:स्थिति श्रेष्ठ हो तो सुख मिलता है, इसीलिए दोनों का चंद्र बल देखा जाता है। सूर्य को नवग्रहों का बल माना गया है। सूर्य एक माह में राशि परिवर्तन करता है, चंद्रमा 2.25 दिन में, लेकिन गुरु एक वर्ष तक एक ही राशि में रहता है। यदि कन्या में गुरु चतुर्थ, अष्टम या द्वादश हो जाता है तो विवाह में एक वर्ष का व्यवधान आ जाता है।

चंद्र एवं सूर्य तो कुछ दिनों या महीने में राशि परिवर्तन के साथ शुद्ध हो जाते हैं, लेकिन गुरु का काल लंबा होता है। सूर्य, चंद्र एवं गुरु के लिए ज्योतिषशास्त्र के मुहूर्त ग्रंथों में कई ऐसे प्रमाण मिलते हैं, जिनमें इनकी विशेष स्थिति में यह दोष नहीं लगता। गुरु-कन्या की जन्मराशि से गुरु चतुर्थ, अष्टम तथा द्वादश स्थान पर हो और यदि अपनी उच्च राशि कर्क में, अपने मित्र के घर मेष तथा वृश्चिक राशि में, किसी भी राशि में होकर धनु या मीन के नवमांश में, वर्गोत्तम नवमांश में, जिस राशि में बैठा हो उसी के नवमांश में अथवा अपने उच्च कर्क राशि के नवमांश में हो तो शुभ फल देता है।

सिंह राशि भी गुरु की मित्र राशि है, लेकिन सिंहस्थ गुरु वर्जित होने से मित्र राशि में गणना नहीं की गई है। भारत की जलवायु में प्राय: 12 वर्ष से 14 वर्ष के बीच कन्या रजस्वला होती है। अत: बारह वर्ष के बाद या रजस्वला होने के बाद गुरु के कारण विवाह मुहूर्त प्रभावित नहीं होता है।

मोटापा बढ़ाता है कॉर्नफ्लेक्स

वॉशिंगटन. मोटापा बढ़ाता है कॉर्नफ्लेक्स  अब तक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता माने जाने वाले कॉर्नफ्लेक्स को भी अमेरिकी शोधकर्ताओं ने मोटापा बढ़ाने वाला माना है। यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना में न्यूट्रीशन के प्रोफेसर बैरी पॉपकिन का कहना है कि अगर रोजाना के नाश्ते में कॉर्नफ्लेक्स और सॉफ्ट ड्रिंक की मात्रा कम कर दी जाए तो साल भर में 10 पौंड तक वजन कम किया जा सकता है।

पॉपकिन और उनके सहयोगियों ने एक शोध के बाद पाया की कॉर्नफ्लेक्स में भी शकर और कैलोरीज की बहुत ज्यादा मात्रा होती है, इसलिए इनके सेवन से मोटापा बढ़ता है। यही बात कॉर्न सिरप पर भी लागू होती है, क्योंकि उसमें फ्रक्टोज की मात्रा अधिक होती है। कॉर्न सिरप का उपयोग सोडा और एनर्जी ड्रिंक में आमतौर पर किया जाता है।

प्रो. बैरी ने कहा की किशोर उम्र के बच्चों में सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन तो और भी नुकसानदेह है। अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों में इन दीनों सुबह के नाश्ते में दूध की जगह सॉफ्ट ड्रिंक का उपयोग होने लगा है।

प्रो. पॉपकिन ने यूएस न्यूज को बताया की मक्के की फसल से निकले पशुचारे को खाने से दुधारू पशुओं में चर्बी की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे पशुओं का मांस खाने से इंसानों के शरीर में भी चर्बी पैदा करने वाले ओमेगा-3 एसिड का स्तर बढ़ जाता है, जो बाद में हृदय रोग का कारण भी बन सकता है।

मसूढ़ों के लिए भी नुकसानदेह मोटापा
लंदन: पचास से अधिक बीमारियों का कारण बना मोटापा आपके मसूढ़ों के लिए भी खतरनाक है। अधिक मोटापे के कारण शरीर मसूढ़ों में होने वाली बीमारी से कारगर तरीके से नहीं निपट सकता, जिससे दांत गिरने का खतरा पैदा हो जाता है।

बोस्टन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर, मेसाचुसेट्स के वैज्ञानिकों ने चूहों पर कीए अध्ययन में इस बात का खुलासा किया है।

एंजेलिना जोली बनीं सबसे सेक्सी फिल्म स्टार

/photo.cms?msid=2603777
लंदन : हॉलिवुड की मशहूर अदाकारा एंजेलिना जोली को सबसे सेक्सी फिल्म स्टार के रूप में चुना गया है। सेक्सी ऐक्टर , ऐक्ट्रेस चुनने के लिए कराए गए सर्वेक्षण में 20 हजार से अधिक लोगों ने भाग लीया।

बीओवुल्फ की स्टार जोली ने स्टार वार्स की ऐक्ट्रेस नाटाली पोर्टमान को पछाड़ दिया , जिसे दूसरी सर्वाधिक सेक्सी ऐक्ट्रेस चुना गया। डेनियल क्रेग को सेक्सी होने के मामले में तीसरा स्थान मीला। जॉनी डेप को 5 वां , जबकी ब्रैड पीट सातवें पायदान पर रहे।

सर्वेक्षण में इस बात पर कोई तवज्जो नहीं दिया गया कि होलीवुड फिल्मी सितारे स्क्रीन पर जलवा दीखा रहे हैं या नहीं। मर्लिन मुनरो 14 वें पायदान पर , जबकी क्लार्क गैबले को 50 वां स्थान मीला। रीता हेवर्थ को 59 वां और लॉरेन बाकाल को सेक्सी सूची में 71 वां स्थान मीला।

ब्रिटिश स्टार कीरिया नाइटले , क्रिश्यिन बाले , कैट विंसलेट , ओरलांडो ब्लूम , कैट बेकिंसल , क्लाइव ओवन और डेनियल रेडक्लिफ सभी टॉप 25 में शामिल रहे।

2008 की शहजादी?

2007 ने एक बात साबीत की की बॉलिवुड की टॉप हीरोइनों से अब दर्शक ऊबने लगे हैं और उन्हें कुछ नया चाहीये , तो कौन होगी 2008 की बोलीवुड क्वीन ?


/photo.cms?msid=2631011
यह कड़वा सच है। अब दर्शक ऐश , प्रीति और रानी को देख - देख कर बोर हो रहे हैं। अब इनकी जगह दर्शकों को चाहिए कुछ छोटा नाम और सेक्सी गर्ल। रानी और ऐश बड़ा नाम है और इन्हें हर डायरेक्टर अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। इन हीरोइनों को लेकर काफी फिल्में बन चुकी हैं। और ये सभी काफी स्टीरियोटाइप भी हो चुकी हैं। प्रीति और रानी के पास दूसरी फिल्म के लिए डेट भी नहीं है। कंगना , सोहा और कैटरीना ने कुछ अलग फिल्म देकर दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है जिसमें ' रंग दे बसंती ', ' मेट्रो ' और ' नमस्ते लंदन ' काफी चर्चा में भी रही। लेकिन जो चेहरे अगले साल सबसे ज्यादा चमकने वाले हैं , वे हैं प्रियंका , दीपिका और सोनम के।

चलिए हम पहले बात करते हैं रानी मुखर्जी की। रानी फिल्म ' तारा रम पम ' और ' लागा चुनरी में दाग ' में कुछ नया नहीं कर पाई हैं। समस्या है कि बॉलिवुड की यह शहजादी लिमिटेड बैनर और निर्देशक के लिए ही काम कर रही है। उन्होंने यशराज बैनर और करन जौहर की फिल्म तक ही अपने आपको सीमित कर लिया है।

बात प्रीति की करें या फिर रानी की सभी बड़ी हीरोइन ने अपने आपको रोल , डायरेक्टर और निर्देशक के बीच बांध कर रख लिया है। लेकिन रानी को सबक मिल गया है अब वह जानू बरुआ की ' हर पल ', रितुपर्णो घोष की ' द लास्ट लीअर ' और समीर कार्णिक की ' मेरा भारत महान ' में नजर आएंगी।

ऐश ने ' गुरु ' की और उसमें वह सफल भी रहीं। क्या लोगों को उनकी दूसरी फ्लॉप फिल्में ' मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसेज ' और ' प्रोवोक्ड ' याद हैं ? लेकिन ऐश अभी भी हॉट हैं। ' सरकार राज ' और ' जोधा अकबर ' में ऐश के लिए अभी भी समय है।
/photo.cms?msid=2631015
करीना कपूर को भी फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय हो चुका है। करीना को अगर याद करें तो कोई भी फिल्म इंप्रेसिव और यादगार याद नहीं आएगी। चेंज के लिए करीना ने ' चमेली ' जैसी फिल्में भी कीं। लेकिन करीना की लेटेस्ट हिट इमतियाज अली की ' जब वी मेट ' के बाद वह रॉकिंग कंडीशन में है। अब वह 2008 में ' टशन ' और ' गोलमाल ' में वापस आ रही हैं। वह 2008 में आमिर की ' लाजो ' भी बन कर आएंगी।

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अच्छा कर रहीं हैं। उनके पास जितने काम का ऑफर है , उसे देख कर यह लग रहा है कि वही 2008 की शहजादी होने वाली हैं। ' सलाम ए इश्क ' का फ्लॉप होना उनपर खास असर नहीं डाल पाया है। प्रियंका की कई फिल्में - द्रोण , लव स्टोरी 2050 और रूमी जाफरी की लंबे समय से बक्सा बंद ' गॉड तुस्सी ग्रेट हो ' के साथ मधुर भंडारकर की ' फैशन ' और करन जौहर की अनटाइटल्ड फिल्म जिसका निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं , पाइप लाइन में हैं। इन सबसे उसके पास अच्छा चांस है कि वह बॉलिवुड क्वीन 2008 बन सकें।

' झूम बराबर झूम ' और ' पार्टनर ' के बाद अचानक सक्सेस लारा दत्ता की झोली में आ गई है। कंगना को भी अपने करियर में बहुत कुछ आगे करना है। वह धीरे - धीरे सीढ़ियां चढ रही हैं। ' मेट्रो ' ने उसे सक्सेस स्टेशन पर लाकर खड़ा कर दिया है। कंगना को मधुर की फिल्म ' फैशन ' के चैलेंजिंग रोल से मदद मिलेगी।

सोहा अली खान अब धीरे - धीरे सक्सेस की सीढ़ी पर चढ रही हैं। ' रंग दे बसंती ' के बाद सुधीर मिश्रा की ' खोया खोया चांद ' और मेघना गुलजार की ' दस कहानियां ' में उन्होंने गजब का अभिनय करके अपना दावा मजबूत कर दिया है।

आप इन्हें भी नजरअंदाज नहीं कर सकते है :
/photo.cms?msid=2631017
दीपिका पादुकोण

' ओम शांति ओम ' की सफलता के बाद दीपिका बहुत तेजी से प्रड्यूसर और डायरेक्टर्स की आंखों में चढ़ी हैं। अपने फ्यूचर प्रोजक्ट के बारे में वह ज्यादा कुछ नहीं कहती हैं। लेकिन हमें पता चला है कि सोहेल खान की फिल्म ' मिस्टर और मिसेज खन्ना ' में वह सलमान खान के साथ दिखेंगी।

सोनम कपूर

' सांवरिया ' के फ्लॉप होने से निराश न हों। सोनम ने काम अच्छा किया है। यही वजह है कि सोनम को राकेश ओमप्रकाश मेहरा अभिषेक बच्चन के साथ ला रहे हैं। फिल्म का नाम है ' दिल्ली 6 ' । सोनम को राकेश ने टीवी पर ' सांवरिया ' के प्रोमो के बाद ही साइन करने के लिए सोच लिया था।

आयशा टाकिया

आयशा का करियर अभी मझधार में है। ' डोर ' में उनकी ऐक्टिंग देखने के बाद हमें ऐसा कहना पड़ेगा कि उन्हें एक अच्छे डायरेक्टर , बैनर और स्क्रिप्ट की जरूरत है। वह अपने आपको प्रूव कर सकती हैं। आयशा भी रेस में शामिल है।

तो अब आप हमें बताइए बॉलिवुड में कौन राज करेगा 2008 में।

मैनेजमेंट लीडर बनो मैनेजर नहीं : कलाम

भोपाल. kalam भोपाल स्कूल ऑफ सोशल साइंस (बीएसएसएस) के इतिहास में मंगलवार का दीन बेहद खास रहा। आज यहां के स्टूडेंट्स की क्लास ली पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने।

कलाम सर ने उन्हें न केवल बेहतर मैनेजमेंट के गुर बताए, बल्की अपनी और देश की तरक्की के मंत्र भी दिए। लगभग आधे घंटे तक चले कलाम के लेक्चर का मुख्य विषय था ‘क्रिएटिव लीडरशिप‘।

उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा- मैनेजर नहीं मैनेजमेंट लीडर बनो। प्रोटोकॉल के मुताबिक तो कलाम को मात्र 7 मिनट ही बोलना था, लेकिन वह ज्यादा बोले और वहां उपस्थित तमाम लोग मंत्रमुग्ध से उन्हें सुनते रहे।

जीवन गढ़ने की तैयारी

वॉशिंगटन. cromosomeशोधकर्ता पूर्ण कृत्रिम डीएनए से जीवन के विविध प्रकारों को गढ़ने में एक बहुत बड़ी बाधा दूर करने की तैयारी में दिख रहे हैं। अमेरिका के मैरीलैंड स्थित वैज्ञानिकों ने पहला पूर्ण कृत्रिम गुणसूत्र बना लिया है। यह उन सभी निर्देशों से युक्त है, जो कि किसी जीवाणु के जीवित रहने और प्रजनन करने के लिए जरूरी हैं।

अमेरिकी वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वे अगले साल इसका कोशिका में प्रत्यारोपण कर सकेंगे, जहां इसके स्वयं विकसित होने की उम्मीद है। यह ठीक उसी तरह होगा जैसे कि इंटरनेट से सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए जाते हैं।

परखनली में बनाया था डीएनए:
इससे ठीक 50 साल पहले वैज्ञानिकों ने पहली बार परखनली में डीएनए बनाया था। इसके तहत उन्होंने साधारण रासायनिक घटक आपस में मिलाए थे।

अभिषेक के निर्णय से करीना मायूस

अभिषेक बच्चन और करीशमा कपूर की सगाई को टूटे भले ही काफी वक्त हो गया हो, लेकीन लगता है छोटे सरकार के मन में अभी भी इसकी टीस बाकी है। यही वजह है की अभिषेक के निर्णय से करीना मायूसउन्होंने हाल ही में करीना के साथ एक फिल्म का प्रस्ताव यह कहते हुए ठुकरा दिया कि वे बेबो के साथ काम नहीं करना चाहते। अभिषेक के इस निर्णय से दुखी करीना ने कहा की अभिषेक एक कलाकार हैं और उन्हें अपनी नीजी जिंदगी को प्रोफेशनल लाइफ से अलग रखना चाहीये।

गौरतलब है की करीशमा और अभिषेक की सगाई टूटने के बाद बच्चन व कपूर खानदान के बीच काफी खटास आ गई थी। हालांकि इसके बाद बिग बी ने तो करिश्मा के साथ एस रामनाथन की फिल्म ‘जमानत’ की शूटिंग में हिस्सा लिया लेकिन अभिषेक ने करिश्मा और करीना से दूर रहना ही पसंद कीया।

अभिषेक के निर्णय से करीना मायूसकुछ दीन पहले एक निर्माता ने अभिषेक को करीना के साथ एक फिल्म का ऑफर दिया लेकिन अभिषेक ने साफ इनकार कर दिया। इसका जिक्र होने पर उन्होंने कहा कि अभिषेक के निर्णय से वह काफी दुखी हैं। वैसे अभिषेक अगर यही चाहते हैं तो ठीक है। वैसे भी किसी भी फिल्म में नायक-नायिका के बीच एक कंफर्ट लेवल तो होना ही चाहिए तभी काम अच्छा हो सकता है।

अब Hindi का जवाना है

Name:
Email:
Comment: