View technorati.com
Wana Masti Fun, Fun Masti, Masti, Enjoy Masti

अपनी भाषा मे देखे!!

This is Me Your Best Friend Wana Be My Best Friend Just Give Me Your Comments Here And I will Reply Sure

Sunday, December 23, 2007

करीना और प्रियंका में तनातनी

एक साक्षात्कार की वजह से अमिताभ बच्चन और आमिर खान के बीच तकरार का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब बॉलीवुड की दो हॉट नायिकाएं प्रियंका चोपड़ा और kareena kapoorकरीना कपूर आमने-सामने आ गई हैं। हालांकि इन दोनों के बीच नरम-गरम संबंध तो पहले से ही चलते आ रहे हैं, लेकिन हाल में ही बात तब बिगड़ी जब करीना ने एक साक्षात्कार के दौरान प्रियंका को ‘अभिनेत्री’ मानने से इनकार कर दिया।

उनकी इस टिप्पणी से प्रियंका काफी खफा बताई जा रही हैं। प्रियंका के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका ने आज तक सार्वजनिक रूप से अपने साथी कलाकारों के बारे में अभद्र टिप्पणी नहीं की। यहां तक कि करन जौहर के शो ‘कॉफी विद करन’ में भी उन्होंने दूसरों के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ऐसे में आखिर करीना को उनके बारे में यह सब कहने की क्या जरूरत थी।

हालांकि प्रियंका और करीना के इस झगड़े को सुलझाने के लिए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने पहल की है। गौरतलब है की पहले भी शाहरुख ने स्टार प्लस के शो ‘कौन priyanka chopraबनेगा करोड़पति’ के एक स्पेशल एपिसोड में इन दोनों नायिकाओं को साथ आमंत्रित किया था और उनकी खातिर करीना व प्रियंका ने अपने गिले-शिकवे भुलाते हुए इसमें शिरकत की थी।

इसके अलावा शाहरुख के बंगले ‘मन्नत’ में हुई पार्टियों में भी ये दोनों तारिकाएं औपचारिकतावश एक-दूसरे से मिलती रही हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस बार भी किंग खान इन दोनों के मतभेद सुलझाने में कामयाब हो जाएंगे।

डायबिटीज पर हेली जीतीं

न्यूयॉर्क.डायबिटीज पर हेली की जीत अभिनेत्री हेली बेरी के लिए यह साल काफी बढ़िया रहा। न सिर्फ लंबे इंतजार के बाद 41 वर्षीय अभिनेत्री गर्भवती हुई बल्कि उन्होंने दावा किया कि उन्होंने टाइप-1 डायबीटीज बीमारी से मुक्ति पा ली है। हेली के इस दावे की हालांकि कई डाक्टरों ने आलोचना भी की थी लेकिन वह उन कलाकारों के लिए एक प्रेरणा है, जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

आसान नहीं बीमारी से छुटकारा पाना
हेली को यह बीमारी बचपन से ही थी। बचपन से ही वह इंसुलिन के इंजैक्शन लेकर जिंदा रही है लेकिन पिछले महीने उन्होंने दावा किया कि संतुलित आहार और व्यायाम के साथ उन्होंने इस बीमारी से छुटकारा पा लिया। डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी इंसान के लिए डायबिटीज से छुटकारा पाना आसान नहीं है। अगर वाकई हेली टाइप-1 डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित थीं, तो उनके लिए इंसुलिन के इंजैक्शन छोड़ना आत्महत्या करने के समान होगा।

90 फीसदी लोग मोटापे से ग्रस्त
नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ हैल्थ के अनुसार कुल आबादी में से सात फीसदी लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित 90 फीसदी लोग मोटापे की समस्या से ग्रस्त हैं। वर्ष 1989 में जब हेली ‘लिविंग डॉल्स’ सीरियल में काम कर रही थीं, तब वह काफी मोटी थीं। फिलहाल हेली अपने ब्वॉयफ्रैंड ग्रैबिएल ऑब्री के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

धूम मचा दें, रंग जमा दें

न्यू ईयर ईव के लिए कई चीजें आपने सोच रखी होंगी, लेकिन ड्रेस के मामले में महिलाएं कंफ्यूज हो जाती हैं। आइए जानते हैं उन हॉट हॉलीवुड सेलिब्रिटीज की पार्टी ड्रेस के बारे में, जो स्टाइल से शाम अपने नाम कर लेती हैं।

paris hiltonपेरिस हिल्टन
अगर आप लंबी हैं तथा पैर पतले हैं और पार्टी इनडोर एरिया में है तो पेरिस हिल्टन की तरह स्लीवलेस शार्ट ड्रेस पहन सकती हैं। इस तरह के ड्रेस के लिए लाइट कलर के शाइन वाले कपड़े का चुनाव करें। अगर इसके ऊपर स्टोन और सिक्वेंस वर्क हो तो क्या कहने। इसके साथ अमेरिकन डायमंड या स्टोन स्टडेड ज्वैलरी पहनी जा सकती है।

katie holmesकेटी होम्स
अगर आप स्लिम हैं और डांस की शौकीन भी, तो केटी होम्स की तरह अरमानी की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन सकती हैं। यह ड्रेस न्यू ईयर ईव की रंगत को और बढ़ा देगी। ड्रेस के साथ ईयर रिंग्स और ब्रेसलेट पहनना ही काफी है, लेकिन डांस के हिसाब से फुटवियर का सिलेक्शन ध्यान से करें। इस ड्रेस के साथ ब्लंट हेयर बहुत ही ग्लैमरस लुक देते हैं।

reese witherरीस विदरस्पून
डांस के हिसाब से अगर आप ड्रेस का चुनाव करना चाहते हैं तो रीस विदरस्पून जैसी कॉकटेल पार्टी ड्रेस का चुनाव बेहतर होगा। रेड लो नेक ड्रेस डांस पार्टी में सेलिब्रिटी की पहली पसंद होता है, क्योंकि इसके साथ ज्यादा एसेसरीज की आवश्यकता नहीं होती। ट्रेंडी ब्रेसलेट और ईयर रिंग्स इस ड्रेस के साथ पर्याप्त हैं। डांस के हिसाब से बालों को बांधकर रखें।

catherine zeta jonesकैथरीन जेटा जोंस
पार्टी में अगर आप सेक्सी स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो परफेक्ट फिगर सेलिब्रिटी जेटा जोंस की तरह परपल कलर का ऑफ शोल्डर शार्ट ड्रेस पहन सकती हैं बशर्ते आप भी परफेक्ट फिगर की मलिका हों। रंग सांवला हो या गोरा, परपल कलर सभी पर जंचता है। सेक्सी लुक को परफेक्ट बनाना चाहते हैं तो इस ड्रेस के साथ लाइट ज्वैलरी तथा हाई हील जरूर पहनें।

सीएम हूं सीएम रहूंगा : मोदी

अहमदाबाद.गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद संभालने की तैयारी में जुट गए हैं। शुरुआती रुझानों में बढ़त के बाद नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे सीएम थे, सीएम हैं और सीमएम रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सीएम का मतलब होता है कॉमन मैन। भाजपा के अहमदाबाद स्थिति कार्यालय में जश्‍न का माहौल है। कार्यकर्ता पटाखें छोड़कर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इधर कांग्रेस प्रभारी ने राज्‍य में पार्टी की हार को स्‍वीकार कर लिया है।

दादा ने बनाया सातवां सबसे बड़ा स्कोर

मुंबई: दादा नाम से ख्यातनाम भारत के सौरव गांगुली ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सिरीज के अंतिम मैच में आज 239 रनों की विशाल पारी खेल भारत का 28 साल बाद अपनी जमीन पर पाक से टेस्ट सिरीज जीतना लगभग तय कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकार्ड भी बनाए। टेस्ट क्रिकेट में किसी भी भारतीय का यह सातवां सबसे बड़ा स्कोर है। इसके साथ ही पाक के खिलाफ अपनी ही जमीन में किसी भी भारतीय का यह सर्वाधिक स्कोर है। गांगुली ने वीरेंद्र सहवाग का रिकार्ड भंग किया। सहवाग ने इसी मैदान में पाकिस्तान के खिलाफ 24 मार्च 2005 को 201 रनों की पारी खेली थी।ganguly

बेंगलूरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह किसी भी खिलाड़ी का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। नंबर वन पर पाक टीम के अस्थाई कप्तान यूनिस खान काबिज हैं। उन्होंने मार्च 2005 को यहां 267 रन की पारी खेल अपनी टीम को हैरतंगेज जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। संयोग से यह किसी भी भारतीय का अपनी ही जमीन में दूसरा ही सबसे बड़ा स्कोर है। यहां शीर्ष पर वीवीएस लक्ष्मण काबिज हैं जिनकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 281 रनों की पारी क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में शुमार की जाती है।

कभी विदेशी मैदानों में भिंगी बिल्ली समझे जाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के विदेशी मैदानों में बढ़ते दबदबे का ही परिणाम है कि भारत के शीर्ष 7 में से पांच स्कोर विदेशी मैदानों पर ही बने हैं वह भी पिछले 3-4 सालों में। इस दौरान अधिकांश समय कप्तान खुद सौरव गांगुली ही थे।

दादा सचमुच लाजवाब: एक बल्लेबाज के रूप में गांगुली को उनके साथी खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़ और लक्ष्मण के साथ टीम में स्थान गंवा चुके वीरेंद्र सहवाग से भी उन्नीसा समझा गया, जबकि विदेशी जमीन पर लगातार दो शतक ठोककर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज करने वाला यह खिलाड़ी पहली पांत के बल्लेबाजों में निर्विवाद रूप से शामिल होने की काबिलियत रखता था। क्रिकेट कैरियर का अधिकांश समय कप्तान रहने का खामियाजा दादा को एक बल्लेबाज के तौर पर उठाना पड़ा। वर्ना उनके नाम भी आज राहुल द्रविड़ की तरह 25 टेस्ट शतक हो सकते थे। आंकड़े इस बात का गवाह हैं। गांगुली ने एक खिलाड़ी के रूप में 50 टेस्ट मैचों में 10 शतकें लगाई हैं। इस दौरान उन्होंने 47 से अधिक के औसत से 3694 रन बनाए।

टेस्ट क्रिकेट में दोबारा वापसी के बाद से अब तक वे 11 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में करीब 51 के औसत से 1034 रन बना लिए हैं। इसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान वे दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के दो कठिन दौरों में सबसे सफल बल्लेबाज रहे। वहीं एक कप्तान के रूप में गांगुली 49 टेस्ट मैचो में सिर्फ 37.66 के औसत से 2561 रन ही बना सके। इस बीच उन्होंने सिर्फ 5 टेस्ट शतक ही बनाए। खुद राहुल द्रविड़ एक कप्तान के तौर पर सिर्फ 44 के औसत से 1700 रन ही बना सके हैं, जबकि उनका कैरियर औसत 56 से अधिक है। इसी के चलते उन्होंने मझधार में ही कप्तानी छोड़ दी तो दूसरी ओर गांगुली अपने निजी रिकार्ड की कीमत पर कप्तानी करते रहे। नतीजतन उन्हें टीम तक से हाथ धोना पड़ गया। बेशक कैरियर के अंत में राहुल द्रविड़ को सौरव गांगुली से बेहतर बल्लेबाज माना जाएगा, लेकिन जब एक क्रिकेटर के कैरेक्टर की बात होगी तो एक टीम के रूप में भारत को सम्मानजनक मुकाम पर ले जाने वाले गांगुली का नाम उनसे पहले लिया जाएगा।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के टॉप 10 स्कोरर: वीरेद्र सहवाग(309 रन, वि. पाकिस्तान, मुल्तान, 28 मार्च 2004)), वीवीएस लक्ष्मण(281 , वि ऑस्ट्रेलिया,11 मार्च 2001), राहुल द्रविड़(270 वि. पाकिस्तान, रावलपिंडी, 13 मार्च 2004), वीरेंद्र सहवाग(254, वि पाकिस्तान, लाहौर, 13 जनवरी 2006), सचिन तेंडुलकर(248* वि. बांग्लादेश, 10 दिसंबर 2004), सचिन तेंडुलकर(241* वि. ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2 जनवरी 2004), सौरव गांगुली(239 पाकिस्तान, बंेगलूरु, 8 दिसंबर, 2007), सुनील गावस्कर (236* वि. वेस्टइंडीज, चेन्नई, 24 दिसंबर 1983), राहुल द्रविड़(233 वि. ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 12 दिसंबर 2003), वीनु मांकड़(231, वि. न्यूजीलैंड, चेन्नई,6 जनवरी 1956)

बला की दुबली-पतली हैं पोर्न स्टार जेना

लॉसवेगास. बला की दुबली-पतली हैं पोर्न स्टार जेना सबसे ज्यादा चर्चित पोर्न स्टार जेना जैमसन पिछले दिनों यहां लैक्स नाइट क्लब में एक पार्टी में नजर आई। वे पहले की तुलना में गजब की दुबली-पतली नजर आ रही थीं। इन दोनों तस्वीरों को देखकर तो कम-से-कम यही कहा जा सकता है।

किसी वक्त जेना खूबसूरत जिस्म के लिए भी जानी जाती थीं, लेकिन जब से उन्होंने सिलिकॉन वक्षों का आकार कम कराया है, तब से उनके शरीर की बनावट भी इसी तर्ज पर तराशी हुई नजर आ रही है। जो भी हो, आज की तारीख में जेना बहुत ही कामयाब कारोबारी महिला बन गई हैं, जिनका अपना विशाल पॉर्न एंपायर है। हालांकि वे खुद अपने को-स्टार्स के साथ कैमरे के सामने नजर नहीं आतीं।

सात बार नहाते हैं सलमान

सलमान ख़ान दीन में पांच व़क्त की नमाज़ पढ़ पाएं या नहीं, पर दीन में सात बार तो वह नहाते ही हैं। सुबह उठने के बाद नहाना, फिर दोपहर में दो-तीन बार स्नान, फिर सात बार नहाते हैं सलमानशाम को और फिर डिनर से पहले और उसके बाद सोने से पहले। शरीर की सफाई को लेकर वह इतने कांशियस हैं की उन्हें जो साबुन पसंद आ गया, उसी से नहाएंगे।

पिछले दिनों मुंबई में उनके लिए एक हर्बल सोप खोजा जा रहा था, जो सलमान की ताज़ा पसंद है। बांद्रा से लेकर अंधेरी तक साबुन नहीं मिला, तो सल्लू मियां परेशान हो गए और पुराने साबुन से ही स्नान किया। जब वह जोधपुर जेल में बंद थे, तो कहते हैं कि उनकी बार-बार नहाने की आदत से जेल के अधिकारी भी परेशान हो गए थे।

यही नहीं, जेल-यात्रा के आख़िरी दिन उनके परिजनों को दो घंटे इंतज़ार करना पड़ा। कारण- सलमान बिना नहाए बाहर नहीं निकलना चाहते थे और जेल में आख़िरी स्नान उन्होंने ख़ूब मन लगाकर कीया।

अब Hindi का जवाना है

Name:
Email:
Comment: