View technorati.com
Wana Masti Fun, Fun Masti, Masti, Enjoy Masti

अपनी भाषा मे देखे!!

This is Me Your Best Friend Wana Be My Best Friend Just Give Me Your Comments Here And I will Reply Sure

Tuesday, January 1, 2008

दिलाई भारत को जीत

पर्थ.sania भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा व उनके जोड़ीदार रोहन बोपन्ना ने हॉपमैन कप टेनिस के मिश्रित युगल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की एलिसिया मोलिक व पीटर लुकजेक की जोड़ी को 77 मिनट तक चले मुकाबले में 2-6, 6-4, 6-7 (11/13) से पराजित कर ग्रुप ‘ए’ में पहली जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ भारतीय जोड़ी ने टूर्नामेंट में अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। भारतीय टीम उद्घाटन मुकाबले में अमेरिका से पराजित हो गई थी। इससे पूर्व सानिया ने सिंगल्स मुकाबले में मोलिक की चुनौती को तोड़ते हुए 2-6, 6-2, 6-४ से जीत हासिल कर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि बोपन्ना दुर्भाग्यशाली रहे और पुरुषों के सिंगल्स मुकाबले में लुकजेक के खिलाफ 7-6, 6-3 से मैच गंवा बैठे।

मलेक ने नाकामुरा को हराया
गोल्ड कोस्ट में जर्मन खिलाड़ी तात्जाना मलेक ने जापान की अकीको नाकामुरा को गोल्ड कोस्ट ओपन में 7-5, 6-4 से शिकस्त देकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। मलेक ने मजबूत जापानी प्रतिद्वंद्वी को एक घंटा 27 ंिमनट में स्पर्धा से बाहर कर दिया। मलेक ने मैच में दो एस लगाए और एकमात्र डबल फाल्ट किया।

जर्मन खिलाड़ी ने मैच में बेहतर सर्व और शक्तिशाली रिटर्न करते हुए नाकामुरा को हावी नहीं होने दिया। पहले सेट में 5-5 की बराबरी से उबरते हुए मलेक ने लगातार दो गेम अपने नाम किए और सेट 7-5 से हासिल किया। अगले सेट में जापनी खिलाड़ी का प्रतिरोध कम हो गया और वे महज तीन गेम ही अपने नाम कर पाईं।

सेलीना नए अंदाज में

कमcelina कपड़ों में सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली अभिनेत्री सेलिना ‘गोलमाल रिटर्न्‍स’ में भारतीय पारंपरिक परिधान साड़ी पहनकर एक ब्राrाण महिला का किरदार निभाने जा रही हैं।

हमेशा ग्लैमरस किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सेलिना जल्द ही एक फिल्म में तमिल ब्राrाण महिला के रूप में नजर आएंगी। पहले उन्होंने कभी इस तरह का पारंपरिक किरदार नहीं निभाया था। यह पहला मौका है, जब वे ब्राrाण महिला का किरदार निभाने जा रही हैं।

सेलिना का कहना है कि वे कुछ अलग करने की इच्छा रखती हैं। यही वजह है कि उन्होंने इस किरदार के लिए हामी भर दी ताकि वे सिर्फ ग्लैमरस छवि में कैद होकर न रह जाएं। रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल रिटर्न्‍स’ में सेलिना को अपने लिए यह प्रयोग करने का मौका मिल रहा है। सेलिना ने स्वयं भी इस खबर को सच बताया है कि पहली बार वे पूरी तरह से पारंपरिक भारतीय परिधान साड़ी पहनकर एक घरेलू महिला का किरदार निभा रही हैं।

अभिनेता श्रेयस तलपड़े इस फि ल्म में उनके पति का किरदार निभा रहे हैं। अपने किरदार के बारे में सेलिना का कहना है कि यह उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती है। वे लंबे समय से इसी प्रतीक्षा में थीं कि उन्हें कुछ अलग हटकर करने को मिले और अब उनकी ख्वाहिश पूरी हो गई है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक नए रूप में उन्हें देखकर जरूर खुश होंगे और वे भी पूरी कोशिश कर रही हैं कि अपने किरदार में जान ला सकें।

Thursday, December 27, 2007

दुखी-दुखी है जेसीका सिम्पसन

लंदन. दुखी-दुखी है जेसिका सिम्पसन अभिनेत्री जेसीका सिम्पसन आजकल बहुत दुखी हैं। दुख की वजह उनकी फिल्म ‘ब्लॉन्ड एम्बिशन’ का बॉक्स ऑफिस पर लुढ़क जाना है। अमरीका में पहले सप्ताह में इस फिल्म ने 200 पौंड की कमाई की। पहले निर्माताओं ने फिल्म की डीवीडी रिलीज करनी थी, पर बाद में इसे सिनेमाघर में रीलीज करने का फैसला किया गया।

फिल्म की नाकामयाबी से लिया सबक
उम्मीद थी कि जेसिका व ल्यूक विल्सन के होने से फिल्म को रिकॉर्ड सफलता मिलेगी। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। फिल्म को जेसिका के गृहराज्य टैक्सास के 8 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन वहां दर्शक मुश्किल से ही पहुंचे। फिल्म की नाकामयाबी से सबक लेते हुए अगले माह इसकी डीवीडी रिलीज करने का फैसला किया गया है।

हेडेन और कुंबले के नाम रहा पहला दीन

मेलबोर्न : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट खोकर 337 रन बना लिए। जॉनसन 10 तथा एस आर क्र्लाक 21 रन बनाकर खेल रहे है। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मैथ्यू हेडेन ने आज शानदार शतक लगाते हुए 124 रन बनाए वहीं दूसरी तरफ भारत की तरफ से अनिल कुंबले ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर अकुंश लगाने में सफलता प्राप्त की।

आज सुबह ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी फील जैक्स 66 व मैथ्यू हेडेन 124 ने शानदार शुरूआत करते हुए अपने कप्तान के फैसले को सही साबित किया । ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 135 रन के स्कोर पर फील जैक्स के रूप में गिरा वे कुंबले की गेंद पर धोनी के हाथों स्टंप आउट हुए । रिकी पॉटिंग 4 रन बाकर जहीर खान के शिकार बने और उसके कुछ देर बाद माइकल हसी भी 2 रन बनाकर अनिल कुंबले की गेंद पर आउट हो गए। इस वक्त ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 165 रन था ।

माइकल क्लार्क और मैथ्यू हेडेन की जोड़ी खतरनाक होती लग रही थी लेकिन क्लार्क के आउट हो जानेके बाद भारतीयों को कुछ राहत मिली । सायमंडस 35 और एड्म गिलक्रिस्ट 23 के बाद हेडेन के आउट हो जानेके कारण ऑस्ट्रेलिया कुछ दबाव में आया लेकिन तब तक वह सम्मानजनक स्कोर बना चुका था ।

भारत की तरफ से अनिल कुंबले ने 5, जहीर खान ने 3 व आरपी सिंह ने 1 विकेट लिया । भारत आज दो स्पिनर के साथ मैदान में उतरा था लेकिन हरभजन सिंह को कोई सफलता नही मिल सकी है । उनहोंने 20 ओवर किए है जिसमें 61 रन दिए । कुल मिलाकर पहला दिन बल् लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मिश्रित सफलता वाला रहा और विकेट जिस प्रकार से व्यवहार कर रही है उसे देखते हुए मैच के रोमांचक होने की उम्मीद बढ़ गई है ।

10 मिनट में 40 हजार

दिल्ली.आपने कई प्रकार के जॉब के बारे में सुना होगा और काम के समय और मिलने वाले वेतन के बारे में भी बहुत कुछ जानते होगें लेकिन एक ऐसा जॉब भी है जहां पर साल भर में सिर्फ 60 घंटे काम, अनुमानत: एक दिन में 10मिनट काम होता हो और इस काम के एवज में महीने का पगार रु0 40 हजार मिलता हो । आप इस बात पर थोड़ा आश्चर्य करे और शायद आपने इसके बारे में अभी तक ज्यादा नहीं सुना होगा और यदि आप दिल्ली विधान सभा के सदस्य नही हैं तो ज्याद कुछ नही जानते होगें।

२क्क्७ में दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल केवल २क् दिनों तक ही चला जिसका काम रोज के हिसाब से 4 घंटे से भी कम आता है। इन चार घंटों के काम में ४क् मिनट तो सिर्फ चाय पीने के लिए होते हैं। इनका आपस में बहस वगैरह काम इसमें शामिल नही है।

क्या कहती है दिल्ली विधानसभा की वेबसाइटदिल्ली विधानसभा की वेबसाइट पर अगर आप देखें तो एम.एल.ए. के काम करने का पूरा विवरण आपको मिल जाएगा। पहले सेशन से १७ सितबर तक सांसदो ने कुल मिलाकर 16 दिन अर्थात 3456 मिनट सदन में कामकाज किया। यह काम 59 घंटों के लगभग होता है।

१८ सितबंर तक एमएलए के कार्यो का विवरण मौजूद नही है लेकिन उस दिन भी लगभग4 घंटे तक ही कामकाज हो सका था।

और इसके अनुसार तीन दिन तक चले सत्र में कुल 12 घंटे तक ही कामकाज हुए। कुल मिलाकर जोड़ा जाए तो इस हिसाब से केलेन्डर के अनुसार पूरे साल में सिर्फ 75 घंटे ही काम हुए हैं।17 सितबंर तक में कुल 623 मिनट इन्होंने चाय पीने और अलग-अलग वाद-विवादों में खर्च किए। 18 सितबंर तक चले तीन दिन के सत्र के दौरान इन्होंने १ घंटा 30 मिनट का समय खर्च किया। इस हिसाब से देखा जाए तो 2007 में पूरे कार्यकाल के दौरान सिर्फ 62 घंटो तक ही सही तरीके से कामकाज हो सका।

दिल्ली में पहले विधानसभा सत्र 1993 से 1998 तक 930 बैठके और पूरे पांच साल तक सही तरीके से कामकाज हुआ था। 1998 तक पूरे सत्र को मिलाकर कुल 106 दिन काम हुए थे। जो कि प्रत्येक साल में 20 से २५ दिन होता है।

Tuesday, December 25, 2007

मजेदार चुटकुले

* एक डॉक्टर, वकील और गणितज्ञ के बीच प्रेमिका और पत्नी को लेकर बहस हो रही थी। वकील ने कहा- मेरे हिसाब से प्रेमिका बेहतर है, क्योंकि पत्नी के साथ तलाक़ लेना बहुत लंबी और ख़र्चीली प्रक्रिया होती है। डॉक्टर बोला- पत्नी का साथ अच्छा है, क्योंकि इससे आपके जीवन में सुकून आता है। गणितज्ञ बोला- तुम दोनों ही ग़लत हो। पत्नी और प्रेमिका, दोनों का होना फ़ायदेमंद है। आप नज़र न आएं, तो पत्नी सोचती है की प्रेमिका के पास होंगे और प्रेमिका सोचती है कि पत्नी के साथ होंगे। इस बीच आपको जो व़क्त मिलता है, उसमें आप गणित के सवाल हल कर सकते हैं।

santa and banta* संता सोढ़ी की वाइफ बड़ी जलनखोर और शक्की मिज़ाज़ की थी। एक दिन वह पति के कोट पर लंबे बाल ढूंढ़ने लगी। जब उसे बाल नहीं मिले, तो कहने लगी- अच्छा,तो तुम आजकल किसी गंजी औरत से इश्क़ फरमा रहे हो। अगले दिन वह पति के कपड़ों में महिलाओं के परफ्यूम की ख़ुशबू सूंघने लगी, पर ऐसी कोई ख़ुशबू उसे मिली नहीं। उसने हाथ नचाते हुए कहा-‍
अच्छा, तो वह गंजी औरत इतनी कंजूस है कि एक परफ्यूम भी नहीं ख़रीद सकती!

* एक मर्तबा संता सभ्रवाल पीसीओ पर फोन करने गए। वहां जाते ही उन्होंने आव देखा न ताव, पीसीओ संचालक बंता निगवाल को दो थप्पड़ जड़ दिए। बंता ने रुआंसे होते हुए पूछा- आख़िर मैंने कौन-सी ग़लती कर दी? संता सभ्रवाल ने मासूमियत से जवाब दिया- भाई, इसमें मेरी भी कोई ़लती नहीं। आपने ही यह सूचना लगा रखी है, ‘डायल करने से पहले 2 लगाएं’।

* संता को सड़क पर कोई वस्तु पड़ी दिखी। चूंकि वह विज्ञान का विद्यार्थी था, इसलिए उसने विज्ञान के सिद्धांत के अनुसार पहले देखकर, फिर छूकर, फिर सूंघकर यह पता लगाने की कोशिश की कि आख़िर वह क्या है। जब समझ में नहीं आया, तो उसने चखकर देखा। चखने पर उसे मालूम पड़ा कि यह तो गोबर है। संता ने राहत की सांस लेते हुए कहा- अच्छा हुआ कि इस पर मेरा पैर नहीं पड़ा।

ब्रिटनी का नया बॉयफ्रैंड

न्यूयॉर्क. ऐसा लगता है की पॉप गायीका ब्रिटनी स्पीयर्स विवादों से अपना पीछा छुड़ाना ही नहीं चाहतीं। अब वह अपने एक नए बॉयफैंड्र को लेकर चर्चा में हैं। वैसे ब्रिटनी स्पीयर्स का नया बॉयफ्रैंडइस शख्स को इतनी जल्दी ब्रिटनी का बॉयफैंड्र कहना शायद ठीक नहीं होगा, क्योंकि इसके बारे में ब्रिटनी ने अभी तक खुलकर कुछ भी नहीं कहा है।

फाइनलपिक्स एजैंसी के लिए काम करने वाले फोटोग्राफर अदनान के साथ शनिवार को ब्रिटनी ने पूरा दिन बिताया और रात को एक होटल में दोनों ने खूब मस्ती की। होटल जाने से पहले ब्रिटनी ने घर जाकर कपड़े बदले और गुलाबी बालों का विग लगाकर अदनान के साथ होटल गई ताकि उसे कोई पहचान न सके, लेकिन वह लोगों की नजरों से बच नहीं पाई।

सुबह करीब 4.00 बजे जब अदनान सिगरेट लेने होटल रूम से बाहर आया तो कीसी ने उससे पूछा कि उसके और ब्रिटनी के बीच क्या हुआ? इस पर अदनान का कहना था, ‘जब दो लोग लंच कर रहे होते हैं तो उनके बीच कुछ भी हो पाना संभव नहीं।’ अदनान की यह बात काफी हैरान कर देने वाली रही।

सुबह 4.00 बजे वह और ब्रिटनी कौन-सा लंच ले रहे थे, ये तो वे दोनों ही जानें, लेकिन इतना तो तय है कि इनके बीच कुछ तो है। ब्रिटनी ने लोगों के सवालों से बचने के लिए होटल भी अदनान से पहले ही छोड़ दिया था, लेकिन अदनान मीडिया के सवालों का शिकार जरूर बन गया जिसका उसके पास जवाब नहीं था। ब्रिटनी की अदनान से मुलाकात पहली बार सितंबर में हुई थी। उस वक्त उसने इतना ही कहा था कि अदनान काफी क्यूट है।

क्रिसमस डिनर पर आने से पहले ब्रिटनी को दी गईं सख्त हिदायतें
ब्रिटनी स्पीयर्स कोई ऐसी-वैसी स्टार नहीं है कि कोई भी उसके बारे में कुछ भी कह दे और वह चुपचाप सुनती रहे। क्रिसमस के उपलक्ष्य में ब्रिटनी को अपनी मां, बहन और पूर्व पति केविन फेडरलीन के साथ एक डिनर पार्टी में बुलाया तो गया है, पर कुछ सख्त हिदायतों के साथ-

* पार्टी में ब्रिटनी कोई अजीब हरकत नहीं करेगी। मालूम हो कि अपनी उल-जलूल हरकतों के लिए ब्रिटनी काफी मशहूर हैं। इस वजह से कई बार उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
* पार्टी में वह सिर्फ अपने परिवार के साथ आएगी, किसी पूर्व प्रेमी को साथ में नहीं लाएंगी।
* अपने नए बॉयफ्रैंड अदनान के साथ सुबह के वक्त लिए गए ‘लंच’ के बारे में बात नहीं करेगी।

अब Hindi का जवाना है

Name:
Email:
Comment: