View technorati.com
Wana Masti Fun, Fun Masti, Masti, Enjoy Masti

अपनी भाषा मे देखे!!

This is Me Your Best Friend Wana Be My Best Friend Just Give Me Your Comments Here And I will Reply Sure

Tuesday, December 18, 2007

सेंसेक्स 181 अंकों की गिरावट पर बंद

मुंबई.Sensexबांबे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज पूरे दीं उतार-चढ़ाव के बाद 181.71 अंकों की गीरावट के बाद 19, 079.64 अंकोंे पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की निफ्टी भी 34.70 अंकों की गिरावट के साथ 5742.30 पर बंद हुआ।

इससे पहले कल की भारी गिरावट के बाद आज शेयर बाजार कारोबार की शुरुआत हल्की बढ़त पर जरुर हुई लेकिन यहां कमजोरी का माहौल बना ही रहा। बाजार ने कई बार वापसी करने की कोशिश की लेकिन बिकवाली का दबाव ज्यादा होने की वजह से वे नाकाम ही रहे।

सेंसेक्स में शामिल तीस शेयर में से सिप्ला, आईटीसी, एनटीपीसी, रैनबैक्सी, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, एसीसी, डीएलएफ, टाटा मोटर्स और टीसीएस के शेयर बढ़त पर रुके।

दूसरी ओर सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, भेल, रिलायंस एनर्जी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे ज्यादा गीरावत पर हैं।

मुशर्रफ ने मांगे वोट

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन. पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने लोगों से आगामी आम चुनाव में ‘उनके समर्थक’ प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डालने का आह्वान मुशर्रफ ने ‘अपने समर्थकों’ के पक्ष में वोट मांगेकिया है। उधर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की प्रमुख बेनजीर भुट्टो का भी मानना है कि राष्ट्रपति मुशर्रफ के नेतृत्व वाली सरकार आगामी आम चुनाव में सत्ताधारी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएल-क्यू) की जीत चाहेगी। हालांकि बेनजीर ने यह भी कहा कि मुशर्रफ की कोशिश पीपीपी के किसी नेता को प्रधानमंत्री बनाने की होगी।

पंजाब प्रांत में सोमवार को एक गैस परियोजना का उद्घाटन करने के बाद मुशर्रफ ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी नीतियों और परियोजनाओं का आगे जारी रहना इस बात पर निर्भर करता है कि ‘वे लोग दोबारा चुन कर आएं, जिन्होंने इनकी शुरुआत की थी’। समाचार पत्र ‘डॉन’ के अनुसार, इस सभा में अधिकतर मुशर्रफ समर्थक पीएमएल-क्यू के प्रत्याशी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुशर्रफ ने आगामी आम चुनावों में धांधली की विपक्ष की आशंकाओं को भी खारिज कर दिया।

मंजूर नहीं होगी पेशकश : ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ को दिए इंटरव्यू में बेनजीर ने कहा कि उनकी पार्टी को पीएमएल-क्यू की सरकार में पीपीपी के प्रधानमंत्री जैसी कोई भी पेशकश स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा, ‘शायद चुनाव के बाद मुशर्रफ यही कहना चाहेंगे कि हमने चुनाव करा दिए हैं, वैधानिक सरकार चुनकर आ गई है और इसमें देश की सर्वाधिक लोकप्रिय पार्टी भी भागीदार है’।

बेनजीर ने कहा कि अगर विपक्षी पार्टियां चुनाव जीतती हैं तो वे सरकार पर किसी व्यक्ति के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर लगी वैधानिक रोक को हटाने का दबाव बना सकती हैं, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि विपक्ष को कितनी सीटें मिलती हैं और वे सरकार पर किस कदर दबाव डालने की स्थिति में रहती हैं। उल्लेखनीय है कि बेनजीर और नवाज शरीफ दो-दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं।

7,335 उम्मीदवार चुनावी मैदान में : पाकिस्तान के आम चुनावों में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय असेंबलियों की सीटों के लिए अब कुल 7,335 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को इस्लामाबाद में प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी की। आयोग ने विपक्षी गठबंधन ‘सर्वदलीय लोकतांत्रिक आंदोलन’ (एपीडीएम) के चुनाव बहिष्कार को उम्मीदवारों की संख्या में कमी की वजह बताया।

बहिष्कार को लेकर आंदोलन छेड़ेगा एपीडीएम : विपक्षी गठबंधन एपीडीएम ने चुनाव बहिष्कार को लेकर 24 दिसंबर से देशव्यापी अभियान छेड़ने की योजना बनाई है। पूर्व क्रिकेटर और विपक्षी नेता इमरान खान की तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के उपाध्यक्ष हामिद खान ने मंगलवार को बताया कि गठबंधन की 21 पार्टियां वकीलों और गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से चुनाव बहिष्कार को लेकर आंदोलन छेड़ेंगी।

फील्मों की चाहत नहीं

टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक ‘मायका’ में नेहा बाम मुख्य भूमिका निभा रही हैं। साउथ की फिल्मों में असफल पारी खेलकर आई नेहा बाम का हिंदी फिल्मों में कोई स्वागत नहीं हुआ, तो वह धारावाहिकों की राह चल पड़ीं। फिल्मों के फ्लॉप हीरो इक़बाल ख़ान के साथ बालाजी का ‘कैसा ये प्यार है’ उनका पहला सीरियल था। बहरहाल, नेहा से उनके कैरियर और Êिांदगी के बारे में यह बातचीत :

‘मायका’ में चरीत्र कैसा है?

लीड रोल है। जैसा घर की बड़ी बहू को सीरियल में दिखाया जाता है, वैसा चरित्र है। थोड़ी झिझक वाली घरेलू लड़की है और क्या बताऊं।

आप सिर्फ़ एक सीरीयल कर रही हैं?
जी हां, फिज़िकली थक जाती हूं, तो यह एक सीरियल भी मेरे लिए काफ़ी है। एक बार तो Êयादा थकावट के कारण मेरी तबीयत काफ़ी ख़राब हो गई थी और हमें शूटिंग में ब्रेक करना पड़ा था।

तो फिजिकिली भी एक्टिंग करना आसान नहीं है?
काम तो कोई भी आसान नहीं होता है। हां, जिसमें इंटरेस्ट होता है, वह काम आसान लगता है, क्योंकि हम उसको एंज्वाय करते हैं।

साउथ में अभी भी फिल्में कर रही हैं?
फ़िलहाल कोई फिल्म नहीं कर रही हूं। मैंने वहां सात फिल्में की हैं। अब इसलिए नहीं कर पा रही हूं, क्योंकि ‘मायका’ से फ़ुर्सत के 8-10 दिन निकालना काफ़ी मुश्किल है।

हिंदी फिल्मों में आपका वैलकम नहीं हुआ?
मुझे इंटरेस्ट भी नहीं है। मैं हिंदी फिल्मों की तरफ़ चाहत से ऐसा कुछ भी नहीं देखती हूं। मैं सीरियल्स में ख़ुश हूं। यहां अच्छा काम कर रही हूं।

आप फ़ुर्सत की बातें Êयादा कर रही हैं, और आपकी शादी की बातें भी चल रही हैं?
जी हां, मैं जल्दी ही शादी करने वाली हूं, पर फ़िलहाल मेरे मंगेतर की तबीयत ख़राब होने के कारण इसे कुछ आगे बढ़ाया गया है। शायद, अगले साल की शुरुआत में हो पाए।

अपने मंगेतर के बारे में बताएंगी?
उनका नाम ऋषि झवेरी है। मुंबई में ही उनका अपना फैमिली बिजनेस है। और क्या बताऊं.. हम दोनों एक-दूसरे को चाहते हैं।

और कोई सीरीयल?
मैं एक टाइम में सिर्फ़ एक सीरियल करती हूं और करना चाहती हूं।

Monday, December 17, 2007

ताउम्र ताजगी के सूत्र

तंदुरुस्ती हजार नियामत, सच है। जाहीर है, तभी सेहत बरकरार रखने के लिए लोग तमाम प्रयास करते रहते हैं। लेकिन, पते की बात यह है कि बिना किसी प्रयास और ताउम्र ताजगी के सूत्रखर्च के भी आप ताउम्र पूरी तरह स्वस्थ रह सकते हैं। बस, बनाना हैं आपको कुछ नीयम..

ताजा फल-सब्जी खाएं
आपका शरीर चलता-फिरता, यानी जीवित है। तो तय है की उसके ठीक से चलते-फिरते रहने के लिए उसे भोजन भी जीवित, यानी बिल्कुल ताजा चाहिए। इसलिए ताजा और शाकाहारी, कच्ची और हल्की पकी चीजों के साथ जितना संभव हो ताजा फल खाएं। ये तत्व ही प्रतिरक्षा तंत्र को प्रभावशील और बेहतर तरीके से काम करने के लिए शक्ति देते हैं। हां, कैमिकल्स के प्रयोग से पैदा फल-सब्जी खाने से बचें।

इस तरह खाएं फल
आमतौर पर लोग फल भोजन के साथ ही खाते हैं। जबकि हक़ीक़त में फल अकेला ही खाना चाहिए, भोजन या किसी दूसरी चीज के साथ नहीं, फिट फॉर लाइफ बुक सीरीज के लेखक हार्वे डायमंड कहते हैं। कारण, किसी दूसरी चीज की बनिस्बत, फल तेजी से ऊर्जा में बदलता है। अकेला खाने पर फल पेट में क्षारीय रूप में पहुंचता है, जबकि दूसरी चीजों के साथ खाने पर एसिड के रूप में पहुंचता है। नतीजतन, ठीक से पचता नहीं और विषाक्त भी हो सकता है।

सलाद जरूर लें
सलाद एकदम जैविक चीज है। अनेक शोध और अध्ययन खुलासा करते हैं कि पौष्टिक तत्वों से भरपूर सलाद कैंसर जैसी ख़तरनाक बीमारी के साथ अन्य तमाम रोगों से भी दूर रखता है।

मांसाहार कम से कम
एंटीबॉयोटिक्स और कृत्रिम हार्मोंस के साथ अधिक मात्रा में मांसाहार और पॉल्ट्री खाद्य-पदार्थ रोगों की खान हैं। हमारे लसिका-तंत्र (लिम्फ-सिस्टम) की रचना ऐसी नहीं है, जो इन्हें नियंत्रित कर सके या बाहर निकाल सके। इसलिए यह शरीर में बढ़ते रहते हैं और विषैला रसायन एकत्रित करते हैं। इससे धीरे-धीरे प्रतिरक्षा-तंत्र कमजोर हो जाता है।

डेयरी-उत्पाद भी घटाएं
डेयरी-उत्पाद बहुत से लोगों के लिए स्वास्थ्य का दुश्मन है। दरअसल इनमें फायदेमंद फाइबर और काबरेहाइड्रेट्स नहीं होता, बल्कि भरपूर फैट और कोलेस्टोरॉल पाया जाता है। डेयरी-उत्पाद अधिकतर एलर्जी, अपच, मोटापा, दिल की बीमारी, ओस्टियोपोरोसिस और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

पानी ख़ूब पिएं
दिन भर की भागदौड़, काम और वाष्पीकरण में रोजाना शरीर का क़रीब दो लीटर पानी खर्च हो जाता है, जिसकी पूर्ति करना जरूरी होता है। आपको रोजाना कम से कम आठ-दस गिलास पानी पीना ही चाहिए। पानी दिल की जलन, पीठ दर्द, सिर दर्द, पेट की ख़राबी, डायबिटीज, दिल की बीमारियों यहां तक कि कैंसर जैसे रोगों से बचाने के साथ उनके इलाज में भी मददगार होता है।

एक्सरसाइज आवश्यक
निस्संदेह रोजाना की नियमित एक्सरसाइज आपको न सिर्फ बीमारियों से बचाती है, बल्कि तन-मन में चुस्ती-फुर्ती और व्यक्तित्व में भी बदलाव लाती है।

सकारात्मक सोच रखें
आपका सोच और व्यवहार जीवन की महत्वपूर्ण बात है। जीवन में क्या सही-ग़लत हो रहा है, यह इन्हीं पर टिका होता है। जीवन को आधे भरे गिलास की तरह देखें, आधे खाली की तरह नहीं।

हेली को अनोखा खीताब

अमेरिकी पत्रीका मैक्सिम डॉट कॉम द्वारा अभीनेत्री हेली बेरी को हॉटेस्ट प्रेगनेंट विमन के खीताब से नवाजा गया है। गौरतलब है कि ‘मान्स्टर बॉल’ फिल्म की चर्चित अभिनेत्री हेली को अनोखा खिताबहेली इन दिनों अपने पहले बच्चे की उम्मीद से हैं। बेरी को उनके प्रशंसकों ने हॉटेस्ट प्रेगनेंट विमन के तौर पर वोट किया है। हेली ने उस वक्त तहलका मचा दिया था जब वे अपनी नई फिल्म ‘थिंग वी लॉस्ट इन द फायर’ के प्रीमियर पर लो-कट ब्लू वर्साचे ड्रेस में पहुंचीं। इस सर्वेक्षण में उन्होंने अपने लुक के कारण क्रिस्टीना एंग्युलेरा और हैदी क्लुम को भी पीछे छोड़ दिया। नतीजतन इस फेहरिस्त में शीर्ष मुकाम हासील करने में वे सफल रहीं।

प्रतिभावान हेली अपने अभिनय से ग्लैमर वल्र्ड के प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब, एकैडमी अवार्ड और एमी अवार्ड से नवाजी जा चुकी हैं। साथ ही उन्हें ये अवार्ड प्राप्त करने वाली पहली अफ्रीकन-अमेरिकन महिला होने का गौरव भी प्राप्त है। हेली पूर्व में दो असफल शादियां कर चुकी हैं। वे फ्रेंच मॉडल गेब्रियल के बच्चे की मां बनने वाली हैं।

मैरी कैरी ने सिलिकॉन वक्षों की बोली लगाई

न्यूयॉर्क. ब्रैस्ट कैंसर को जड़ से उखाड़ फैंकने की मुहीम चलाने वाली चैरिटी संगठनों के लिए क्रिसमस से पहले इससे बड़ी खबर क्या हो सकती है की इस मुहिम में Porn Star Auctions Breast Implantsयोगदान के लिए पोर्न फिल्मों की चर्चित स्टार मैरी कैरी ने अपने सिलिकॉन वक्षों को ही नीलाम कर दिया है। कैरी के वक्षों के लिए बोलियां ई-बे नामक वैबसाइट पर लग रही हैं। वीरवार दोपहर तक इनके लिए 15,269.69 अमरीकी डॉलर तक की बोली लगाई जा चुकी थी।

खुद को बदलने का फैसला
मैरी का कहना है, ‘अब चूंकि मैंने अपनी जिंदगी को नेक कामों के लिए समर्पित कर दिया है, इसलिए मैंने अपने शरीर की बनावट बदलने का फैसला किया है। मुझे उम्मीद है कि मेरे सिलिकॉन वक्षों को कोई बड़ी खरीदार जरूर मिलेगी, जिसके लिए इस बार क्रिसमस कहीं ज्यादा खुशगवार क्रिसमस साबित होगा।’

20 फीसदी रकम दान में देंगी
मैरी ने वादा कीया है कि उनके वक्षों की नीलामी से हासील होने वाली रकम का 20 फीसदी हिस्सा वे ब्रैस्ट कैंसर को समर्पित लॉस एंजिलस स्थित एक चैरिटी संगठन को दान दे देंगी। इसके अलावा, मैरी की मां को भी मदद चाहिए जो स्कीजोफ्रीनिया की शिकार हैं। उनकी मां एक साल पहले एक ऊंची इमारत से कूदने के कारण बुरी तरह जख्मी हो गई थीं।

आंखों से खुलेंगे घर के ताले!

मेलबॉर्न. आंखें यूं तो बहुत कुछ कहती हैं और अपने जादू के जलवे भी दिखाती हैं लेकिन अब जल्दी ही आंखों की मदद से घर के ताले खोलना, बैंक एकाउंट आंखों से खुलेंगे घर के ताले!  से लेन-देन करना और अपने कंप्यूटर को चालू करना भी संभव हो सकेगा।

क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की शोधकर्ता सामी फांग द्वारा हाल ही में किए गए एक शोध के अनुसार ये करीश्मे आंख की पुतली (आइरिश) स्कैनिंग तकनीक से संभव हैं। कीसी पुतली की रूपरेखा उंगलियों की छाप की तरह अद्वितीय होती है तथा उम्रभर इसमें कोई बदलाव नहीं होता। ‘साइंस डेली’ ने यह जानकारी दी।

फिर भी है समस्या:
पुतली से पहचान की प्रणाली विभिन्न नागरीक कार्र्यो में इस्तेमाल होती है। इसे सटीक नहीं माना जाता क्योंकि रोशनी में बदलाव से आंख की पुतली के आकार तथा रूपरेखा में बदलाव आ जाता है।

तो समाधान है हाजीर:
इस समस्या से नीजात पाने के लीए फांग ने एक तकनीक विकसित की है ताकी पुतली की रूपरेखा पर आस-पास की रोशनी की दशा से होने वाले असर का आकलन हो सके। उनके मुताबिक, ‘रोशनी की दशा के अनुरूप पुतली के आकार में 0.8 मिलीमीटर से 8 मिलीमीटर तक परिवर्तन हो सकता है। करीब 1200 चित्र प्रति सेकेंड की दर से चित्र खींचने वाले हाई-स्पीड कैमरे के इस्तेमाल से पुतली की सतह की गतिविधियां पकड़ना संभव है’।

अब Hindi का जवाना है

Name:
Email:
Comment: