View technorati.com
Wana Masti Fun, Fun Masti, Masti, Enjoy Masti

अपनी भाषा मे देखे!!

This is Me Your Best Friend Wana Be My Best Friend Just Give Me Your Comments Here And I will Reply Sure

Thursday, April 3, 2008

भारत का सातवां सबसे न्यूनतम स्कोर

अहमदाबाद: पिछले काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही भारतीय क्रिकेट टीम के लिए मोंटेरा वाटरलू साबित हुआ। अफ्रीकी तेज गेंदबाज स्टेइन और नतीनी की आंधी के आगे बड़े नामों वाली टीम ताश के पत्तों की तरह 76 रन पर ही ढह गई। यह भारत का टेस्ट क्रिकेट में सातवां सबसे न्यूनतम एक पारी का योग है।

सचिन तेंडुलकर की जगह टीम में शामिल किए गए इरफान पठान ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। उप कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(14) उनके अतिरिक्त दहाई के योग तक पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज रहे। विशुद्ध बल्लेबाज के रूप में खेल रहे किसी भी खिलाड़ी का स्कोर दो अंकों तक नहीं पहुंचा।

हालांकि भारत का सबसे न्यूनतम टेस्ट पारी स्कोर 42 रन है, जो उसने लार्ड्स में जून 1974 में बनाया था। जब ज्योफ्री अर्नाल्ड, क्रिस ओल्ड और माइक हैंड्रिक की तिकड़ी के सामने पूरी भारतीय टीम अपने क्रिकेट इतिहास के इस सबसे न्यूनतम योग में आउट हो गई थी।

टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे न्यूनतम योग:
42 वि. इंग्लैंड, लार्डस, जून 1974
58 वि. ऑस्ट्रेलिया, ब्रिसबेन नव.1947
58 वि. इंग्लैंड मैनचेस्टर जुलाई,1952
66 वि. दक्षिण अफ्रीका, डरबन दिस.1996
67 वि. ऑस्ट्रेलिया, मेलबोर्न फर.1948
75 वि. दक्षिण अफ्रीका अहमदाबाद अप्रै.2008

अली लोहान पर चढ़ा खूबसूरत दिखने का शौक

लंदन. लोहान की बहन पर चढ़ा खूबसूरत दिखने का शौक लिंडसे लोहान की छोटी बहन अली पर भी खूबसूरत दिखने की ललक सवार हुई है। खबर है कि उसने अपने होठों, बालों और आंखों की कास्मेटिक सर्जरी करवाई है।

वेबसाइट ‘द सन डॅाट को डॅाट यूके’ के अनुसार 14 वर्षीय अली एक रिएल्टी शो में काम करने जा रही हैं। यह शो लोकप्रिय होने के लिए उसके द्वारा की जा रही कोशिशों पर आधारित है।

शो के दौरान की तस्वीरों के आधार पर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्होंने अपने होंठों की कास्मेटिक सर्जरी करवाई है।

इस शो में अली की मां भी उनके साथ होंगी। खबरों के अनुसार अली ने शायद अपने बालों और आंखों को भी संवारने की कोशिश की है। उनके बाल पहले से काफी अलग दिख रहे थे और अब वह कान्टेक्ट लैंस पहनती हैं।

कैटरीना की चांदी ही चांदी

अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने फिल्म ‘वेलकम’ में अक्षय कुमार का खूब साथ निभाया। दूसरी ओर असल जिंदगी में उनका नाम सल्लू मियां यानी सलमान खान से जोड़ा जा रहा है। ऐसे में भला वे कामयाब अभिनेत्री क्यों न मानी जाएं। यही वजह है कि हाल ही में उन्हें एक फिल्म में आइटम सांग करने के लिए ही उतने पैसे मिल गए, जितने कि एक संपूर्ण फिल्म करने के लिए मिलते हैं।

सूत्रों के मुताबिक अष्टविनायक फिल्म्स ने अपनी नई फिल्म ‘ब्ल्यू’ में आइटम सांग करने के लिए कैटरीना को सवा करोड़ रुपए दिए हैं। हैरत की बात है कि सामान्यत: उन्हें इतनी बड़ी रकम एक पूरी फिल्म करने पर मिलती है। माना जा रहा है कि अष्टविनायक फिल्म्स ने कैटरीना को अपने बैनर के लिए लकी मानते हुए यह कदम उठाया है। फिल्म में संजय दत्त, अक्षय कुमार और लारा दत्ता मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। बैनर का मानना है कि कैटरीना ने आज तक उसकी जितनी भी फिल्मों में काम किया है, सभी हिट हुई हैं।

इससे निर्माता को अच्छा खासा फायदा हुआ है। यही वजह है कि कई निर्माता कैटरीना को अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं। कैटरीना को पूर्व में भी आइटम सांग के लिए प्रस्ताव आए थे, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था क्योंकि वे आइटम गर्ल बनकर नहीं रहना चाहतीं। बावजूद इसके अष्टविनायक ने जब उनसे आइटम सांग के लिए पूछा तो कैटरीना ने काम टालने के लिए बड़ी रकम मांगी।

जब उनकी यह मांग अष्टविनायक ने तुरंत स्वीकार कर ली, तो कैटरीना को आश्चर्य हुआ। पिछले हफ्ते ही कैटरीना ने यह फिल्म साइन कर ली है। फिल्म में वह गाने के साथ कुछ दृश्यों में भी नजर आएंगी। कैटरीना ने हालांकि इसे आइटम सांग मानने से इनकार किया है और कहा है कि इस फिल्म में वे कुछ अलग हटकर करने जा रही हैं। खैर जो भी हो कैट के लिए यह रकम कुछ छोटी नहीं है।

Monday, March 17, 2008

आई लव यू


मोहब्बत का मतलब इंतज़ार नही होता,
हर किसी को देखना प्यार नही होता,
यू तो मिलता है रोज़ मोहब्बत-ऐ-पैगाम,
प्यार है जिंदगी जो हर बार नही होता…….! !!

खामोश रात की पहलु में सितारे ना होते,
इन रूखी आंखों में रंगीन नज़ारे ना होते ,
हम भी न करते परवाह
अगर आप इतने प्यारे न होते……

एक अजनबी से मुझे इतना प्यार क्यों है,
इंकार करने पर चाहत का इकरार क्यों है…
उसे पाना नही मेरी तकदीर में शायद,
फिर हर मोड़ पे उसी का इंतज़ार क्यों है…

उस अजनबी का यौन न इंतज़ार करो
इस आशिक दिल का न ऐतबार करो
रोज़ निकला करें किसी के याद में आंसू
इतना कभी न किसी से प्यार करो

हर आहात एहसास हमारा दिलाएगी.,
हर हवा खुशबु हमारी लाएगी.;
हम दोस्ती ऐसी निभाएंगे यारा!
की हम न होंगे और हुम्हारी याद तुम्हे सताएगी..! !!

तम्मना-ऐ-इश्क तो हम भी रखते हैं,
किसी के दिल मे हम भी धड़कते हैं,
न जाने वह कब मिलेंगे
जिन के लिए हम रोज़ तड़पते हैं.

मैं लफ्जों से कुछ भी इजहार नही करता,
इसका मतलब ये नहीं के मैं तुझे प्यार नही करता
छठा हूँ tumhe आज भी पर तेरी सोच में अपना वक्त बेकार नही
करता,
तमाशा न बन जाए कहीं मोहोबत में मेरा इस्ल्ये अपने दर्द को बयां
नही करता

आदाब !! :)

तेरे दुवार पर सनम हज़ार बार आयेंगे,
तेरे द्वार पर सनम हज़ार बार आयेंगे ,
गनती बजायेंगे और भाग जायेंगे.,

हर समुन्दर मे साहिल नही होता,
हेर ज़हाज़ मे मिसाल नही होते,
अगर धीरुभाई का सपना नही होता तो,
हेर लुक्खे के पास मोबाइल नही होता.

लोग कहते है प्यार में नींद नही आती
अरे कोई हमसे भी प्यार कर लो हमे नींद बहुत आती है

कल जब रास्ते पे जा रहा था तो तुमको देका
कल जब रास्ते पे जा रहा था तो तुमको देका
और सोचा तुम गरसे मत निकलो, तुम घर से मत निकलो,
अगर निकल गई तो ये बेदर्द ज़माना कहेगी
व्हो लेट थे दोग्स ऑउट ...व्हो व्हो व्हो

Wednesday, March 5, 2008

ईनाम 10 करोड़ का

मुंबई: लगता है बीसीसीआई की झोली टीमों को बेहतर खेल पर ईनाम देते-देते खाली हो जाएगी। अंडर-19 टीम को विश्वकप जीतने में बेंगलूरु में खास ट्रीट देते समय बोर्ड को सीनियरों के कारनामे की खबर मिली। नतीजतन खुशी से दोहरे हो रहे बोर्ड ने उनके लिए 10 करोड़ के ईनाम का ऐलान कर दिया।

बीसीसीआई के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ब्रिसबेन से बताया कि बोर्ड ने टीम को 10 करोड़ के ईनाम का ऐलान किया है। साथ ही 6 मार्च को दिल्ली में टीम के स्वागत के लिए एक विशाल समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

शादी के लिए तैयार जैसिका सिंपसन

लॉस एंजिलस. शादी के लिए तैयार जैसिका सिंपसन पॉप सिंगर एवं अभिनेत्री जैसिका सिंपसन, टोनी रोमो को लेकर खासी गंभीर नजर आ रही है। वह अब इस रिश्ते को आगे बढ़ाने पर आमादा लग रही है। दोनों कुछ दिनों से साथ हैं और उन्होंने एक-दूसरे को अच्छे से जान भी लिया है।

जैसिका के करीबी लोगों का कहना है कि वह किसी भी पल शादी कर सकती है। कहा जा रहा है कि जैसिका व रोमो के विचार काफी मिलते हैं, मानो दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।

अब Hindi का जवाना है

Name:
Email:
Comment: