View technorati.com
Wana Masti Fun, Fun Masti, Masti, Enjoy Masti

अपनी भाषा मे देखे!!

This is Me Your Best Friend Wana Be My Best Friend Just Give Me Your Comments Here And I will Reply Sure

Friday, December 7, 2007

शादी का बीमा भी करा सकते हैं आप

मुंबई. क्या आप जानते हैं की विवाह की अंगूठी (वैडिंग रिंग) खोने पर आपको बीमा सुरक्षा मिल सकती है? या वैडिंग गाउन के समय पर नहीं मिल पाने या शादी का बीमा भी करा सकते हैं आपविवाह के मौके पर फोटोग्राफर के नहीं आने पर भी आपको इश्योरैंस मील सकता है? पश्चिमी देशों में इस प्रकार का बीमा आम बात है, लेकिन भारत में अभी इतना लोकप्रिय नहीं हुआ है। कुछ राष्ट्रीयकृत बीमा कंपनियां और निजी कंपनियां ऐसी बीमा सुरक्षा उपलब्ध करा रही हैं।

धार्मिक मान्यताओं के कारण प्रचलन में नहीं
बजाज आलियांज जनरल इंश्योरैंस के हैड अंडरराइटिंग, टी. ए. रामालिंगम कहना है, ‘लोगों में कम जागरूकता के कारण ऐसी योजनाएं अब भी शशवकाल में हैं। दूसरी ओर, धार्मिक मान्यताओं और रीती-रीवाजों के चलते वे नकारात्मक पहलुओं पर बात नहीं करना चाहते हैं। पश्चिमी देशों में बीमा के परती जागरूकता बढ़ने से विवाह बीमा योजनाएं प्रचलन में आ गई हैं। भारत में विवाह बीमा योजना अब भी ऐच्छिक बीमा योजना है। इसमें विवाह से जुड़े कुछ निर्दिष्ट जोखिम कवर होते हैं।’

रामलिंगम के अनुसार भारतीय विवाह में होने वाले खर्च की भारी-भरकम राशि को देखते हुए विवाह योजनाएं बनाने वाले अब बीमा सुरक्षा का औचित्य समझने लगे हैं। बजाज आलियांज के विवाह बीमा उत्पाद में 20 लाख रुपए से लेकर 70 लाख रुपए तक की बीमित राशि के विकल्प दिए गए हैं। इसकी प्रीमियम रेंज 3,770 रुपए से 14,276 रुपए तक है।

वीवाह बीमा में कवर होने वाले जोखीम
1. शादी में आगजनी का घटना
2. दूल्हा-दुल्हन या उनके रक्तसंबंधियों से संबंधित कोई दुर्घटना जोखिम
3. गहने, कपड़े या कीमती सामान चोरी होना
4. जायज या निर्दिष्ट कारणों से विवाह रद्द होना
5. प्राकृतिक या आपराधिक या आतंकी हमले के कारण विवाह स्थल को होने वाले नुकसान
6. कुछ खास दुर्घटनाओं जैसे फूड पॉइजनिंग आदी

वीवाह अर्थशास्त्र
* भारत का विवाह बाजार 1. 25 लाख करोड़ रुपए का है
* यह सालाना 25 फीसदी की दर से बढ़ रहा है
* तीन-दिवसीय कॉकटेल इवैंट की लागत 1.5 करोड़ हो सकती है
* थीम आधारित विवाह की लागत 2.5 करोड़ रुपए से शुरू होती है
* एक प्रसिद्ध एंटरटेनर एक शाम की पेशकश के एवज में 30 लाख रुपए तक ले सकता है।

बैंक से नोट लेते समय भी बरतें सावधानी

नई दील्ली. नकली नोट कहीं त्यौहार का मजा ही किरकिरा न कर दें, इसलीये जरुरी है की जब बैंक से भी नोट लें तो उसे जांच-परख लें। सीबीआई के ताजा noteआंकड़ों के अनुसार पिछले एक दशक में उसने देश भर से 80 करोड़ रुपए से भी ज्यादा के नकली नोट जब्त किए हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू नई ट्रेन में भी नकली नोट पकड़े जाने की घटनाओं में इजाफा देखा गया है।

आमतौर पर दिल्ली और मुंबई में चलाए गए नकली नोट चेन्नई तक में जब्त किए गए हैं। नकली नोटों की बरामदगी में हैदराबाद, राजस्थान और उत्तर प्रदेश भी कुछ ज्यादा पीछे नहीं हैं। वैसे तो आमतौर पर 500 रुपए के ही नकली नोट पकड़े जाते हैं, लेकिन 100 रुपए के नकली नोट भी कई बार जब्त किए गए हैं। सीबीआई सूत्रों के अनुसार वैसे तो नकली नोट देश में भी बनाने की कोशिशें होती रहती हैं, लेकिन स्तरीय नकली नोट पाकिस्तान से ही देश में लाए जाते हैं।

इंटरपोल कुछ करे : सीबीआई प्रमुख
नकली नोट किसी भी देश की राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा हैं और इंटरपोल को इस समस्या से निबटने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए। सीबीआई प्रमुख विजय शंकर ने मोरक्को में कराकेश में आयोजित इंटरपोल की 76वीं महासभा की बैठक में मंगलवार को बताया कि भारत से पिछले एक वर्ष में सात से आठ करोड़ रुपए के नकली नोट जब्त कीये गए हैं।

सीबीआई सूत्रों के अनुसार उन्होंने यह भी कहा की इस बात के भरपूर प्रमाण हैं की नकली नोटों का इस्तेमाल आतंकवाद को धन मुहैया कराने और विभिन्न देशों के बीच संगठित अपराध को बढ़ावा देने के लिए कीया जा रहा है।

शार्ट टर्म गेन ज्यादा फायदेमंद

मुंबई. कोई आपसे कहे की 33.66% का आंकड़ा 14.025% से भी कम है, तो आप क्या कहेंगे? इसमें 33.66% नान-इक्विटी शार्ट टर्म कैपिटल गेन है। वहीं शार्ट टर्म गेन ज्यादा फायदेमंद14.025% का आंकड़ा नान-इक्विटी म्यूचुअल फंडों पर शार्ट टर्म कैपिटल गेन है।

स्वाभाविक है की आप कम टैक्स वाला आंकड़ा चुनेंगे। संदीप शानबाग ने अपनी किताब एवरीथिंग यू वांटेड टू नो अबाउट इनवेस्टिंग में लिखा है कि शार्ट टर्म कैपिटल गेन कमाना डिविडेंड इनकम से बेहतर है। कीताब में निवेश विशेषज्ञों के कई आलेख शामील हैं।

मनसुखभाई और हीरालाल 33.66% के टैक्स ब्रैकेट में आते हैं। दोनों ने बांडों में 10 लाख रुपए लगाए हैं। एक साल बाद योजना में 12% रिटर्न मिलता है। यह डिविडेंड की तरह देने का फैसला होता है। मनसुखभाई ने डिविडेंड का विकल्प चुना। उन्हें 1.2 लाख रुपए का डिविडेंड मीलना चाहीये।

दूसरी तरफ हीरालाल ने स्कीम का ग्रोथ आप्शन चुना। सालभर पूरा होने के एक दिन पहले उन्होंने स्कीम में से 1.2 लाख रुपए निकाल लिए। वह 1.2 लाख रुपए के यूनिट बेच देते हैं। इसलिए मनसुखभाई को पूरी राशि 1.2 लाख रुपए डिविडेंड की तरह नहीं मिलते। उन्हें केवल 1,05,420 रुपए का डिविडेंड मीलता है।

शानबाग ने किताब में लिखा है कि मनसुखभाई को 1,05,420 रुपए का डिविडेंड मिलता है, क्योंकि म्यूचुअल फंड को 14,760 रुपए का डिस्ट्रिीब्यूशन टैक्स देना पड़ता है। यह 1,05,240 रु.का 14.025% है। दोनों मिलाकर 1.20 लाख रु. होते हैं।

हीरालाल के मामले में क्या हुआ, देखते हैं। उसे 12% रिटर्न का मतलब है कि नेट असेट वैल्यू (नेव) 11.20 रु. तक चला जाएगा। शानबाग लिखते हैं कि 1,20,000 रु. निकालने के लिए उसे 10,714 यूनिट बेचने होंगे। हीरालाल 1.20 लाख रुपए मूल्य की यूनिट बेचता है, इस पर टैक्स नहीं लगता। उस पर केवल कैपिटल गेन टैक्स लगेगा।

हीरालाल ने 10 रुपए में यूनिट खरीदे थे, इसलिए 10,714 यूनिट का खरीदी मूल्य 107140 रुपए था। इसलिए कैपिटल गेन 12,680 रुपए हो जाएगा। इस पर 33.66% की दर से टैक्स लगाया जाए तो 4330 रुपए बनता है। हीरालाल को 1,15,760 रुपए मिलेंगे। यह मनसुखभाई के मुकाबले करीब 10000 रुपए ज्यादा है।

अगर हीरालाल दो दिन और इंतजार करता और यूनिट सालभर पूरा होने के एक दिन बाद बेचता तो तब उसे 10% कैपिटल गेन टैक्स या 20% कैपिटल गेन टैक्स इंडेक्सेशन (जो भी कम हो) देना पड़ता। शानबाग लिखते हैं, एक गलत धारणा यह है कि शार्ट टर्म गेन में कोई फायदा नहीं है क्योंकि इस पर सामान्य दर से टैक्स लगता है।

नए वर्ष में महंगी हो सकती है मारुती

नई दील्ली.Marutiभारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपने सभी मॉडलों की कीमतों में अगले साल से 12 हजार तक की वृद्धि कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक निर्माण लागत और माल भाड़े में वृद्धि के मददेनजर कंपनी कारों की कीमतें बढ़ा सकती हैं।

बताया जाता है की मारुती ने अपने सभी डीलरों को लिखा है कि वर्ष 2008 के जनवरी माह से कंपनी दामों में बढ़ोतरी करगी। इसके साथ ही मेनटेनेंस के कामों के लए निर्माण ईकाइयां 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगी।

इस बात को ध्यान में रखते हुए सभी डीलर अपनी बुकिंग की योजना बना लें। हालांकी मारुती कंपनी के अधिकारियों ने मूल्य वृद्धि की योजना के बारे में पूछे जान पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने डीलरों से कहा है कि नए मूल्य घोषणा की तारीख से डिस्पैच हाने वाले मॉडल पर ही लागू होंगे।

इवा ग्रीन की सफाई

फ्रेंच अभिनेत्री इवा ग्रीन ने अपनी नई फील्म ‘द गोल्डन कंपास’ के बारे में खुलकर सफाई दी है। उनकी इस फील्म पर कुछ धार्मिक संगठनों ने आरोप लगाया है कि यह इवा ग्रीन की सफाईकैथोलिज्म के खिलाफ है। इवा ने जेम्स बांड श्रंखला की फिल्म ‘केसिनो रोयाल’ में भी मुख्य भूमिका निभाई है और इसके लिए उन्हें बाफ्टा अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।

अभिनय के अलावा इवा नामी-गिरामी ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं और हॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। दूसरी तरफ उनका कहना है कि फिल्म के बारे में एक प्रकार से यह कुछ लोगों द्वारा किया जा रहा दुष्प्रचार है और कुछ नहीं।

इवा ने कहा कि यह फिल्म लेखक फिलिप पुलमेंस की एक किताब पर आधारित है और इसे बेवजह विवादित बनाया जा रहा है। इवा का कहना है कि यह पूरी तरह से फैंटेसी फिल्म है, जिसमें अनाथालय की एक लड़की की कहानी को प्रस्तुत किया गया है, लेकिन अक्टूबर माह में कैथोलिक लीग ने इसके बहिष्कार की घोषणा की थी।

उनका कहना है कि इस तरह के विवाद कलाकारों के काम को प्रभावित करते हैं, जिससे उनकी भावनाएं भी आहत होती हैं।

डाक टिकटों पर दिखेंगे सचीन अमीताभ!

पटना. हो सकता है कि नीकत भविष्य में आप महात्मा गांधी के साथ सचीन तेंडुलकर, अमीताभ बच्चन और विश्वनाथन आनंद के चित्रों की छाप वाले डाक टिकटों का भी उपयोग करें।

डाक वीभाग इन जीवित हस्तियों पर डाक टिकट नीकालने के बारे में गंभीरता से वीचार कर रहा है। यह खुलासा केंद्रीय सूचना राज्यमंत्री डॉ. शकील अहमद ने गुरुवार को कीया।

डाक विभाग द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि संचार और सूचना तकनीक में क्रांतिकारी बदलाव आने के बावजूद देश की 70 फीसदी जनसंख्या अब भी डाक सेवाओं का उपयोग कर रही है। उन्होंने इस बात से इनकार कीया की पत्र व्यवहार में कमी आई है।

मंत्री ने कहा कि लोगों ने व्यक्तिगत पत्रों का लेखन बंद कर दिया है, लेकीन व्यावसायिक पत्र-व्यवहार और स्पीड पोस्ट में खासा इजाफा हुआ है।

कुछ कुछ होता है कैटरीना को

katrina kaifकूल कैटरीना की फेवरिट हीरोइन हैं काजोल, जिनकी ‘कुछ कुछ होता है’ देखने से उन्हें भी कुछ कुछ होने लगता है। मगर लगता है, उन्हें सलमान के बारे में पूछने पर कुछ नहीं, बहुत कुछ होने लगता है, तभी तो वह उनके बारे में बात करना पसंद नहीं करतीं हैं। कैटरीना कैफ से सलमान के अलावा किसी भी मुद्दे पर आसानी से बात की जा सकती है। हमने उनसे जीवन के कुछ पहलुओं पर बात की, तो पाया कि वह सिर्फ़ सुंदर ही नहीं, बल्कि बहुत बुद्धिमान और इमोशनल भी हैं।

प्यारी याद बचपन का एक वाक़या मुझे बराबर याद आता है। उन दिनों हम इंग्लैंड में रहते थे। हम सारे दोस्त टीवी पर कोई हिंदी फिल्म देख रहे थे। उन दिनों इंग्लैंड में चैनल फोर पर हफ्ते में एक बार हिंदी फिल्म दिखाई जाती थी, जिसे हम ज़रूर देखते थे। मुझे याद है कि एक बार एक फिल्म में एक डांसिंग सीन चल रहा था। साथ में हीरो-हीरोइन गाना भी गा रहे थे। इस पर मेरे ब्रिटिश दोस्त हंसने लगे। उस समय यह बात चल निकली कि क्या मैं ऐसा कोई सीन कर सकती हूं? मुझे नहीं याद कि मेरी बात क्यों चली थी, पर चली ज़ोरों से थी। मैं भी उन सबसे भिड़ गई कि हां, मैं भी नाच-गा सकती हूं। उसके कई बरसों बाद जब मैं मुंबई आई और पहली फिल्म साइन की, तो उसी तरह नाचने-गाने का पहला सीन शूट किया। उस व़क्त मुझे अपने दोस्तों की बड़ी याद आई। मैं चाहती थी कि वे इस व़क्त मेरा वह सीन देखें और जान लें कि मैंने कर दिखाया है। पर वे सब न जाने कहां हैं। अब मुझे वे दिन बहुत याद आते हैं।

पसंद मुझे सिर्फ़ दो हिंदी फिल्में पसंद हैं, जिनमें से एक है ‘कुछ कुछ होता है’। इस फिल्म को देखने पर सचमुच कुछ कुछ होने लगता है। काजोल पर तो मैं पूरी तरह फिदा हूं। इसके अलावा मुझे काजोल की ही एक और फिल्म ‘फ़ना’ पसंद है। दोनों ही फिल्मों में काजोल ने क्या काम किया है। वैसे, मैं •यादातर इंग्लिश फिल्में ही देखती हूं।

घर का सपना मेरा सपना है कि मुंबई में मेरा एक बड़ा-सा बंगला हो। यह सच में मेरे लिए एक बड़ा सपना है। शायद पांच-दस साल में मैं यह सपना पूरा कर पाऊं, पर फिलहाल कुछ ही दिनों में मैं हैंपस्टीड में एक घर ख़रीद लूंगी। इतना पैसा तो मैंने कमा लिया है।

डर लगता है हर कोई चिंता करता है कि अगर उसे सही समय पर सही मौक़ा नहीं मिला, तो? इस डर से बाहर निकलने का सही तरीक़ा है- बी पॉजिटिव। मुझे भी असफलता से डर लगता है, पर मैं अपने निगेटिव विचारों को भी पॉजिटिव में बदल देती हूं।

अफवाहें मेरे बारे में अफवाहें उड़ती ही रहती हैं। फिर भी मुझे उनसे डर लगता है। शादी के बारे में तो रोज़ ही उड़ती हैं। सबसे बुरी अफवाह यह थी कि मैं संजय लीला भंसाली की ‘सांवरिया’ में लीड रोल कर रही हूं। सब जानते हैं कि शुरू से ही ऐसी कोई बात नहीं थी, फिर भी ऐसी ख़बर फैली। इससे मुझे डर लगता है कि यहां आपके बारे में कुछ भी फैलाया जा सकता है और सबसे डरने वाली बात यह है कि लोग इन अफवाहों को सच भी मान भी लेते हैं।

आऊटिंग मैं बाहर घूमना •यादा पसंद नहीं करती, इसलिए मेरी पसंदीदा जगह एक कॉफी शॉप है। बांद्रा में बरिस्ता। मैं यहां हमेशा जाती हूं और घंटों बैठी रहती हूं। यूं व़क्त गुज़ारना मुझे अच्छा लगता है।

लव फॉर मी मेरे लिए प्यार वैसा नहीं है, जैसा हिंदी फिल्मों में दिखाया जाता है। अगर आपका साथी आपको हंसा सकता है, दुख के पलों में भी गुदगुदा सकता है, तो वही सच्च प्यार है। वही लम्हे जीवन के सबसे अनमोल लम्हे हैं। प्यार का मतलब होता है, पूरी तरह स्वीकार करना। जो भी आपके जीवन में आया है, उसे बांहें फैलाकर स्वीकार करना। उससे कोई मांग न रखना। सिर्फ़ देना ही प्यार है। उसके बदले कुछ पाने की तमन्ना सौदा है। प्यार के बदले प्यार मांगना भी ग़लत है। अगर आपके प्यार में दम है, तो बिना मांगे ही आपको प्यार के बदले प्यार मिल जाएगा।

अब Hindi का जवाना है

Name:
Email:
Comment: