View technorati.com
Wana Masti Fun, Fun Masti, Masti, Enjoy Masti

अपनी भाषा मे देखे!!

This is Me Your Best Friend Wana Be My Best Friend Just Give Me Your Comments Here And I will Reply Sure

Monday, December 3, 2007

दीसंबर में ठंडे रहेंगे बाजार?

मुंबई. शेयर बाजार में कारोबारियों के लिए दिसंबर ज्यादा उत्साहजनक नहीं रहा है। पिछले साल दिसंबर में 90 अंक की बढ़त लेने वाले विदेशी निवेशकों ने 3600 दिसंबर में ठंडे रहेंगे बाजार?करोड़ रुपए की भारी बिकवाली की थी।

नजरिया यह है कि हेज फंड अपने खाते कैलेंडर वर्ष के हिसाब से चलाते हैं। लिहाजा वे अब मुनाफा वसूली कर सकते हैं। हेज फंडों ने इस साल तो पी-नोट्स के बारे में सेबी के प्रावधानों के बाद मुनाफा वसूली शुरू कर दी थी। सितंबर और अक्टूबर में 6077 करोड़ रुपए लगाने के बाद विदेशी निवेशकों ने 6077 करोड़ रुपए के शेयर नवंबर में बेचे। गुरुवार को विदेशी निवेशकों ने कैश मार्केट में 1100 करोड़ रुपए लगाए थे, जिससे सेंसेक्स 360 अंक उछलकर 19,363 पर जा पहुंचा था।

जियोजित सिक्यूरिटीज के चीफ मैनेजर गौरांग शाह का कहना है कि जीडीपी के आंकड़ों को देखते हुए लोग बाजार में ज्यादा धन लगाने में हिचकेंगे। 30 सितंबर, 2007 को खत्म तिमाही में विकास दर 8.9 फीसदी रही है। पहली तिमाही में 9.3 फीसदी की विकास दर दर्ज हुई थी। मीरा असेट ग्लोबल के फंड मैनेजर गोपाल अग्रवाल का कहना है कि बाजार अमेरिका में मंदी के अनुमान लगा रहा है और अमेरिकी अर्थव्यवस्था उसी दिशा में है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की पूरी संभावना लग रही है। शाह की राय है कि एफआईआई की गतिविधियां बहुत उत्साहजनक नहीं हैं। बाजार पहले ही 0.25 फीसदी रेट कटौती का नोटिस ले चुका है, इसलिए आश्चर्य की कोई बात नहीं है।

सीमेंट की कीमतें बढ़ने से शेयर उछलेंगे : सीमेंट कंपनियों ने महाराष्ट्र में जिस तरह से सीमेंट की कीमतें बढ़ाई हैं, उससे सीमेंट शेयरों में तेजी आने की उम्मीद है। जनवरी में सीमेंट की कीमतों में एक और वृद्धि हो सकती है। महाराष्ट्र के सीमेंट निर्माताओं ने 50 किग्रा की हर बोरी पर 5 रुपए का इजाफा कर दिया है।

आईटी शेयर : आईटी शेयरों में रुपए की मजबूती के कारण चली गिरावट के बाद इस सप्ताह कुछ मजबूती नजर आई। चूंकि दूसरे सभी सेक्टर तेजी में दिख रहे हैं, बल्कि शेयर अपनी सबसे बड़ी ऊंचाइयों पर हैं, निवेशक आईटी शेयरों का रुख कर सकते हैं। आईटी शेयरों में बहुत गिरावट दिखाई नहीं देती। बल्कि विश्लेषकों की राय तो यह है कि इंफोसिस जैसे शेयर की कीमत अगले दो सप्ताह में 1800 रुपए तक जा सकती है। कंपनी 7 दिसंबर से निवेशकों से बात करेगी। कई एजेंसियां इंफोसिस में खरीदी की सिफारिश करती दिखाई दे सकती हैं।

फार्मा शेयर उछलेंगे:
पिछले सप्ताह डॉ. रेड्डीज लैब, रेनबैक्सी और सन फार्मा में इजाफा दिखा था। जब बाजार में तेजी चल रही थी, फार्मा शेयर समान स्तर पर चल रहे थे। अब उम्मीद की जा रही है कि डॉ. रेड्डीज लैब का शेयर 680 रुपए के पार एक महीने में जा सकता है। रेनबैक्सी लैब का शेयर भी निचले स्तर से ऊपर आ रहा है।

बिक्री के कारण
* हेज फंड मुनाफावसूली कर सकते हैं।
* दूसरी तिमाही में विकास दर 8.9 फीसदी रही है, यह पहली तिमाही में 9.3 फीसदी थी।
* एफआईआई ने नवंबर में 6077 करोड़ रुपए की बिक्री की थी।
* राजनीतिक अनिश्चितता बड़े पैमाने पर व्याप्त है।

मुनाफावसूली से शेयर बाजार टूटे

मुंबई. देश के शेयर बाजारों में मुनाफावसूली का जोर रहने से आज गिरावट का रुख रहा। बैंकिग और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव sensexअधिक रहने से बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 144 अंक और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 26 अंक नीचे आए।

गत दिवस एक दिन की सर्वाधिक तेजी के साथ बंद हुए शेयर बाजारों का रुख कारोबार के प्रारंभ में सकारात्मक था, किंतु बाद में इसमें गिरावट आ गई। एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के असर ने भी यहां प्रभावित किया। आर्थिक सहयोग और विकास संगठन के महासचिव गुरिया के मुताबिक अमरीका के जोखिम वाले आवास ऋण का प्रभाव अभी खत्म नहीं हुआ है। इसका कुल कितना असर पड़ेगा इस बारे में और जानकारी की जरुरत है।

सत्र के प्रारंभ में सेंसेक्स कल के 19929.06 अंक की तुलना में 19947.72 अंक करीब २क् अंक ऊंचा खुला। इतना ही और सरककर सेंसेक्स ऊंचे में 19967.08 अंक जाने के बाद बिकवाली दबाव में आया और 240 अंक से अधिक गिरकर नीचे में 19723.20 अंक तक घटने के बाद समाप्ति पर 144.17 अंक अर्थात 0.72 प्रतिशत के नुकसान से 19784.89 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में कल एक दिन की सर्वाधिक 894 अंक की तेजी आई थी। सेंसेक्स में गिरावट के बावजूद बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप ने तेजी के शतक लगाए। यह क्रमश: 128.46 तथा 188.28 अंक ऊंचे रहे। सब प्राईम की चिंता में बैंकेक्स 172.08 अंक टूट गया। रुपए की मजबूती से सूचना प्रौद्योगिकी में 83.83 अंक निकल गए। आयल एंड गैस, रियलटी और कैपीटल गुड्स में अच्छी बढ़त दिखी। निफ्टी 25.80 अंक अर्थात 0.43 प्रतिशत के नुकसान से 5912.10 अंक रह गया। सेंसेक्स में गिरावट के बावजूद मझोली और लघु क्षेत्र की कंपनियों को मिले समर्थन से बीएसई का रुख सकारात्मक दिखा।

सत्र में 2848 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ और इसमें 1804 में बढ़त रही। नौ सौ नब्बे कंपनियों के शेयर नीचे और 54 टिके रहे। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में लाभ, हानि का आंकड़ा सात और 23 का था। घाटे वाले शेयरों में सूचना प्रौद्योगिकी निर्यात करने वाली कंपनियों के शेयरों प्रमुख रहे।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में नुकसान वाली श्रेणी के पहले दस में विप्रो का शेयर 3.13 प्रतिशत अर्थात 14.75 रुपए गिरकर 456.75 रुपए रह गया। सर्वाधिक नुकसान रिलायंस एनर्जी में 3.45 प्रतिशत का रहा। इसके शेयर में 1854.15 रुपए पर 66.20 रुपए निकल गए। आईटी वर्ग की दूसरी बडी इन्फोसिस टेकनोलोजीस में 1653.05 रुपए पर 3.12 प्रतिशत अर्थात 53.30 रुपए का घाटा रहा।

बैंकिग वर्ग में एचडीएफसी बैंक 49.90 रुपए अर्थात 2.85 प्रतिशत की गिरावट से 1699.20 रुपए रह गया। एसबीआई का शेयर 2308.10 रुपए पर 1.62 प्रतिशत अर्थात 38.05 रुपए टूट गया। एनटीपीसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के शेयर सेंसेक्स के घाटे वाले पहले दस शेयरों में शामिल थे।

लाभ वाले शेयरों में भारती एयरटेल 4.71 प्रतिशत अर्थात 40.45 रुपए की बढ़त से 40.45 रुपए पर पहुंच गया। बहुउपयोगी वाहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी महिन्द्रा ऐंड महिन्द्रा का शेयर 719.40 रुपए पर 3.95 प्रतिशत बढ़ गया। आईटीसी लिमिटेड 189.65 रुपए पर 6.45 रुपए ऊंचा रहा। ओएनजीसी, टाटा स्टील, अम्बुजा सीमेंट और एलएंडटी के सेंसेक्स के फायदे अन्य वाले शेयर थे।

मुंबई. धातु, आटोमोबाइल और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्न की कंपनियों को मिले समर्थन से देश के शेयर बाजारों में गत सप्ताहांत आई जोरदार तेजी का सिलसिला शेयर सेंसेक्स में तेजी जारी आज जारी रहा।

बम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 240 अंक और नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 102 अंक ऊंचा बंद हुआ। सत्र के दौरान बहुत अधिक उठापटक नहीं देखी गई। कारोबारियों का कहना है कि घरेलू निवेशक बाजार में सक्रिय हैं। हालांकि विदेशों में मिलाजुल रुख था, किंतु इसका बाजार पर कोई असर नहीं दिखा। शुक्रवार के 19363.19 अंक की तुलना में 19547.09 अंक पर ऊंचा खुला सेंसेक्सऔर बढ़ता हुआ 19619.44 अंक तक जाने के बाद नीचे में 19446.68 अंक तक गिरा।

इसके बाद मिले समर्थन से समाप्ति पर यह कुल 240.22 अंक अर्थात 1.24 प्रतिशत की छलांग से 19603.41 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 1.77 प्रतिशत अर्थात 102.25 अंक बढ़कर 5865 अंक पर पहुंच गया। बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप में जोरदार गतिविधियों को देखते हुए इनके सूचकांकों में क्रमश: 210.70 तथा 260.18 अंक की बढ़त रही।

आटोमोबाइल 77.08, धातु 550.71, आयल एंड गैस 426.46, रियलटी 129.44 और सूचना प्रौद्योगिकी में 56.43 अंक क बढ़ोतरी हुई। बैंकेक्स में 5.60 अंक की मामूली गिरावट दर्ज की गई। सत्र के दौरान बीएसई में 2854 कंपनियों के शेयरों में कामकाज हुआ।

लघु और मध्यम कंपनियों को मिले जोरदार समर्थन से इसमें से 2086 कंपनियों के शेयर बढ़े। सात सौ नौ में नुकसान और 59 में स्थिरता थी। सेंसेक्स की तीस कंपनियों में 24 ऊपर छह नीचे आए। रिलायंस एनर्जी का शेयर कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा 80 अरब रुपए जुटाने की मंजूरी के समाचारों से इसका शेयर सेंसेक्स का आज सर्वाकि लाभ पाने वाला शेयर रहा। इसने 1900.15 रुपए पर 9.32 प्रतिशत अर्थात 162.05 रुपए की छलांग लगाई।

सेंसेक्स के फायदे वाले पहले दस शेयरों में सूचना प्रौद्योगिकी वर्ग की तीसरी बड़ी विप्रो लिमिटेड ने 7.19 प्रतिशत की बढ़त पाई। कंपनी का शेयर 33.10 रुपए बढ़कर 493.30 रुपए पर बंद हुआ। इसी वर्ग की अग्रणी टीसीएस के शेयर में 1052.95 रुपए पर 3.85 प्रतिशत अर्थात 39 रुपए बढ़े। रिलायंस कम्युनिकेशंस, ¨हडाल्को, भेल, रिलायंस एनर्जी, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, बजाज आटो और मारुति सजुकी के शेयर सेंसेक्स के फायदे वाले पहले दस शेयरों में थे।

नुकसान वाले वर्ग में आईसीआईसीआई बैंक 1.64 प्रतिशत अर्थात 19.40 रुपए के नुकसान से 1965.25 रुपए रह गया। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटैल में 924.30 रुपए पर 1.61 प्रतिशत अथवा 15.15 रुपए निकल गए। एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, हिन्दुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड और इन्फोसिस टैकनोलोजीस सेंसेक्स के नुकसान वाले अन्य शेयर थे।

अब mallika कहेंगी ‘प्यार kiya तो डरना क्या’

बॉलीवुड की बिंदास बाला मल्लिका शेरावत भी अब गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला की तर्ज पर निडर होकर प्यार करने का ऐलान करने वाली हैं। लेखक-निर्देशक संजय छैल की नई कॉमेडी फिल्म ‘मान गए मुगल-ए-आजम’ में मल्लिका शेरावत मधुबाला के किरदार में ‘प्यार किया तो डरना क्या’ गाने पर परफॉर्म करते नजर आएंगी।

सूत्रों ने बताया कि इसके लिए मल्लिका को मधुबाला जैसा रूप दिया जाएगा। हालांकि ‘प्यार किया तो डरना क्या’ गंभीर किस्म का गाना था तो मल्लिका का यह गाना कॉमेडी है।

वीनस फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में मल्लिका शेरावत और परेश रावल मुख्य किरदार में हैं। निर्माता रतन जैन ने बताया कि हमारी यह फिल्म एक अलग तरह की कॉमेडी फिल्म है, जिसमें फिल्म के कलाकार स्टेज आर्टिस्ट हैं। मल्लिका पर फिल्माया जाने वाला गाना मधुबाला के चर्चित गीत ‘प्यार किया तो डरना क्या’ पर आधारित जरूर है, लेकिन हम इसे अलग तरीके से फिल्माने वाले हैं।

अगले महीने यह गाना फिल्माया जाएगा। संजय छैल द्वारा लिखे इस गीत में अनु मलिक का संगीत होगा। इस बारे में अनु मलिक पहले ही यह साफ कर देना चाहते हैं कि दर्शकों को उनकी इस कंपोजिशन की मौलिक गाने से तुलना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ‘प्यार किया तो डरना क्या’ का जादू कोई फिर से तैयार नहीं कर सकता। यह गाना कमाल का है और बॉलीवुड के इतिहास में इसे स्वर्णाअक्षरों में दर्ज किया गया है।

गाना जितना अच्छा लिखा है उतना ही अच्छा फिल्माया भी गया है और मधुबाला ने अपनी खूबसूरती से उसमें चार चांद लगा दिए हैं। गाने की कॉपी तो कर सकते हैं, लेकिन मधुबाला की खूबसूरती कहां से लाएंगे।

परदे के पीछे. रनवीर कपूर मात्र सात वर्ष की आयु में अपने पिता ऋषि कपूर के साथ ‘याराना’ नामक फिल्म के सेट पर गए थे और एकटक माधुरी को निहारते रहे थे। नन्हें रनवीर को माधुरी से इश्क हो गया, जैसे उनके पिता को ‘जोकर’ में अपने से बड़ी आयु की सिम्मी से हो गया था।

मजे की बात यह है कि कमसिन उम्र में शशि कपूर अपने पिता पृथ्वीराज के साथ ‘सिकंदर’ के सेट पर गए थे और उन्हें अनन्य सुंदरी वनमाला से इश्क हो गया था। ज्ञातव्य है कि वनमाला ग्वालियर के श्रेष्ठि घराने की सुशिक्षित सुंदर कन्या थीं और भारतीय सिनेमा में सौंदर्य परंपरा उन्हीं से प्रारंभ होकर नसीमबानू, मधुबाला, सुचित्रा सेन से होती हुई माधुरी तक जाती है।

राजकपूर को भी चौदह की उम्र में एक सजातीय कन्या से प्रेम हो गया था और इकलौती लाड़ली के अति समृद्ध पिता घरजमाई चाहते थे परंतु राजकपूर ने उन्हें इनकार किया कि वह अभिनेता-फिल्मकार बनना चाहते हैं। बहरहाल केवल कपूर ही कमसिन उम्र से आशिक मिजाज नहीं होते। यह बड़े होने की स्वाभाविक प्रक्रिया है।

इस विषय पर हॉलीवुड में अनेक फिल्में बनी है और ‘समर ऑफ फोर्टीटू’ तो इतनी लोकप्रिय और असरकारक सिद्ध हुई कि कमसिन उम्र के प्रेम के लिए मुहावरा ही बन गया कि हर किसी के जीवन में समर ऑफ 42 होता है। इसी विषय पर बनी ‘ग्रेजुएट’ को भी इसी पाठ्यक्रम की फिल्म माना जाता है। राजकपूर की ‘जोकर’ के प्रथम भाग में युवा छात्र अपनी शिक्षिका से प्यार करने लगता है और शिक्षिका का हमउम्र प्रेमी कमसिन हृदय की भावना को समझता है। सोलह साल की उम्र ही ऐसी होती है।

बचपन का चंपई अंधेरा जवानी के सुरमई उजाले से मिलता है। नदी की धार को किसने रोका है। निर्माणाधीन अवस्था में फिल्म देखकर सत्यजीत राय ने राजकपूर को सलाह दी थी कि जोकर भाग-एक को संपूर्ण फिल्म की तरह प्रदर्शित करें तो यह विश्व सिनेमा की धरोहर बन जाएगी। चैप्टर दो और तीन के भार से इस धरोहर को हानि हो गई। राजकपूर अपनी महाकाव्य की कल्पना में इस महान खंड काव्य को अपना सही स्थान नहीं दिला पाए।

आज के दौर में सौंदर्य की जगह सैक्स की छवि ने ले ली है और बिपाशा बसु को सैक्सी होने के कारण सुंदर भी मान लिया गया है और विदेश में प्रकाशित होने वाली पत्रिका सबसे अधिक सैक्सी पुरुष की गणना भी प्रस्तुत करती है।

मांसलता के दौर में सौंदर्य की परिभाषा भी बदल रही है। इसी के साथ सैक्स का दृष्टिकोण भी बदल रहा है। जो विषय कालीन के नीचे या चरमराते पुराने अलमारी में रखे थे। उन्हें झाड़-बुहारकर बैठक में सजाया जा रहा है। उनका तहखानों में बंद होना जितना सारहीन था, उतना ही आज उनकी नुमाइश करना भी निर्थक है। असल बात है दिमागी तहखाने को रोशन करने की।

बहरहाल वनमाला, मधुबाला, सुचित्रा सेन और माधुरी का सौंदर्य कुछ ऐसा है कि कमसिन आयु से सठिया गए लोग भी उन्हें देखना चाहते हैं। युवा रनवीर कपूर से लेकर वृद्ध एम.एफ.हुसैन तक इस माधुर्य सौंदर्य के दीवाने हैं।

santa

पत्नी के साथ

* पत्नी के साथ रोजाना की तू-तू-मैं-मैं और झंझटों से परेशान संता देवा ने सघन वन आश्रम में जाकर संत गुरु बंता ध्यानी से आग्रह किया- ‘महाराज, मेरी बीवी मुझे बेहद तंग करती है। आए दिन की किचकिच अब मुझसे बर्दाश्त नहीं होती। कोई उपाय बताएं?’
संत गुरु बंता ध्यानी एक लंबी सांस लेते हुए बोले, ‘बालक, अगर इसका उपाय मेरे पास होता, तो मैं भी आज गृहस्थाश्रम का सुख भोग रहा होता!’

* महीने भर पहले विवाहित बंता मान की पत्नी का अचानक देहांत हो गया। वह गला फाड़-फाड़ कर रोने लगा। मोहल्ले वालों ने उसे बहुत सांत्वना दी, मगर उसने रोना बंद नहीं किया। अंतत: उसके पड़ोसी संता लाल ने उससे पूछा, ‘पिछले साल तेरे पिता ख़त्म हुए। तब भी तू ख़ूब रोया। सबने तुझे ढांढ़स बंधाया और तू चुप हो गया था। इसी तरह दो माह पहले तेरी मां का देहांत हुआ। तब भी तू रोया, लेकिन लोगों के समझाने पर चुप हो गया। पर इस बार तो तू हद कर रहा है। किसी की बात नहीं मान रहा है। आख़िर क्या बात है? भाई, ये तो भगवान की लीला है। इसे तो स्वीकारना ही पड़ता है। इसमें कोई भी क्या कर सकता है?’

बंता मान रोते-रोते बोला, ‘जब मेरे पिताजी ख़त्म हुए, तब मोहल्ले के लोगों ने मुझे सांत्वना दिलाई कि चिंता मत कर, हम भी तेरे पिता जैसे ही हैं। मेरी मां मरीं, तो मोहल्ले की कई महिलाओं ने मुझे ढांढ़स बंधाया कि बेटा चुप रह, हम भी तो तेरी मां जैसी ही हैं। लेकिन अब तो मुझे लग रहा है कि जीवन में मेरा कोई नहीं। मैं अकेला रह गया..’ और वह फिर फूट-फूट कर रोने लगा।

* अंग्रेजी टीचर संता डीके ने छात्र बंता कुमार से कहा, ‘एक लॉन्गेस्ट सेंटेंस बताओ, जिसे तुम सोच सकते हो?’
-बंता कुमार, ‘लाइफ इंप्राइजनमेंट।’

joke शादी

* शादी से पहले एक-दूसरे को बेवकूफ़ बना देने को लेकर पति-पत्नी संता सिंह और श्रीमती संता सिंह में बहस हो रही थी
-श्रीमती संता सिंह ने कहा, दरअसल मैं जानना चाहती थी कि तुम कितने मूर्ख हो, इसीलिए मैंने तुम से शादी की थी।
संता सिंह धीरे से बोला, लेकिन यह बात तो तुम तभी समझ सकती थीं, जब मैंने तुम्हारे सामने शादी का प्रस्ताव रखा था।

* छात्रा संता नैनी बहुत देर से अपनी बेंच पर सिर टिकाकर बैठी थी। लेडी प्रोफेसर बंता जाफ़री ने उसे देखा और उससे कहा- मैं तुम्हें बहुत देर से देख रही हूं। तुम नीचे गर्दन कर नीरा से बात बात कर रही हो और उसका भी ध्यान बांट रही हो। क्या मेरे पीरियड में तुम्हारा पढ़ने में मन नहीं लगता? संता नैनी बोली- सॉरी मैडम! लेकिन, क्या मैं नींद में बात कर रही थी ..?

* संता सिंह, पिता के रूप में मुझे गर्व है कि मेरा पुत्र मेडिकल कॉलेज में है। बंता मिंदर, अरे वाह! वहां क्या पढ़ाई कर रहा है वह? संता सिंह, वह पढ़ नहीं रहा है, वहां उसे पढ़ा जा रहा है।

* चपरासी बंता नारायण, सर, मेरी पत्नी स़ख्त बीमार है। मुझे दस दिन की छुट्टी चाहिए। अधिकारी विलोक संता ने पूछा, लेकिन अभी तुम सीट पर नहीं थे। तुम्हारी पत्नी का फोन आया था। वह तो बिल्कुल ठीक लग रही थी। संता नारायण, सर, मैं तो झूठ बोल रहा था, मगर आप भी झूठ बोलते हैं।
अधिकारी क्रोध में बोला, क्यों, वह कैसे?
संता नारायण, सर, मेरी अभी शादी ही नहीं हुई है।

अब Hindi का जवाना है

Name:
Email:
Comment: