View technorati.com
Wana Masti Fun, Fun Masti, Masti, Enjoy Masti

अपनी भाषा मे देखे!!

This is Me Your Best Friend Wana Be My Best Friend Just Give Me Your Comments Here And I will Reply Sure

Thursday, December 13, 2007

पीपल को जल चढ़ाएं मूलांक 8 वाले

अंक ज्योतिष. जीन लोगों का जन्म कीसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, वे मूलांक 8 वाले होते हैं। मूलांक ‘8’ का स्वामी शनि है, जो कि पीपल को जल चढ़ाएं मूलांक 8 वालेदूसरे ग्रहों की तुलना में अधिक सहनशक्ति रखता है। व्यक्ति की शारीरिक स्थीती, उसका स्वभाव, रहन-सहन और व्यवहार आदि सभी शनिवत होते हैं। हालांकि हमारे मनीषियों ने शनि को पाप ग्रह की श्रेणी में लिया है, लेकिन ख्याति प्राप्ति में इसे बृहस्पति से भी ऊंचा स्थान प्राप्त है। यह अंक जटिलताओं से भरा, तेजस्वी और उतार-चढ़ाव लाने वाला होता है।

स्वभाव : मूलांक 8 के जातक एकांतप्रिय होते हैं, उनके जीवन में अनेक रहस्यमय पर्दे पड़े रहते हैं। ये प्राय: सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलों या अन्य रचनात्मक गतिविधियों में रुचि नहीं लेते। इनकी मित्रता सीमित हो जाती है। अंक 8 गंभीरता तथा परिश्रमशीलता का सूचक है। इस अंक के व्यक्तियों की बुद्धि तीक्ष्ण होती है तथा उनकी दलील प्रभावी तथा तर्कसंगत होती है। कठिनाइयों से जूझना इनकी आदत में है। इन व्यक्तियों में बाहरी दिखावा नहीं होता। ये जो भी कार्य करते हैं, धीरे-धीरे करते हैं, परंतु यह स्थायी होता है। ये बहुत महत्वाकांक्षी होते हैं।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य की दृष्टि से मूलांक 8 के व्यक्तियों को जलीय रोगों, वायु विकार और अस्थि संबंधी रोगों की आशंका रहती है। ये लंबे समय तक परेशान करने वाले जुकाम, सर्दी और दुर्बल रक्त संचार के शिकार हो सकते हैं। गठिया के गंभीर दौरे की आशंका भी रहती है। क्रोध, चिंता या निराशा के प्रभावों से ये शीघ्र अस्त-व्यस्त हो जाते हैं।

आर्थिक स्थिति : मूलांक 8 वाले संघर्ष करके अधिक मात्रा में धन संग्रह कर लेते हैं, लेकीन आर्थिक स्थिति स्थाई नहीं रहती। अर्जित धन व्यर्थ जाता है तथा केवल सत्य अथवा परिश्रम की कमाई ही शेष रह जाती है। अवसर मिलने पर छोटे लोग इनको धोखा दे सकते हैं। पुराने कारोबार, भूमि, मकान, खान और खनिज के व्यापार में ये पैसा कमा सकते हैं।

व्यवसाय या कार्यरुचि : मूलांक 8 वाले डॉक्टर, केमिस्ट, वकील, ड्राइवर, जासूस, पुलिस, सेना, अध्यापक, न्यायाधीश तथा सफल कर्मचारी होते हैं। ये पिंट्रिंग प्रेस, बीमा, हार्डवेयर, ट्रांसपोर्ट, कोयला खानों, कंस्ट्रक्शन कंपनियों, मशीनें, लोहा आदि के कार्यो में अधिक सफलता पाते हैं। ये यूनियन लीडर एवं धार्मिक अगुआ भी होते हैं।

यात्रा : मूलांक 8 वाले यात्राएं कम ही करते हैं। ये घर से बाहर ही सफलता पाते हैं। जीविकोपार्जन अथवा व्यवसाय हेतु ये प्राय: घूमते रहते हैं। इनकी मनोरंजन एवं सैर-सपाटे की यात्राएं कम ही होती हैं।

शुभ तारीखें : मूलांक 8 वालों के लिए किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीखें शुभ होती हैं।

प्रेम संबंध, विवाह एवं संतान : मूलांक 8 वाले प्रेम के मामले में कुछ ढीले होते हैं। भीतर ही भीतर तो वे प्रेमभावना रखते हैं, परंतु इजहार करना और जेब से खर्च करना इनके स्वभाव के अनुकूल नहीं है। इनका प्रेम निर्मल एवं उच्च भावनाओं से प्रेरित होता है। यह भी देखा गया है कि प्रेम के अभाव में ये कामुक बन जाते हंै। मूलांक 8 वाली स्त्रियां चालाक होती हैं। मूलांक 8 वाले व्यक्तियों का विवाह विलंब से होता है। संतानप्राप्ति में भी विलंब होता है।

शुभ रंग : इनके लिए गहरा भूरा, काला और नीला रंग शुभ है।

शुभ दिन : मूलांक 8 वालों के लिए बुधवार, शनिवार, शुक्रवार और सोमवार शुभ फलदायक होता है।

गुरुमंत्र : मूलांक 8 वालों को किसी भी प्रकार के विघ्न, परेशानी तथा कार्यो में रुकावट को दूर करने के लिए शनिवार को प्रात: पीपल के पेड़ की प्रदक्षिणा करते हुए जल अर्पित करना चाहिए। सूखा नारियल शनिवार प्रात: बहते पानी में प्रवाह करें। गरीबों को खाना खिलाएं। मांस-मदिरा से बचें, अवश्य लाभ होगा।

0 comments:

अब Hindi का जवाना है

Name:
Email:
Comment: