वनडे rainking में सचीन 8वें

दुबई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा एक दीवसीय बल्लेबाजों की मंगलवार को जारी रैंकिंग सूची में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आठवें नंबर पर जगह बनाई है। टॉप-10 मंे जगह बनाने वाले वे इकलौते भारतीय क्रिकेटर हैं।
इस सूची में 736 अंकों के साथ सचिन ने आठवीं रैंक दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स के साथ साझा की है। 788 अंकों के साथ ऑसी कप्तान रिकी पोंटिंग अब भी टॉप बल्लेबाज हैं। दूसरे और तीसरे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा है और पोंटिंग के बाद एंड्रयू सायमंड्स और मैथ्यू हैडन हैं।
हालांकि टॉप-20 में युवराज सिंह और टीम इंडिया के वन डे कप्तान महेंद्रसिंह धोनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। युवराज 715 अंकों के साथ 11वें ओर 688 अंकों के साथ धोनी 17वें नंबर पर हैं।
टॉप टेन बल्लेबाज :
1. रिकी पोंटिंग - ऑस्ट्रेलिया
2. एंड्रयू सायमंड्स - ऑस्ट्रेलिया
3. मैथ्यू हैडन - ऑस्ट्रेलिया
4. केविन पीटरसन - इंग्लैंड
5. मोहम्मद यूसुफ - पाकिस्तान
6. ग्रीम स्मिथ - दक्षिण अफ्रीका
7. माइक हसी - ऑस्ट्रेलिया
8. सचिन तेंदुलकर - भारत और हर्शेल गिब्स - दक्षिण अफ्रीका
10. शिवनारायण चंद्रपॉल - वेस्टइंडीज
टॉप टेन गेंदबाज :
1. शॉन पोलक - दक्षिण अफ्रीका
2. शेन बॉंड - न्यूजीलैंड
3. नाथन ब्रेकन - ऑस्ट्रेलिया
4. चामिंडा वास - श्रीलंका
5. डेनियल वेटोरी - न्यूजीलैंड
6. मुथैया मुरलीधरन - श्रीलंका
7. ब्रैड हॉग - ऑस्ट्रेलिया
8. मखाया एनतिनी - दक्षिण अफ्रीका
9. ब्रेट ली - ऑस्ट्रेलिया
10. जेराम टेलर - वेस्टइंडीज
ऑलराउंडर :
1. शॉन पोलक - दक्षिण अफ्रीका
2. सनथ जयसूर्या - श्रीलंका
3. एंड्रयू फ्लिंटॉफ - इंग्लैंड
4. क्रिस गेल - वेस्टइंडीज
5. जैक्स कालिस - दक्षिण अफ्रीका
0 comments:
Post a Comment