जीवन गढ़ने की तैयारी
वॉशिंगटन. शोधकर्ता पूर्ण कृत्रिम डीएनए से जीवन के विविध प्रकारों को गढ़ने में एक बहुत बड़ी बाधा दूर करने की तैयारी में दिख रहे हैं। अमेरिका के मैरीलैंड स्थित वैज्ञानिकों ने पहला पूर्ण कृत्रिम गुणसूत्र बना लिया है। यह उन सभी निर्देशों से युक्त है, जो कि किसी जीवाणु के जीवित रहने और प्रजनन करने के लिए जरूरी हैं।
अमेरिकी वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि वे अगले साल इसका कोशिका में प्रत्यारोपण कर सकेंगे, जहां इसके स्वयं विकसित होने की उम्मीद है। यह ठीक उसी तरह होगा जैसे कि इंटरनेट से सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए जाते हैं।
परखनली में बनाया था डीएनए:
इससे ठीक 50 साल पहले वैज्ञानिकों ने पहली बार परखनली में डीएनए बनाया था। इसके तहत उन्होंने साधारण रासायनिक घटक आपस में मिलाए थे।
0 comments:
Post a Comment