View technorati.com
Wana Masti Fun, Fun Masti, Masti, Enjoy Masti

अपनी भाषा मे देखे!!

This is Me Your Best Friend Wana Be My Best Friend Just Give Me Your Comments Here And I will Reply Sure

Tuesday, December 4, 2007

school and home

घर के घर में ??

पहले स्कूलों पर जो भरोसा था वह शायद धीरे-धीरे टूट रहा है। बड़े पैमाने पर तो नहीं फिर भी कई लोग ऐसे हैं, जो अपने बच्चों को घर पर ही पढ़ा रहे हैं। इसके नतीजे नजर भी आ रहे हैं। नौ साल की शैली दारूवाला को लीजिए। अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि रुडयार्ड किपलिंग और फारसी के जगप्रसिद्ध सू़फी कवि खैयाम को वह फर्राटे से पढ़ती हैं। यही नहीं मुंबई के मुहम्मदी होम स्थित अपने घर के किचन को उसने प्रयोगशाला में बदल डाला है, जहां वह तरह-तरह के प्रयोग करती है।

शैली अकेली नहीं है। छह वर्षीय बहन खदीजा भी उसके साथ घर पर ही पढ़ाई करते हुए तेजी से अंग्रेजी सीख रही है। जबकि भाई सुलैमान और यूसु़फ घर में ही पढ़ने के अलावा कंप्यूटर आदि भी ठीक कर लेते हैं। इन बच्चों से मिलने पर अहसास होता है कि यह अपनी उम्र से जयादा जानकार और समझदार हैं। माता-पिता इसका कारण इन बच्चों की पढ़ाई घर पर ही होना बताते हैं। यह ऐसे बच्चे हैं, जो पाठयक्रम, टाइम टेबल, भारी-भरकम बस्तों और कड़वा-कसैला बोलते टीचर्स से मुक्त माहौल में पढ़/बढ़ रहे हैं।

दरअसल शैली के घर वाले उन लोगों में शामिल हैं, जो देश की शिक्षा प्रणाली की असफलता से भर पाए। इन्हें लगता है कि आज के स्कूलों में पढ़कर बच्चे वह नहीं बन home is my 1st schoolपा रहे, जो माता-पिता उन्हें बनाना चाहते हैं। यही देख बच्चों को घर पर शिक्षित करने का रुझान Êाोर पकड़ रहा है। जोगेश मोटवानी और लक्ष्मी रंगराज को लीजिए, जो अपनी तीन साल की बिटिया 'माहुली' का नाम तक स्कूल में नहीं लिखवाना चाहते। मोटवानी कहते हैं, 'हम उसे कुछ कारणों से स्कूल नहीं भेज रहे हैं। हम उसके मुंह में सिगरेट नहीं देखना चाहते। यह उसके लिए बहुत भयानक है।' वह माहुली की परवरिश गांधीवादी सिद्धांतों पर करने के साथ यह भी चाहते हैं कि उसमें सामाजिक न्याय की Êाबर्दस्त समझ पैदा हो।

घर पर ज्ञान अर्जित करने वालों की तादाद अमेरिका में लगभग बीस लाख है। इन बच्चों को शिक्षित करने में लगने वाली सामग्री का यहां अति विशाल बाÊार है। साथ ही इन विद्यार्थियों के लिए अलग से नीति बनाए जाने हेतु विभिन्न दल सक्रिय हैं। इस सबका बाÊार लगभग 8700 लाख डॉलर्स का है। विभिन्न कारणों से धीरे-धीरे हमारे यहां भी इसी तर्Êा पर घरेलू शिक्षा शुरू हो गई है।

मुहम्मदी होम वालों के लिए 'इस्लामी मूल्यों' का मामला है। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छे इस्लामी वातावरण में पढ़ें। शैली के माता-पिता निकहत और अशऱफ कहते हैं, 'हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे वह गंदी बातें सीखें, जो आजकल आम हो गई हैं।' वहीं नाहीद खान स्कूलों पर गलत तरी़का अपनाने का आरोप लगाती हैं, 'अंग्रेजी की वर्कशीट के आधार पर मेरी दस वर्षीय बेटी 'सना' को स्कूल के मनोचिकित्सक ने सीखने में कमजोर घोषित कर दिया। वह सना से कभी नहीं मिला और न ही उसने दीगर विषयों में आने वाले उसके अच्छे अंक देखे।' तब इन्होंने अपनी बेटी को मुकम्मिल तालीम घर पर देने का बहादुरी भरा फैसला लिया।

play schoolऐसी तालीम जिसमें न पाठयक्रम की बंदिशें हों न टाइम-टेबल का झगड़ा। माधवी दारुवाला कहती हैं, 'हम किसी कोर्स या टाइम-टेबल से नहीं चलते, न ही यह जरूरी है कि 45 मिनट तक पढ़ाई की ही जाए।' असल में सुचित्रा और शैली ने तय कर रखा है कि उन्हें रोजना क्या करना है। उनके पाठ कला, कठपुतली, किताबें पढ़ना, खाना पकाना या एजुकेशनल कार्यक्रम देखने से जुड़े हैं।

मोटवानी और रंगराज, माहुली को रोजाना समुद्र के किनारे ले जाते हैं। जहां वह लहरें देखती और समुद्र तथा उसमें रहने वालों के बारे में सवाल पूछती रहती है। यह भी शिक्षा है, जो बच्चों को वास्तविक संसार से जोड़ती तथा उनका शैक्षणिक और मानसिक स्तर ऊंचा उठाती है। ऐसे तरी़कों से बच्चों पर दबाव नहीं पड़ता, न वे तनाव का शिकार होते हैं। अशऱफ मानते हैं कि खदीजा को कभी-कभी स्कूल के साथियों की कमी खलती है, मगर हम इसकी भरपाई स्वीमिंग क्लासेस और रीडिंग ग्रुप से कर लेते हैं।

प्राचीन तरी़का>> घर की शिक्षा में स्कूल जाना जरूरी नहीं होता। बच्चे घर पर ही शिक्षा प्राप्त करते हैं। कई बार उन्हें पत्राचार के माध्यम से होने वाली परीक्षा दिलवाई जाती है। इसका मुख्य कारण यह सोच है कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली बच्चों को समुचित शिक्षा देने में सक्षम नहीं है।

>> घरेलू शिक्षा का तरी़का 19वीं सदी में भी प्रचलित था। तब तमाम शिक्षा घर पर ही होती थी। रवींद्रनाथ टेगौर, बच्चों के लिए 'द क्रॉनिकल ऑफ नर्निया' लिखने वाले सीएस लुइस और 1983 में भौतिकी के नोबल पुरस्कार विजेता सुब्रमनियन चंद्रशेखर आदि ने घर पर ही पढ़ाई की।

>> प्रसिद्ध शिक्षा शास्त्री रे मूर और डोरोथी मूर ने 1970 में अध्ययन किया था। उनके अनुसार समुचित विकास के लिए बच्चों को तब तक स्कूल नहीं भेजना चाहिए, जब तक कि वह दस साल के न हो जाएं।

0 comments:

अब Hindi का जवाना है

Name:
Email:
Comment: