View technorati.com
Wana Masti Fun, Fun Masti, Masti, Enjoy Masti

अपनी भाषा मे देखे!!

This is Me Your Best Friend Wana Be My Best Friend Just Give Me Your Comments Here And I will Reply Sure

Friday, December 7, 2007

मैकअप में शामील हों नॉलेज और वजन

हर चीज रूप बदल रही है। ऐसे में मेकअप और पारम्परिक श्रंगार की ओर ज्यादा ध्यान न देकर लोग ओवर ऑल ब्यूटी को निखारना चाहते हैं। वे हर चीज को खूबसूरत बनाना makeupचाहते हैं। वह चाहे करिअर हो या रिलेशंस। लोग हर चीज में खूबसूरती लाने का प्रयास कर रहे हैं। रूप चौदस पर आप मेकअप के इन टिप्स को इनर ब्यूटी के टिप्स में बदलकर ओवर ऑल ब्यूटी अपना सकते हैं। दिवाली के लिए सजने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लेकिन कुछ और भी है, जिसके बिना खूबसूरती अधूरी है।

* हल्दी और बेसन का उबटन लगाने से रंग साफ होता है। इसके साथ अच्छे विचारों का उबटन भी लगाएं।

* सुगंध के लिए गजरा लगाया जाता है, लेकिन असली सुगंध तो आपके व्यक्तित्व से आती है। अगर आपके व्यवहार और कम्यूनिकेशन में मिठास है तो यह आपकी जिंदगी का एक महकता हुआ हीस्सा हो सकता है।

* पूजा का तिलक या टीका ध्यान लगाने के लिए लगाया जाता है। अपनी पर्सनैलिटी में एकाग्रता को शामिल कर आप काम में ध्यान लगा सकते हैं।

* पूजा में बैठने से पूर्व नए कपड़े पहने जाते हैं। असली नवीनता तो नए आइडियाज की है। इनसे आप करिअर में आगे बढ़ सकते हैं। सफलता हासिल कर सकते हैं।

* रूप चौदस के दिन महिलाएं समृद्धि और पवित्रता के प्रतीक महावर और मेहंदी लगाती हैं। लेकिन अपनी इनर पर्सनैलिटी के मेकअप के लिए जरूरी है कि आप को जो भी काम सौंपा जाए उसे पूरा करते हुए उसके नॉलेज से खुद को समृद्ध करें।

* काजल आंखों की खूबसूरती के साथ रोशनी भी बढ़ाता है। आंखों की रोशनी के साथ अगर हमारी फार साइट भी अच्छी हो और हम किसी भी काम के दूरगामी परिणाम को समझ सकें, वही असली वीजन है।

* आर्मलेट, नेकलेस, रिंग्स, बैंगल्स जैसे ज्वैलरी महिलाओं और ब्रेसलैट, चेन, रिंग्स, कफलिंग्स पुरुषों की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। घर, ऑफिस, रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच हमारा अलग-अलग रोल रहता है। जगह के अनुसार हम उस रोल के आभूषण को सही ढंग से ग्रहण कर पाएं और सभी कर्तव्य पूरे कर पाएं, तभी हमारी जीन्दगी का असली श्रंगार पूरा होता है।

* हम कोई भी शुभ कार्य या पूजा करने से पहले तन का मैल साफ करते हैं, लेकिन उसके साथ अगर मन का मैल साफ हो जाए तभी कीसी कार्य की असली सिद्धी है।

0 comments:

अब Hindi का जवाना है

Name:
Email:
Comment: